Tecno Phantom X स्मार्टफोन की इंडियन मार्केट में जल्द होने वाली है एंट्री, लॉन्च से पहले जान लें क्या होंगी खूबियां

Tecno Phantom X स्मार्टफोन में MediaTek Helio G95 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही फोन में ग्राफिक्स सपोर्ट के साथ Mali G76 GPU दिया गया है।

Join Us icon

Tecno ने पिछले साल जून 2021 में Tecno Phantom X स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। Tecno Phantom X स्मार्टफोन कंपनी फ्लैगशिप स्मार्टफोन है जो कर्व डिस्प्ले के साथ आता है। लेटेस्ट जानकारी के मुताबिक टेक्नो का यह फोन जल्द ही भारत में लॉन्च होने जा रहा है। Tecno ने ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म अमेजन पर एक माइक्रो साइट लाइव करते हुए यह कंफर्म किया है कि टेक्नो का यह फोन जल्द ही इंडियन मार्केट में एंट्री करने वाला है। हालांकि अभी मैक्रो साइट पर यह जानकारी नहीं है कि Tecno Phantom X को किस दिन लॉन्च किया जाएगा।

टेक्नो का Phantom X स्मार्टफोन में कर्व OLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। इसके साथ ही Phantom X स्मार्टफोन के दूसरे फीचर्स की बात करें तो यह फोन MediaTek Helio G95 प्रोसेसर, 50MP का रियर कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही फोन में 48MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही फोन में 4700mAh की बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग के साथ आता है। यहां हम आपको टेक्नो फैंटम एक्स स्मार्टफोन के बारे में आपको डिटेल में जानकारी दी है।

Tecno Phantom X

Tecno Phantom X स्पेसिफिकेशन्स और फ़ीचर्स

Tecno Phantom X स्मार्टफोन में 6.7-इंच का Full HD+ sAMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले में 2340 × 1080 पिक्सल रेजलूशन, 90Hz रिफ्रेश रेट और कोर्निंग गोरिल्ला क्लास प्रोटेक्शन मिलती है। टेक्नो के इस फोन में कर्व डिस्प्ले और ऑप्टिकल इन – डिस्प्ले फ़िंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है।

टेक्नो के Phantom X स्मार्टफोन में MediaTek Helio G95 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही फोन में ग्राफिक्स सपोर्ट के साथ Mali G76 GPU दिया गया है। मीडियाटेक का Helio G95 प्रोसेसर कंपनी के मिड रेंज का चिपसेट है, जो अब तक Redmi Note 10S, Realme Narzo 30, और Realme 8 स्मार्टफ़ोन में देखने को मिला था।

tecno-phantom-x

कैमरा स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया गया है। प्राइमरी कैमरा के साथ फोन में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा सेंसर दिया गया है। इस फोन में 13MP 50mm प्रोटेट कैमरा लेंस भी मिलता है। इसके साथ ही सेल्फी और वीडियो कैमरा के लिए फोन में डुअल सेल्फी कैमरा सेटअप मिलता है। इस फोन का प्राइमरी कैमरा 48MP का है, जिसके साथ 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस दिया गया है। यह भी पढ़ें : Realme GT 2 स्मार्टफोन धाकड़ स्पेसिफिकेशन्स Snapdragon 888 प्रोसेसर, 65W फास्ट चार्ज और 50MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें क्या है कीमत

Tecno Phantom X स्मार्टफोन में 4700mAh की बैटरी दी गई है। इस फोन में 33W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। टेक्नो का यह फोन – स्टैरी नाइट ब्लू और मॉनेट समर कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। यह भी पढ़ें : 150W Fast Charging के साथ OnePlus Ace लॉन्च! इस पावरफुल फोन में दी गई है 12GB RAM की ताकत

लेटेस्ट वीडियो : कैसा है Realme GT 2 Pro

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here