10 फरवरी को लॉन्च होगा लंबी रेंज वाला Okaya Faast F3 Electric Scooter, स्पीड भी होगी कमाल

Join Us icon
Highlights

  • Okaya Faast F3 Electric Scooter 10 फरवरी को लॉन्च होगा।
  • Okaya Faast F3 Electric Scooter में लंबी रेंज मिलेगी।
  • Okaya Faast F3 इंडिया में लॉन्च होने वाला तेज स्पीड वाला ई-स्कूटर होगा।

देश में इस समय इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बहुत अधिक डिमांड देखी जा रही है। इसी कारण इस सेगमेंट में नई व पुरानी कंपनियां लगातार नए ई-स्कूटर्स को लॉन्च कर रही हैं। वहीं, अगर आप एक New Electric Scooter को खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है Okaya Faast F3 नाम से नए बैटरी वाले स्कटूर को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। कंपनी ने अपने अपकमिंग ईवी के लॉन्च को लेकर टीज करना भी शुरु कर दिया है।

10 फरवरी को लॉन्च होगा ई-स्कूटर

कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर Okaya Faast F3 का प्रोडक्ट पेज भी क्रिएट कर दिया है। इस प्रोडक्ट पेज पर लॉन्च को लेकर काउंटडाउन शुरू हो चुका है। इस काउंटडाउन के अनुसार 10 फरवरी को ई-स्कूटर को इंडिया में पेश किया जाएगा। वहीं, मिली जानकारी के अनुसार कंपनी इस स्कूटर को एक ऑनलाइन इवेंट के माध्यम से भारतीय मार्केट में पेश करेगी। हालांकि, अभी इसकी फीचर्स को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन, यह पक्का है कि इस ई-स्कूटर में 1200W की मोटर और 2500W की पीक पावर मिलेगी। इसे भी पढ़ें: 3 पहियों वाली इलेक्ट्रिक SUV भारत में लॉन्च, न गिरने का डर न स्टोरेजी की कमी

फिलहाल आपको बता दें कि अपकमिंग ओकाया के नए इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी रेंज और स्पीड के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन, यह साफ है कि Okaya Fasst F3 में 2000 वॉट का इलेक्ट्रिक मोटर दिया जाएगा। हम उम्मीद कर सकते हैं कि इसकी टॉप स्पीड 70kmph तक हो सकती है। वहीं, बैटरी रेंज की बात करें तो ओकाया की बैटरी रेंज 70-80 किलोमीटर तक दे सकती है। इसे भी पढ़ें: लॉन्च हुई सस्ती बैटरी वाली बाइक, सिंगल चार्ज में चलेगी 130KM से ज्यादा

इसके अलावा ब्रेकिंग सिस्टम की बात करें तो कंपनी ई-स्कूटर के फ्रंट व्हील और रियर व्हील दोनों में ड्रम ब्रेक दे सकती है। वहीं, इसमें कॉम्बी ब्रेकिंग सिस्टम हो सकता है। इसके अलावा उम्मीद है कि स्कूटर में सस्पेंशन सिस्टम में कंपनी ने फ्रंट में टेलिस्कोपिक फोर्क सस्पेंशन और रियर में डुअल स्प्रिंग लोडेड सस्पेंशन सिस्टम होगा जो कि पहले भी कंपनी के ई-स्कूटर में देखा जा चुका है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here