OnePlus Nord 2T स्मार्टफोन भारत में इस दिन हो सकता है लॉन्च, जानें पूरी डिटेल

OnePlus Nord 2T स्मार्टफोन को भारत में 1 जुलाई को लॉन्च किया जा सकता है।

features of OnePlus Nord 2T 5G

OnePlus ने पिछले महीने अपनी Nord-सीरीज का नया स्मार्टफोन OnePlus Nord 2T को यूरोप में लॉन्च किया था। OnePlus Nord 2T कंपनी के अपर मिड रेंज सेग्मेंट का स्मार्टफोन है जिसका भारत में काफी समय से इंतजार किया जा रहा है। टिपस्टर अभिषेक यादव ने दावा किया है कि Nord 2T स्मार्टफोन भारत में 1 जुलाई को लॉन्च किया जा सकता है। टिपस्टर ने इस दावे के साथ एक पोस्टर शेयर किया है जिसमें बताया गया है कि OnePlus Nord 2T स्मार्टफोन भारत में 1 जुलाई को एंट्री करेंगे। OnePlus Nord 2T स्मार्टफोन को MediaTek Dimensity 1300 प्रोसेसर और 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग के साथ पेश किया गया है। वनप्लस ने OnePlus Nord 2 को पिछले साल जुलाई में लॉन्च किया था। यहां हम आपको Nord 2T के इंडिया लॉन्च के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

Show Full Article

OnePlus Nord 2T इंडिया लॉन्च

OnePlus Nord 2T स्मार्टफ़ोन के इंडिया लॉन्च को लेकर दावा किया जा रहा है कि यह भारत में 1 जुलाई को लॉन्च किया जा सकता है। भारत में यह फ़ोन 1 जुलाई को शाम 7 बजे लॉन्च किया जा सकता है।

OnePlus Nord 2T कीमत

OnePlus Nord 2T स्मार्टफोन को भारत में दो वेरिएंट – 8GB + 128GB और 12GB + 256GB के साथ पेश किया जा सकता है। लीक रिपोर्ट की माने तो 128GB वेरिएंट वाले Nord 2T को भारत में 28,999 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है।वहीं 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाला वेरिएंट 33,999 रुपये की क़ीमत में पेश किया जा सकता है।

OnePlus Nord 2T स्पेसिफिकेशन्स

OnePlus Nord 2T India launch

OnePlus Nord 2T स्मार्टफोन में 6.43-इंच का Full HD+ fluid AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। इस फोन में सेल्फी कैमरा के लिए पंच होल कटआउट दिया गया है। इस डिस्प्ले में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। इसके साथ ही यह डिस्प्ले Corning Gorilla Glass लेयर की प्रोटेक्शन के साथ आता है। Nord सीरीज का यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 1300 प्रोसेसर और Mali G77 GPU दिया गया है। वनप्लस का यह फोन एंड्रॉयड 12 पर आधारित OxygenOS 12 पर रन करेगा। यह भी पढ़ें : अग्निपथ हिंसा के चलते 4 दिन बैन रहा इंटरनेट, शिकायत के बाद डाटा और वैलिडिटी की भरपाई के लिए एयरटेल तैयार

OnePlus Nord 2T स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर सेटअप दिया गया है। फोन में 50MP Sony IMX766 प्राइमरी सेंसर दिया गया है। प्राइमरी कैमरा सेंसर के साथ फोन में 8MP अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2MP मोनो कैमरा दिया गया है। इस फोन में डुअल टोन LED फ्लैश दिया गया है। इस फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। Nord सीरीज का यह फोन 4500mAh की बैटरी के साथ 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है।

Key Specs

OnePlus Nord 2T 5G
MediaTek Dimensity 1300 MT6893 | 8 GBProcessor
6.43 inches (16.33 cm) Display
50 MP + 8 MP + 2 MPRear camera
32 MPSelfie camera
4500 mAh Battery
See Full Specs
OnePlus Nord 2T 5G Price
Rs. 28,989
Go To Store
See All Prices

Best Competitors

See All Competitors

OnePlus Nord 2T 5G Video

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here