
ओपो ने अपनी होम मार्केट चीन में एक नया मिडबजट 5जी फोन पेश किया है। कंपनी की ओर से OPPO A1 5G फोन लॉन्च कर दिया गया है। यह स्मार्टफोन 50MP Camera, 12GB RAM और Qualcomm Snapdragon 695 प्रोसेसर की ताकत से लैस है जिसकी फुल स्पेसिफिकेशन्स व प्राइस की जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।
ओपो ए1 5जी की कीमत
OPPO A1 5G चीन में दो रैम वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। यह ओपो मोबाइल 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज सपोर्ट करता है तथा बड़े वेरिएंट में 12 जीबी रैम मैमोरी के साथ 256 जीबी स्टोरेज दी गई है। कीमत की बात करें तो 8जीबी रैम वेरिएंट का प्राइस 2099 युआन है तथा 12जीबी रैम मॉडल प्राइस 2299 युआन है।
इंडियन करंसी अनुसार 8जीबी रैम वाले ओपो ए1 5जी फोन की कीमत तकरीबन 25,000 रुपये है तथा 12जीबी रैम वाले वेरिएंट का प्राइस 27,400 रुपये के करीब है। चाइना में OPPO A1 5G फोन को Cabernet Orange, Ocean Blue और Sandstone Black कलर में उतारा गया है। यह भी पढ़ें: 108MP कैमरा और 8GB RAM के साथ इंडोनेशिया में लॉन्च हुआ Redmi Note 12 Pro 4G
ओपो ए1 5जी की स्पेसिफिकेशन्स
OPPO A1 5G फोन 2400 × 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.72 इंच की लार्ज फुलएचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च हुआ है। यह पंच-होल स्टाईल स्क्रीन है जो आईपीएस एलसीडी पैनल पर बनी है तथा 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है।
प्रोसेसिंग के लिए ओपो ए1 5जी फोन 8नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 695 आक्टाकोर प्रोसेसर सपोर्ट करता है जो 2.2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड पर चलता है। यह फोन एंडरॉयड 13 पर लॉन्च हुआ है जो कलरओएस 13 के साथ मिलकर काम करता है। ग्राफिक्स के लिए इसमें एड्रेनो 619एल जीपीयू मौजूद है।
फोटोग्राफी के लिए OPPO A1 5G डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जो 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी लेंस के साथ मिलकर काम करता है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस 5जी ओपो मोबाइल में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सेंसर मौजूद है।
OPPO A1 5G फोन में पावर बैकअप के लिए 5,000एमएएच बैटरी दी गई है। वहीं सिक्योरिटी के लिए यह स्मार्टफोन साईड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करता है। इसमें 3.5एमएम जैक व आईआर ब्लास्टर भी मिलता है।
ओपो ए1 5जी इंडिया लॉन्च की स्थिति
ओपो ने इस साल की शुरूआत में OPPO A78 5G फोन भारत में लॉन्च किया था जो 18,999 रुपये में सेल के लिए उपलब्ध है। इसे बाद कंपनी ने अपनी ‘ए’ सीरीज़ में कोई नया फोन नहीं जोड़ा है। OPPO A1 5G फिलहाल चीन में लॉन्च हुआ है और इसके इंडिया लॉन्च की स्थिति अभी साफ नहीं है। खबर लिखे जाने तक तो यही माना जा रहा है कि शायद ओपो ए1 5जी भारत में नहीं आएगा। वहीं लगे हाथ बता दें कि इस वक्त इंडिया में इस सीरीज़ का सबसे सस्ता फोन OPPO A12 है जिसे 7,990 रुपये में खरीदा जा सकता है।












