OPPO A16 के बाद सामने आया OPPO A37 2021, जानें क्या है दोनों में समानता

Join Us icon

OPPO कंपनी ने इस 1 जुलाई से इंडिया में अपने 5 स्मार्टफोन मॉडल्स की कीमत में ईजाफा किया है। इन ओपो फोंस में OPPO A11K, OPPO A15, OPPO A15s, OPPO A53s और OPPO F19 शामिल थे। भारत में मोबाइल फोंस के दाम बढ़ाने के बाद अब ओपो कंपनी टेक मार्केट में ‘ए’ सीरीज़ का ही नया स्मार्टफोन OPPO A37 (2021) लेकर आ रही है, जिसकी स्पेसिफिकेशन्स और डिटेल इंटरनेट पर लीक हुई है। ओपो ए37 (2021) के साथ ही कंपनी OPPO A16 पर भी काम कर रही है और ये फोन एक जैसी स्पेसिफिकेशन्स पर लॉन्च हो सकते हैं।

OPPO A16 स्मार्टफोन हाल ही में लीक के जरिये सामने आया था जिसमें फोन की फोटो शेयर की गई थी। बताया गया था कि ओपो ए16 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। वहीं अब ओपो को लेकर नई जानकारी सामने आई है कि कंपनी OPPO A37 (2021) स्मार्टफोन पर भी काम कर रही है और यह मोबाइल फोन कंपनी की होम मार्केट यानी चीन में लॉन्च किया जाएगा। रोचक बात यह है कि OPPO A37 (2021) और OPPO A16 एक ही फोन के दो अलग-अलग नाम बताए जा रहे हैं। एक मॉडल चीन के लिए होगा और एक अन्य ग्लोबल मार्केट्स के लिए।

OPPO A37 (2021) की स्पेसिफिकेशन्स

OPPO A16 और OPPO A37 (2021) स्मार्टफोन में एक समान स्पेसिफिकेशन्स देखने को मिल सकती है। बीते दिनों गीकबेंच पर लिस्ट हुए ओपो ए16 की बात करें तो सर्टिफिकेशन साइट पर इस फोन को एंडरॉयड 11 ओएस से लैस बताया गया था जिसके साथ मदरबोर्ड सेक्शन में 6765 लिखा था। गौरतलब है कि यह मीडियाटेक के हीलियो जी35 चिपसेट का कोडनेम है। वहीं साथ ही फोन में 2.30गीगाहर्ट्ज़ बेस फ्रिक्वेंसी वाला आक्टाकोर प्रोसेसर और 3 जीबी रैम मैमोरी दिए जाने की भी पुष्टि गीकबेंच पर की गई थी।

OPPO A16 and OPPO A37 2021 could be same rebranded smartphone model

इसी तरह एफसीसी लिस्टिंग के अनुसार इस ओपो फोन का डायमेंशन 163.78×75.62mm को होगा। पावर बैकअप के लिए इस फोन में 5,000mAh की बड़ी बैटरी देखने को मिल सकती है जिसे चार्ज करने के लिए फोन में 10W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया जा सकता है। बहरहाल OPPO A16 या फिर OPPO A37 (2021) दोनों ही स्मार्टफोंस की स्पेसिफिकेशन्स आधिकारिक तौर पर सामने आने का इंतजार किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here