
यदि आप बजट में ओप्पो 5जी फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो कंपनी के पास 20,000 रुपये की रेंज में कई शानदार फोन मौजूद हैं। इस समय 15,000 से 20,000 रुपये के बजट में हाल ही लॉन्च हुए OPPO A5 5G के साथ-साथ OPPO K13, OPPO A5 Pro, OPPO F25 Pro, OPPO A3 Pro और OPPO F27 जैसे फोन उपलब्ध हैं। ये फोन स्टाइल, परफॉर्मन्स के साथ बेहतर कैमरा फीचर से लैस है। आइए, इस आर्टिकल में आपको बताते हैं 20,000 रुपये से कम में आने वाले ओप्पो 5G फोन के प्राइस और स्पेसिफिकेशंस की पूरी डिटेलः
ओप्पो 5G फोन अंडर 20000 प्राइस लिस्ट (2025)
| ओप्पो 5जी फोन | कीमत |
| OPPO A5 5G | 15,499 रुपये (6GB+128GB) |
| OPPO K13 5G | 17,999 रुपये (8GB+128GB) |
| OPPO A5 Pro 5G | 17,999 रुपये (8GB+128GB) |
| OPPO F25 Pro 5G | 19,999 रुपये (8GB+128GB) |
| OPPO A3 Pro 5G | 16,999 रुपये (8GB+128GB) |
| OPPO F27 5G | 17,999 रुपये (8GB+128GB) |
* यह प्राइस खबर लिखे जाने के समय की है। इसकी कीमत घट और बढ़ सकती है।
OPPO A5 5G
ओप्पो ए5 5जी (OPPO A5 5G) 20,000 रुपये से कम की बजट में आने वाला फोन है। इस फोन के 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरियंट की कीमत अमेजन पर 15,499 रुपये है। इसमें फोन में आपको 6.67 इंच LCD डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलता है। इसमें रियर पर डुअल कैमरा सेटअप है, जिसमें 50MP प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ आपको फोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर, 6GB/8GB रैम, 6000mAh बैटरी और 45W सुपर VOOC चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।
स्पेसिफिकेशंस
- डिस्प्ले: 6.67 इंच (16.94 cm) LCD, 720×1604 px (HD+), 120Hz, पंच-होल, गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन
- सॉफ्टवेयर: Android v15
- प्रोसेसर: MediaTek Dimensity 6300, ऑक्टा-कोर (2.4 GHz डुअल कोर + 2 GHz हेक्सा कोर)
- रैम/स्टोरेज: 6GB/8GB रैम, 128GB स्टोरेज (1TB तक एक्सपैंडेबल)
- रियर कैमरा: 50MP वाइड + 2MP मोनो, LED फ्लैश, Full HD @60fps
- फ्रंट कैमरा: 8MP वाइड एंगल, स्क्रीन फ्लैश, Full HD @30fps
- बैटरी: 6000mAh, 45W सुपर VOOC चार्जिंग, USB Type-C
- अन्य: 5G, नैनो सिम (SIM1+SIM2 हाइब्रिड), डस्ट/वाटर रेसिस्टेंट
क्यों खरीदें
यह फोन कॉम्पैक्ट डिजाइन और MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर के साथ आने वाला फोन है। 6000mAh की बड़ी बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग लंबे समय तक उपयोग के लिए आदर्श हो सकता है। साथ ही, गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन और डस्ट/वाटर रेसिस्टेंट डिजाइन इसे टिकाऊ बनाते हैं।
OPPO K13 5G
ओप्पो के13 (OPPO K13) भी इसे रेंज में आने वाला एक मिड-रेंज 5G स्मार्टफोन है। अगर कीमत की बात करें, तो फोन का 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरियंट फ्लिपकार्ट पर इस समय 17,999 रुपये में उपलब्ध है। फोन में आपको 6.67 इंच AMOLED डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। इसके अलावा, रियर पैनल पर डुअल कैमरा सेटअप है, जिसमें 50MP प्राइमरी कैमरा है, जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है। फोन में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 4 प्रोसेसर, 8GB रैम, 7000mAh की बड़ी बैटरी और 80W सुपर VOOC चार्जिंग का सपोर्ट है।
स्पेसिफिकेशंस
- डिस्प्ले: 6.67 इंच (16.94 cm) AMOLED, 1080×2400 px (FHD+), 120Hz, पंच-होल, AGC Dragontrail प्रोटेक्शन
- सॉफ्टवेयर: Android v15
- प्रोसेसर: Qualcomm Snapdragon 6 Gen 4, ऑक्टा-कोर (2.3 GHz सिंगल कोर + 2.2 GHz ट्राई कोर + 1.8 GHz क्वाड कोर)
- रैम/स्टोरेज: 8GB रैम, 128GB/256GB स्टोरेज (नॉन-एक्सपैंडेबल)
- रियर कैमरा: 50MP वाइड + 2MP मोनो, LED फ्लैश, 4K @30fps
- फ्रंट कैमरा: 16MP वाइड एंगल, स्क्रीन फ्लैश, Full HD @30fps
- बैटरी: 7000mAh, 80W सुपर VOOC चार्जिंग, USB Type-C
- अन्य: 5G, नैनो सिम (SIM1+SIM2), डस्ट/वाटर रेसिस्टेंट
क्यों खरीदें
यदि बड़ी बैटरी का फोन आपकी प्राथमिकता है, तो यह 7000mAh की पावरफुल बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग के साथ लंबे समय तक उपयोग के लिए उपयुक्त है। AMOLED डिस्प्ले और Snapdragon 6 Gen 4 प्रोसेसर स्मूथ और वाइब्रेंट अनुभव देते हैं। 16MP फ्रंट कैमरा और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के लिए बढ़िया हैं।
OPPO A5 Pro 5G
OPPO A5 Pro की बात करें, तो इस समय फोन के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरियंट की कीमत फ्लिपकार्ट पर 17,999 रुपये है। यह भी मिड-रेंज वाला 5जी फोन है। फोन में आपको 6.67 इंच LCD डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलता है। यह फोन डु्अल रियर कैमरा के साथ आता है, जिसमें 50MP प्राइमरी कैमरा है। परफॉर्मेंस की बात करें, तो फोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर, 8GB रैम, 5800mAh बैटरी के साथ 45W सुपर VOOC चार्जिंग v2.0 का सपोर्ट मिलता है।
स्पेसिफिकेशंस
- डिस्प्ले: 6.67 इंच (16.94 cm) LCD, 720×1604 px (HD+), 120Hz, पंच-होल, गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन
- सॉफ्टवेयर: Android v15
- प्रोसेसर: MediaTek Dimensity 6300, ऑक्टा-कोर (2.4 GHz डुअल कोर + 2 GHz हेक्सा कोर)
- रैम/स्टोरेज: 8GB रैम, 128GB/256GB स्टोरेज (1TB तक एक्सपैंडेबल)
- रियर कैमरा: 50MP वाइड + 2MP मोनो, LED फ्लैश, Full HD @60fps
- फ्रंट कैमरा: 8MP वाइड एंगल, स्क्रीन फ्लैश, Full HD @30fps
- बैटरी: 5800mAh, 45W सुपर VOOC चार्जिंग v2.0, USB Type-C
- अन्य: 5G, नैनो सिम (SIM1+SIM2), डस्ट/वाटर रेसिस्टेंट
क्यों खरीदें
यह फोन MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर के साथ स्मूथ परफॉर्मेंस और 5800mAh की बड़ी बैटरी के साथ लंबे समय तक उपयोग के लिए आदर्श है। इसमें गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ डस्ट/वाटर रेसिस्टेंट डिजाइन भी है। 1TB तक एक्सपैंडेबल स्टोरेज बड़े डेटा के लिए उपयुक्त है।
OPPO F25 Pro 5G
OPPO F25 Pro की बात करें, तो यह प्रीमियम मिड-रेंज 5G स्मार्टफोन है। अमेजन पर फोन के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरियंट की कीमत ₹19,999 है। फोन में आपको 6.7 इंच AMOLED कर्व्ड डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ बेहतर विजुअल्स मिलता है। इसके रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप है, जिसमें 64MP प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड और 2MP मैक्रो कैमरा शामिल है। फोन में MediaTek Dimensity 7050 प्रोसेसर और 8GB रैम दी गई है, वहीं 5000mAh बैटरी के साथ 67W सुपर VOOC चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।
स्पेसिफिकेशंस
- डिस्प्ले: 6.7 इंच (17.02 cm) AMOLED (कर्व्ड), 1080×2412 px (FHD+), 120Hz, पंच-होल
- सॉफ्टवेयर: Android v14
- प्रोसेसर: MediaTek Dimensity 7050, ऑक्टा-कोर (2.6 GHz डुअल कोर + 2 GHz हेक्सा कोर)
- रैम/स्टोरेज: 8GB रैम, 128GB/256GB स्टोरेज (2TB तक एक्सपैंडेबल)
- रियर कैमरा: 64MP वाइड (10x डिजिटल जूम) + 8MP अल्ट्रा-वाइड + 2MP मैक्रो, LED फ्लैश, 4K @30fps
- फ्रंट कैमरा: 32MP वाइड एंगल, 4K @30fps
- बैटरी: 5000mAh, 67W सुपर VOOC चार्जिंग, USB Type-C
- अन्य: 5G, नैनो सिम (SIM1+SIM2 हाइब्रिड), डस्ट/वाटर रेसिस्टेंट
क्यों खरीदें
यह फोन अपने कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले और ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ प्रीमियम लुक और शानदार फोटोग्राफी देता है। MediaTek Dimensity 7050 प्रोसेसर गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए स्मूथ परफॉर्मेंस प्रदान करता है। 2TB तक एक्सपैंडेबल स्टोरेज और 67W फास्ट चार्जिंग इसे वैल्यू-फॉर-मनी बनाते हैं।
OPPO A3 Pro 5G
OPPO A3 Pro फोन इस समय फ्लिपकार्ट पर ₹16,999 (8GB रैम + 128GB स्टोरेज) में उपलब्ध है। यह मिड-रेंज 5G स्मार्टफोन है। फोन में आपको 6.67 इंच LCD कर्व्ड डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलता है। इसके रियर में डुअल कैमरा सेटअप है, जिसमें 50MP प्राइमरी कैमरा है, जो अच्छा फोटोग्राफी एक्सपीरियंस देता है। वहीं परफॉर्मेंस की बात करें, तो फोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर और 8GB रैम दी गई है। इसके साथ आपको 5100mAh बैटरी के साथ 45W सुपर VOOC चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।
स्पेसिफिकेशंस
- डिस्प्ले: 6.67 इंच (16.94 cm) LCD (कर्व्ड), 720×1604 px (HD+), 120Hz, पंच-होल
- सॉफ्टवेयर: Android v14
- प्रोसेसर: MediaTek Dimensity 6300, ऑक्टा-कोर (2.4 GHz डुअल कोर + 2 GHz हेक्सा कोर)
- रैम/स्टोरेज: 8GB रैम, 128GB/256GB स्टोरेज (1TB तक एक्सपैंडेबल)
- रियर कैमरा: 50MP वाइड + 2MP डेप्थ, LED फ्लैश, Full HD @60fps
- फ्रंट कैमरा: 8MP वाइड एंगल, Full HD @30fps
- बैटरी: 5100mAh, 45W सुपर VOOC चार्जिंग, USB Type-C
- अन्य: 5G, नैनो सिम (SIM1+SIM2), डस्ट/वाटर रेसिस्टेंट
क्यों खरीदें
यह फोन कर्व्ड LCD डिस्प्ले और MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर के साथ आता है। इसके साथ आपको 5100mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है, जो रोजमर्रा के उपयोग के लिए उपयुक्त है। 1TB तक एक्सपैंडेबल स्टोरेज और डस्ट/वाटर रेसिस्टेंट डिजाइन इसे बजट में आकर्षक बनाते हैं।
OPPO F27 5G
OPPO F27 मिड-रेंज 5G स्मार्टफोन है। इस समय फोन के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरियंट की कीमत अमेजन पर 17,999 रुपये है। फोन में 6.67 इंच फ्लैट OLED डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट है। यह डुअल रियर कैमरा सेटअप से लैस है, जिसमें आपको 50MP प्राइमरी कैमरा मिलता है। वहीं फोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर, 8GB रैम, 5000mAh बैटरी के साथ 45W सुपर VOOC चार्जिंग सपोर्ट है।
स्पेसिफिकेशंस
- डिस्प्ले: 6.67 इंच (16.94 cm) फ्लैट OLED, 1080×2400 px (FHD+), 120Hz, पंच-होल, AGC Dragontrail प्रोटेक्शन
- सॉफ्टवेयर: Android v14
- प्रोसेसर: MediaTek Dimensity 6300, ऑक्टा-कोर (2.4 GHz डुअल कोर + 2 GHz हेक्सा कोर)
- रैम/स्टोरेज: 8GB रैम, 128GB/256GB स्टोरेज (2TB तक एक्सपैंडेबल)
- रियर कैमरा: 50MP वाइड + 2MP डेप्थ, LED फ्लैश, Full HD @60fps
- फ्रंट कैमरा: 32MP वाइड एंगल, स्क्रीन फ्लैश, Full HD @30fps
- बैटरी: 5000mAh, 45W सुपर VOOC चार्जिंग, USB Type-C
- अन्य: 5G, नैनो सिम (SIM1+SIM2 हाइब्रिड), डस्ट/वाटर रेसिस्टेंट
क्यों खरीदें
यह फोन फ्लैट OLED डिस्प्ले और 32MP फ्रंट कैमरा के साथ शानदार सेल्फी और विजुअल्स देता है। MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर के साथ है, जो डेली टास्क के लिए अच्छा है। 2TB तक एक्सपैंडेबल स्टोरेज और डस्ट/वाटर रेसिस्टेंट डिजाइन इसे मिड-रेंज में वैल्यू-फॉर-मनी बनाते हैं।



























