Video: Electric Scooter में लगी आग, डिलीवरी ब्वॉय ने चलते स्कूटर से कूदकर बचाई जान

Join Us icon

Electric Scooter Fire: मोबाइल फोन्स की तरह ही अब बैटरी वाली स्कूटी में आग लगने की घटना आम हो गई है। वहीं, एक बार फिर बीच सड़क पर एक इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग लगने से हड़कंप मच गया। इस बार उत्तर प्रदेश के नोएडा में बैटरी वाली स्कूटी में आग लगने की जानकारी सामने आई है। मीडिय रिपोर्ट्स के अनुसार नोएडा में कोतवाली सेक्टर-113 क्षेत्र में सेक्टर-78 की मेन रोड़ पर समान की डिलीवरी करने जा रहे बिग बास्केट के Delivery Boy के Electric Scooter में अचानक आग लग गई जब वह सामान की डिलीवरी करने अपने ई-स्कूटर से जा रहा था। बताया जा रहा है कि आग को बढ़ता देख किसी तरह चलते स्कूटर से कूदकर डिलीवरी ब्वॉय ने अपनी जान बचाई।

फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने बुझाई आग

खबर के अनुसार इलेक्ट्रिक स्कूटर में लगी आग को बढ़ता देख वहां मौजूद लोगों ने फायर बिग्रेड को सूचना दी और समय पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने पहुंचकर इलेक्ट्रिक स्कूटर की आग पर काबू पाया। लेकिन, तब तक बहुत देर हो चुकी थी और स्कूटी जलकर खाक हो चुकी थी। इसे भी पढ़ें: 100KM रेंज के साथ लॉन्च हुई ये सस्ती बैटरी वाली स्कूटी, आग लगने का भी नहीं होगा डर

देखें वीडियो

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार Noida Sector-78 में CIVITECH STADIA के सामने मुख्य सड़क पर जिस इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग लगी वह बिग बास्केट के डिलीवरी ब्वॉय चंद्र प्रकाश का था। हालांकि, इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग लगने के कारण अभी सामने नहीं आए हैं। पीड़ित चंद्र प्रकाश ने जानकारी दी कि वह सेक्टर-80 स्थित बिग बास्केट स्टोर से सिविक स्टेडिया सोसाइटी में सामान के ऑर्डर की डिलीवरी करने के लिए जा रहे थे और जब वह सिविटेक स्टेडिया के सामने पहुंचे तो अचानक उनकी बैटरी वाली स्कूटी में आग लग गई। इसे भी पढ़ें: बाप रे! Electric Bike चार्ज करते वक्त शोरूम में लगी आग, 8 लोगों की हुई मौत

बता दें कि आग लगने के कारण के अलावा इस बात की भी जानकारी अभी सामने नहीं आई है कि जिस इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग लगी थी वह किस कंपनी का ई-स्कूटर था। वहीं, इस पूरे घटनाक्रम में किसी के हताहत न होना एक अच्छी बात कही जा सकती है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here