OnePlus फोन खरीदने का शानदार मौका, मिल रहा है 4,000 रुपये का डिस्काउंट, 6 मॉडल्स पर है छूट

OnePlus ने मार्च महीने में भारत में अपनी ‘वनप्लस 9’ सीरीज़ को पेश किया था। इस सीरीज़ में OnePlus 9 Pro के साथ ही OnePlus 9R और OnePlus 9 स्मार्टफोन भी लॉन्च किए गए थे जो पिछले महीने ही देश में बिक्री के लिए उपलब्ध हुए हैं। फ्लैगशिप सेग्मेंट आए इन मोबाइल फोंस को कंपनी अब कम कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध करा रही है। वनप्लस की ओर से लिमिटेड पीरियड के लिए एक शानदार ऑफर जारी किया गया है जिसमें वनप्लस ब्रांड के 6 स्मार्टफोंस मॉडल पर भारी छूट दी जा रही है और फोन को सीधे 4,000 रुपये के डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है।
ये वनप्लस फोन है ऑफर में शामिल
वनप्लस द्वारा आयोजित किए गए इस डिस्काउंट ऑफर में OnePlus 9 Pro, OnePlus 9R, OnePlus 9, OnePlus 8T, OnePlus 8 Pro तथा OnePlus Nord स्मार्टफोन को शामिल किया गया है। कंपनी की ओर से ऐसी कोई पुष्टि नहीं की गई है कि इन स्मार्टफोंस का कौन सा रैम या स्टोरेज मॉडल सेल में शामिल रहेगा। लिहाजा उपर बताए गए स्मार्टफोंस के सभी वेरिएंट्स को इस स्पेशल सेल में डिस्काउंटेड प्राइस के साथ खरीदा जा सकता है।
किस वनप्लस फोन पर कितनी छूट
ऑफर के तहत इन वनप्लस स्मार्टफोंस के अलग-अलग मॉडल पर अलग-अलग डिस्कांउट दिया जा रहा है। OnePlus 9 Pro पर कंपनी सबसे ज्यादा सीधे 4,000 रुपये की छूट दे रही है। इसके बाद OnePlus 9, OnePlus 8T और OnePlus 8 Pro स्मार्टफोन को 3,000 रुपये के डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। वहीं OnePlus 9R स्मार्टफोन पर सीधे 2,000 रुपये तथा OnePlus Nord की खरीद पर कंपनी 1,000 रुपये का फ्लैट डिस्कांउट दे रही है।
वनप्लस ऑफर की फुल डिटेल
OnePlus कंपनी ने यह स्पेशल डिस्काउंट ऑफर SBI के साथ मिलकर शुरू किया है। सबसे पहले तो बता दें कि यह स्पेशल ऑफर लिमिटेड पीरियड के लिए ही चलाया गया है जो आने वाली 25 मई तक ही वैध रहेगा। यानि उपर बताए गए स्मार्टफोंस को सिर्फ 25 मई तक ही छूट के साथ खरीदा जा सकता है। इस ऑफर में वनप्लस वेबसाइट से फोन खरीदने के दौरान एसबीआई कार्ड का यूज़ करना होगा और कंपनी की ओर से इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जाएगा। इसके साथ ही ऑफर में 9 महीने तक की नो कॉस्ट ईएमआई भी प्राप्त हो रही है।