
वनप्लस की Ace सीरीज हमेशा से ही परफॉरमेंस-फोकस्ड स्मार्टफोंस प्रदान करती आई है। वहीं, अब कंपनी अपने अगले डिवाइस OnePlus Ace 7 को लेकर चर्चा में है। दरअसल OnePlus Ace 6 के सक्सेसर से जुड़ी शुरुआती जानकारियां अभी से सामने आने लगी हैं, जिसमे बड़ा अपग्रेड मिलने की उम्मीद है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
लीक के मुताबिक, OnePlus Ace 7 को 2026 की चौथी तिमाही में लॉन्च किया जा सकता है। चीन के टिप्स्टर Smart Pikachu के अनुसार, इस स्मार्टफोन में Qualcomm का अगला फ्लैगशिप चिपसेट Snapdragon 8 Elite Gen 5 दिया जा सकता है। जो मौजूदा मॉडल में लगे Snapdragon 8 Elite का अपग्रेडेड वर्जन होगा। यह चिपसेट खासतौर पर हाई-एंड गेमिंग और हेवी टास्क के लिए बेहतर परफॉरमेंस दे सकता है।
सबसे खास बात यह है कि OnePlus इस बार अपने नए फोन OnePlus Ace 7 में एक्टिव कूलिंग सिस्टम दे सकता है। यह फीचर हाल ही में लॉन्च हुए OnePlus Ace 6 Ultra में भी नहीं देखने को मिला है। बता दें कि एक्टिव कूलिंग के साथ Ace 7 लंबे गेमिंग सेशंस के दौरान बेहतर थर्मल मैनेजमेंट और स्थिर परफॉरमेंस प्रदान कर सकता है। जो इसे सेगमेंट में खास बना सकता है।
डिस्प्ले की बात करें तो इसमें “अल्ट्रा-हाई रिफ्रेश रेट” पैनल मिलने की चर्चा है। हालांकि अभी सटीक रिफ्रेश रेट सामने नहीं आया है, लेकिन इंडस्ट्री ट्रेंड्स को देखते हुए यह 165Hz से भी ऊपर हो सकता है। कुछ लीक में यह भी सामने आया है कि आने वाले वनप्लस फ्लैगशिप्स में 240Hz तक के पैनल देखने को मिल सकते हैं, जिससे ग्राहकों को बेहद स्मूद विजुअल एक्सपीरियंस मिल सकता है।
OnePlus Ace सीरीज हमेशा से दमदार परफॉरमेंस के साथ मिड प्रीमियम कीमत में आई है। आगामी OnePlus Ace 7 के साथ भी कंपनी इसी पैटर्न को और आगे बढ़ा सकती है। बेहतर कूलिंग सिस्टम और शानदार डिस्प्ले जैसे फीचर्स इसे खासतौर पर गेमर्स और पावर यूजर्स के लिए तगड़ा विकल्प बना सकते हैं।
फिलहाल OnePlus Ace 7 की बैटरी, कैमरा और डिजाइन से जुड़ी जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन अगर लीक में बताई गई बातें भी सही साबित होती हैं, तो यह दमदार परफॉरमेंस वाला स्मार्टफोन होगा। हालांकि फोन के आने में कई महीने लग सकते हैं। आने वाले दिनो में इसके बारे में और जानकारियां सामने आ सकती हैं। आगे अपडेट के लिए 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।











