
OnePlus Nord CE6 और Nord CE6 Lite 7 मई को भारत में लॉन्च होंगे। कंपनी की ओर से पिछले सप्ताह ही वनप्लस नोर्ड सीई6 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी दे दी गई थी। वहीं आज ब्रांड द्वारा वनप्लस नोर्ड सीई 6 लाइट की डिटेल्स भी सार्वजनिक कर दी गई है। ब्रांड द्वारा CE6 Lite के प्रोसेसर, बैटरी, कैमरा और डिस्प्ले सहित अन्य फोन फीचर्स भी ऑफिशियल कर दिए गए हैं।
कंपनी की ओर से खुलासा कर दिया गया है कि OnePlus Nord CE6 Lite इंडिया में MediaTek Dimensity 7400 Apex पर लॉन्च होगा। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टाकोर प्रोसेसर है जो 2.6गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वनप्लस का दावा है कि यह मोबाइल 10 लाख से अधिक का AnTuTu score अचीव कर सकता है।
हैवी परफॉर्मेंस या गेमिंग के दौरान फोन हीट ना हो, इसके लिए नोर्ड सीई6 लाइट में 5300mm² VC cooling system भी लगाया गया है। वनप्लस का कहना है कि इस मोबाइल फोन में कुछ गेम 144FPS पर खेले जा सकते हैं। यह वनप्लस 5जी फोन Google AI से लैस होगा जिसमें Google Gemini और Circle to Search जैसे फीचर्स शामिल होंगे।
डिस्प्ले की बात करें तो OnePlus Nord CE6 Lite को 6.72-इंच की फुलएचडी स्क्रीन पर लाया जा रहा है जिसपर यूजर्स को 1Hz से लेकर 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलेगा। पावर बैकअप के लिए नोर्ड सीई6 लाइट में 7000mAh battery लगाई गई है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसे 45W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है।
गौरतलब है कि नोर्ड सीई6 लाइट में bypass charging तकनीक भी दी गई है जो हैवी प्रोसेसिंग के दौरान बैटरी हेल्थ और यूज़ मेंटेंन कर सकेगी। वनप्लस अपने नए फोन को 6 साल की बैटरी हेल्थ के साथ लेकर आ रही है। वहीं फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया गया है।
OnePlus Nord CE6 Lite को कंपनी MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन के साथ लेकर आ रही है जो इसे मजबूती प्रदान करेगी और शॉकप्रूफ बनाएगी। कंपनी की ओर से बता दिया गया है कि यह नोर्ड फोन इंडिया में Vivid Mint और Hyper Black कलर में बिकेगा।
OnePlus Nord CE6 5G फोन का जिक्र करें तो कंपनी बता चुकी है कि यह मोबाइल Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर पर लॉन्च होगा और इसमें 33000mm² कूलिंग एरिया दिया गया है। इस मोबाइल में डेडिकेटेड Touch Reflex chip भी लगाई गई है जो स्मूथ परफॉर्मेंस देने में मदद करेगी। इस वनप्लस फोन में 144fps पर गेम खेले जा सकेंगे।
वनप्लस नोर्ड सीई6 8000mAh battery पर लॉन्च होगा जो 6 साल की बैटरी हेल्थ के साथ आएगी। इसमें 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग तकनीक भी मिलेगी। Nord CE6 में कंपनी ने 6.78-इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले लगाई है जिसपर 144Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलेगा। यह MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड सर्टिफाइड फोन है जिसमें IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग भी मिलेगी।

OnePlus Nord CE6 और OnePlus Nord CE6 Lite 7 मई को भारत में लॉन्च होंगे। इस दिन कंपनी ग्लोबल ईवेंट का आयोजन करेगी जिसके मंच से दोनों नए वनप्लस फोन टेक मंच पर पेश किए जाएंगे। यह लॉन्च ईवेंट 7 मई की दोपहर 12 बजे शुरू होगा जिसे ब्रांड की ऑफिशियल वेबसाइट सहित वनप्लस के सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और यूट्यूब चैनल्स पर लाइव देखा जा सकेगा।











