OnePlus 16 का पहला टीजर आया सामने, देखें डिजाइन और संभावित फीचर्स

OnePlus अपने अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 16 को लॉन्च करने वाला है। क्योंकि चीन में स्नैपड्रैगन गेमिंग टेक्नोलॉजी शोकेस के दौरान OnePlus China के ब्रांड जनरल मैनेजर Liu Baoyou ने आने वाले डिवाइस को लेकर शुरुआती जानकारी शेयर की है। इसी बीच, चीन के सोशल मीडिया पर OnePlus 16 का कथित टीजर भी सामने आया है। जिसमें फोन के नए डिजाइन की झलक देखने को मिली है। हालांकि, फिलहाल कंपनी ने इस टीजर की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
गेमिंग पर रहेगा खास फोकस
इवेंट के दौरान Liu Baoyou ने बताया कि 2026 की पहली छमाही में OnePlus की सेल साल-दर-साल 13 फीसदी बढ़ी है। उन्होंने यह भी बताया कि कंपनी अपनी तीन एक्सक्लूसिव गेमिंग टेक्नोलॉजी Fengchi Gaming Kernel, Extreme High Refresh Rate और Esports Triple-Chip को बड़े अपग्रेड के साथ पेश करेगी। इन नई तकनीक की शुरुआत OnePlus 16 से होगी। जिससे यूजर्स को पहले से बेहतर गेमिंग एक्सपीरियंस मिलने वाला है।
डिजाइन में हो सकता है बदलाव
चीन के सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कथित टीजर के अनुसार, OnePlus 16 में इस बार सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल देखने को मिल सकता है। अगर ऐसा होता है तो यह OnePlus 15 में दिए गए स्क्वायर कैमरा मॉड्यूल की जगह ले सकता है। इसके अलावा, सोशल मीडिया पर एक AI-जनरेटेड इमेज भी वायरल हो रही है, जिसमें फोन का डिजाइन पिछले साल लॉन्च हुई Realme GT 8 सीरीज से मिलता-जुलता नजर आ रहा है। हालांकि, इन सभी तस्वीरों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
OnePlus 16 के संभावित स्पेसिफिकेशंस
लीक्स के अनुसार, OnePlus 16 में 6.78-इंच LTPO OLED डिस्प्ले मिल सकता है। जो 1.5K रिजॉल्यूशन, 185Hz रिफ्रेश रेट और अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आ सकता है। परफॉरमेंस के लिए इसमें अगली पीढ़ी का Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro प्रोसेसर मिलने की बात समाने आई है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में फोन Android 16 आधारित ColorOS 17 के साथ आ सकता है।
आगामी OnePlus 16 फोन में लगभग 9,000mAh की बड़ी बैटरी दिए जाने की उम्मीद है, जिसके साथ 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है। अन्य फीचर्स के रूप में X-axis Bionic Vibration Motor, Symmetrical Dual Speakers और IP68/IP69 डस्ट व वॉटर रेजिस्टेंस दिए जा सकते हैं।
कब हो सकता है लॉन्च?
अब तक आई रिपोर्ट्स के अनुसार अपकमिंग OnePlus 16 को अक्टूबर 2026 की शुरुआत में चीन में लॉन्च किया जा सकता है। जिसके बाद भारत सहित अन्य बाजारों में एंट्री संभव हो सकती है।
यदि आप आने वाले महीनों में नया फ्लैगशिप डिवाइस लेने की सोच रहे हैं तो OnePlus 16 तगड़ा ऑप्शन हो सकता है। इसके आगे के अपडेट के लिए आप 91मोबाइल्स पर जानकारी लेते रहें।