OnePlus Turbo 7 Pro 100W चार्जिंग के साथ 3C पर लिस्ट, 10,000mAh बैटरी सहित मिल सकते हैं ये फीचर्स

OnePlus अपनी Turbo सीरीज के नए स्मार्टफोन OnePlus Turbo 7 Pro पर काम कर रहा है। इस अपकमिंग फोन को चीन की 3C सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर मॉडल नंबर PYP110 के साथ स्पॉट किया गया है। जिसमें चार्जिंग सपोर्ट की जानकारी सामने आई है। वहीं, इसके इंजीनियरिंग सैंपल में 10,000mAh की बैटरी होने की भी चर्चा थी। आइए, अब तक आई संभावित डिटेल्स जानते हैं।
OnePlus Turbo 7 Pro 3C लिस्टिंग
आगामी OnePlus Turbo 7 Pro को चीन की 3C सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर मॉडल नंबर PYP110 के साथ देखा गया है। इस लिस्टिंग से फोन में 100W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट मिलने का संकेत मिलता है। हालांकि, सर्टिफिकेशन में फोन की बैटरी कैपेसिटी या अन्य खूबियों की जानकारी नहीं दी गई है।
अगर यह जानकारी सही साबित होती है। तो नया फोन अपने पिछले मॉडल OnePlus Turbo 6 के मुकाबले चार्जिंग के मामले में अपग्रेड होगा। Turbo 6 को जनवरी में 9,000mAh बैटरी और 80W चार्जिंग के साथ लॉन्च किया गया था।
OnePlus Turbo 7 Pro के संभावित स्पेसिफिकेशंस
पिछले लीक के अनुसार, OnePlus Turbo 7 Pro में 6.78 इंच का फ्लैट डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसमें 1.5K रिजॉल्यूशन और 185Hz रिफ्रेश रेट मिलने की उम्मीद है।
परफॉरमेंस के लिए इसमें Qualcomm का 3nm SM8845 Pro चिपसेट दिया जा सकता है। इस प्रोसेसर को लीक रिपोर्ट्स में कथित Snapdragon 8 Gen 5 Pro से जोड़ा गया है। हालांकि, Qualcomm ने इस चिपसेट के नाम और फीचर्स की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर पैनल पर 200MP का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है। इसमें बड़े सेंसर फॉर्मेट का उपयोग किए जाने की भी उम्मीद है। हालांकि, फोन के दूसरे कैमरों की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।
आगामी OnePlus Turbo 7 Pro की सबसे खास बात इसकी संभावित बैटरी हो सकती है। पहले सामने आए लीक में दावा किया गया था कि फोन में कम से कम 9,000mAh की बैटरी मिल सकती है। वहीं, इसके इंजीनियरिंग सैंपल में 10,000mAh की बैटरी होने की भी जानकारी दी गई है।
फोन में 100W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट मिलने की बात सामने आई है। हालांकि, 3C सर्टिफिकेशन से चार्जिंग क्षमता का पता चला है, बैटरी की सही कैपेसिटी की पुष्टि नहीं हुई है।
OnePlus ने फिलहाल Turbo 7 Pro के नाम, फीचर्स और लॉन्च को लेकर आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फोन चीन में Turbo सीरीज के तहत पेश किया जा सकता है। इसे गेमिंग पसंद करने वाले और लंबी बैटरी लाइफ चाहने वाले यूजर्स को ध्यान में रखकर लाया जा सकता है। आने वाले समय में OnePlus Turbo 7 Pro से जुड़ी अन्य जानकारियां भी सामने आ सकती हैं। आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।