
Nothing ने अपने पहले स्मार्टफोन को टीज किया है। कंपनी का पहला स्मार्टफोन Nothing Phone (1) है। कंपनी पिछले काफी समय से अपने अपकमिंग स्मार्टफोन को टीज कर रही है। नथिंग ब्रांड का पहला स्मार्टफोन भारत समेत ग्लोबल मार्केट 12 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। Nothing कंपनी ने अपने अपकमिंग स्मार्टफोन के रियर पैनल का डिजाइन शेयर किया है। Nothing Phone (1) स्मार्टफोन में कंपनी के पहले इयरबड्स Nothing Ear (1) TWS की झलक देखने को मिलती है। नथिंग ब्रांड के को-फाउंडर कार्ल पेई हैं, जो पहले OnePlus के फाउंडर रह चुके हैं। अब वह नया स्मार्टफोन लेकर आ गए हैं।
Nothing ने पहले ही कंफर्म किया है कि वह इस स्मार्टफोन के ट्रांसपेरेंट बैक वाले स्मार्टफोन पर भी काम कर रहा है। इस फोन का आउटर शेल ट्रांसपेरेंट रहेगा, जिसमें इंटरन कॉम्पोनेंट व्हाइट शीट से ढके रहेंगे। यहां हम आपको Nothing Phone (1) के डिजाइन, स्पेसिफिकेशन्स और दूसरे डिटेल्स के बारे में विस्तृत जानकारी दे रहे हैं।
Nothing Phone (1) डिजाइन से उठा पर्दा

नथिंग के को-फाउंडर Carl Pei ने कंपनी के पहले स्मार्टफोन के रियर पैनल के डिजाइन को टीज किया है। यह स्मार्टफोन 12 जुलाई को लॉन्च होना है। नथिंग ब्रांड का यह फोन ट्रांसपेरेंट बैक और मैटल फ़्रेम के साथ आएगा। इस फ़ोन के इंटरनल कॉम्पोनेंट्स व्हाइट शीट से कवर रहेंगे, जिसमें अलग अलग पैटर्न दिखाई देंगे।
Nothing के अपकमिंग स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इसके साथ ही कैमरा सेंसर के साथ LED फ्लैश दिया जाएगा। Nothing ने फिलहाल कैमरा सेंसर को लेकर कोई भी जानकारी शेयर नहीं है। इस फोन के रियर पैनल में बड़ा C कटआउट देखने को मिल रहा है जो कि वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के लिए दिया गया हो सकता है। इस फोन कमें फ्लैट फ्रेम डिजाइन दिया गया है, जिसके बाएं ओर वॉल्यूम बटन दिए गए हैं। इसके साथ ही इसके साथ ही दाएं ओर पावर बटन दिया गया है।
नथिंग ब्रांड का पहला स्मार्टफ़ोन क्वालकॉम के Snapdragon SoC के साथ पेश किया जाएगा। हालांकि अभी प्रोसेसर को लेकर जानकारी नहीं है। संभव है कि नथिंग का यह स्मार्टफोन Snapdragon 778G या Snapdragon 7 Gen 1 SoC के साथ पेश किया जा सकता है। यह स्मार्टफोन 45W फास्ट चार्जिंग के साथ पेश किया जा सकता है। यह भी पढ़ें : Nothing Phone (1) स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले कंपनी ने शेयर किया फर्स्ट लुक, देखें क्या होगा खास
Nothing Phone (1) को लेकर कहा जा रहा है कि इस फोन में 90Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.55-इंच का Full HD+ OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। इस फोन में 4500 mAh की बैटरी दी जा सकती है। इसके साथ ही यह फोन Android 12 पर आधारित Nothing OS पर रन करेगा। भारत में यह फोन Flipkart के जरिए बिक्री के लिए आएगा।



















