
वनप्लस ने अनाउंस कर दिया है कि वह इंडिया में अपनी ‘नोर्ड 6’ सीरीज का विस्तार करते हुए दो नए स्मार्टफोन लेकर आ रही है। अगले महीने 7 मई को OnePlus Nord CE6 और Nord CE6 Lite भारत में लॉन्च होंगे। अपनी ऑफिशियल वेबसाइट के जरिये वनप्लस ने नोर्ड सीई6 की कई अहम डिटेल्स सार्वजनिक कर दी है। वहीं अब लॉन्च से पहले ही वनप्लस नोर्ड सीई6 लाइट की स्पेसिफिकेशन्स भी लीक के जरिये सामने आ गई है।
वनप्लस नोर्ड सीई6 लाइट 5जी फोन को MediaTek Dimensity 7400 Apex चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.6GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। लीक की मानें तो इस अपकमिंग वनप्लस मोबाइल को इंडियन मार्केट में 6GB और 8GB RAM पर लॉन्च किया जा सकता है।
लीक के अनुसार OnePlus Nord CE6 Lite 5G फोन को 1080 x 2400 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.7-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकता है। यह एलसीडी पैनल पर बनी पंच-होल स्क्रीन बताई जा रही है जिसपर 144Hz रिफ्रेश रेट और 1000nits हाई ब्राइटनेस का सपोर्ट मिल सकता है। वहीं फोन को IP64 रेटिंग के साथ लाया जा सकता है जो इसे पानी से बचाने में मदद करेगा।
पावर बैकअप के लिए नोर्ड सीई6 लाइट 5जी स्मार्टफोन में तगड़ी 7,000mAh battery दिए जाने की बात लीक में सामने आई है। वहीं बताया गया है कि इस मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया जा सकता है। यह मोबाइल रिवर्स चार्जिंग टेक्नोलॉजी से लैस किया जाएगा या नहीं, अभी इस बारे में कुछ पुख्ता तौर पर नहीं कहा जा सकता है।
Nord CE6 Lite में डुअल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा। सामने आए लीक के अनुसार इस कैमरा मॉड्यूल में 50 मेगापिक्सल मेंन सेंसर शामिल रहेगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस अपकमिंग वनप्लस 5जी फोन को 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा के साथ पेश किया जा सकता है। गौरतलब है कि कंपनी द्वारा खुलासा किया जा चुका है कि यह स्मार्टफोन इंडियन मार्केट में Vivid Mint और Hyper Black कलर में बिकेगा।
OnePlus Nord CE6 5G फोन की बात करें तो इसे 8000mAh battery पर लॉन्च किया जाएगा जो 6 साल की बैटरी हेल्थ के साथ आएगी। वहीं चार्जिंग के लिए इसमें 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग तकनीक भी मिलेगी। इसमें 6.78-इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी जाएगी जिसपर 144Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलेगा। नोर्ड सीई6 MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड सर्टिफाइड होगा और इसमें IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग भी मिलेगी।
वनप्लस नोर्ड सीई5 5जी फोन को Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट पर लॉन्च किया जाएगा। वहीं हैवी परफॉर्मेंस के दौरान फोन को ठंडा रखने के लिए इसमें 33000mm² कूलिंग एरिया दिया गया है। इस मोबाइल में डेडिकेटेड Touch Reflex chip भी लगाई गई है जो स्मूथ परफॉर्मेंस देने में मदद करेगी। इस वनप्लस फोन में 144fps पर गेम खेले जा सकेंगे।















