
OnePlus ने अपने आने वाले OnePlus 15R स्मार्टफोन के लिए एक नया और तीसरा कलर वैरियंट लॉन्च करने का ऐलान किया है। कंपनी ने पुष्टि की है कि डिवाइस Electric Violet कलर में भी उपलब्ध होगा। जिसे ब्रांड खास तौर पर OnePlus 15R Ace Edition नाम से बाजार में लाएगी। यह नया ऑप्शन पहले से कंफर्म हुए Charcoal Black और Mint Green कलर वेरिएंट्स के साथ पेश होगा। जिससे यूजर्स को डिजाइन और स्टाइल के मामले में ज्यादा चॉइस मिल सकेगी। आइए, आगे नए टीजर की डिटेल्स जानते हैं।
कंपनी के अनुसार, नए OnePlus 15R Ace Edition में फाइबरग्लास बैक कवर दिया गया है। जिसकी खास कोटिंग डिवाइस के रियर पैनल पर “Ace” टेक्स्ट की इम्बॉस्ड लुक देती है। इससे फोन को प्रीमियम और यूनिक विज़ुअल आइडेंटिटी मिल जाती है। जो इसे बाकी वेरिएंट्स से खास और अलग बनाती है।
OnePlus 15R Ace Edition को Amazon.in और कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध किया जाएगा। इसका लॉन्च 17 दिसंबर को Bengaluru में होने वाले इवेंट में होगा। यह लॉन्च इवेंट लाइवस्ट्रीम भी होगा। जबकि फिजिकल इवेंट के लिए बुकिंग BookMyShow पर की जा सकती है।
स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो OnePlus पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि OnePlus 15R को Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट के साथ एंट्री मिलेगी। कंपनी ने बताया है कि इस चिप को OnePlus ने Qualcomm के साथ मिलकर बनाया है। बता दें कि OnePlus 15R उन स्मार्टफोन में से एक होगा, जो ग्लॉबली ग्राहकों को पहली बार मिलेगा।
पावर बैकअप के लिए OnePlus 15R फोन में 7,400mAh की बड़ी बैटरी मिलने की पुष्टि हो चुकी है। जो इसे अपने सेगमेंट में काफी दमदार बनाती है। इसके अलावा इसमें OnePlus 15 के साथ पेश की गई नई DetailMax Engine इमेजिंग टेक्नोलॉजी का सपोर्ट भी दिया जाएगा। जो फोटो और वीडियो आउटपुट को और बेहतर बनाने में मदद करेगा।
OnePlus 15R पावरफुल प्रोसेसर और हाई रिफ्रेश रेट चाहने वाले गेमर्स, हर तरह के यूजर्स और फोटोग्राफी-फोकस्ड ग्राहकों की पहली पसंद बन सकता है। इसका मुकाबला Samsung Galaxy S24 FE, Realme GT 7 और Xiaomi 15T जैसे फोंस से होने की संभावना है।
यदि आप ऐसा प्रीमियम स्मार्टफोन चाहते हैं जो कैमरा, डिस्प्ले और प्रोसेसर शानदार प्रदान करें और आपके के बजट में भी हो तो OnePlus 15R बढ़िया विकल्प हो सकता है। आप इसका इंतजार कर सकते हैं। हम आपको 17 दिसंबर के लॉन्च पर फुल अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।











