Exclusive : OPPO A3x 5G प्राइस, स्पेसिफिकेशन्स, लाइव इमेज और सेल डिटेल्स

OPPO K12x 5G आज इंडिया में लॉन्च हो गया है जिसकी कीमत 12,999 रुपये से शुरू होती है। एक ओर जहां यह सस्ता 5जी फोन ऑनलाइन मार्केट में पेश हो गया है वहीं दूसरी ओर 91मोबाइल्स को ब्रांड की ‘ए’ सीरीज के OPPO A3x 5G फोन की भी एक्सक्लूसिव डिटेल प्राप्त हो गई है। सूत्रों के हवाले से हमें इस ओपो मोबाइल की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी मिली है जिसे आप आगे पढ़ सकते हैं।
OPPO A3x 5G का प्राइस
- 4GB RAM + 64GB Storage = ₹12,499
- 4GB RAM + 128GB Storage = ₹13,499
91मोबाइल्स को रिटेल सोर्स के हवाले से जानकारी मिली है कि ओपो कंपनी ऑफलाइन मार्केट में OPPO A3x 5G फोन उतार रही है। फोन का स्टॉक स्टोर्स पर पहुंच चुका है और आने वाले कुछ दिनों में इस मोबाइल की सेल शुरू हो जाएगी। ओपो ए3एक्स 5जी के 4जीबी+64जीबी वेरिएंट को 12,499 रुपये में तथा 4जीबी+128जीबी वेरिएंट को 13,499 रुपये में खरीदा जा सकेगा।
प्राप्त जानकारी अनुसार यह ओपो मोबाइल Starry Purple, Starlight White और Sparkle Black कलर में बिकेगा। हमें मिली जानकारी के अनुसार भारतीय बाजार में OPPO A3x 5G की सेल अगस्त महीने में शुरू होगी।
OPPO A3x 5G की इमेज
OPPO A3x 5G की स्पेसिफिकेशन्स
- 6.67″ एचडी+ 120हर्ट्ज़ डिस्प्ले
- मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300
- 4जीबी रैम + 128जीबी मेमोरी
- 4जीबी रैम एक्सपेंशन तकनीक
- 32 मेगापिक्सल कैमरा
- 45वॉट फास्ट चार्जिंग
- 5,100एमएएच बैटरी
स्क्रीन : OPPO A3x 5G फोन 1604 x 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.67-इंच की एचडी+ डिस्प्ले सपोर्ट करता है। यह पंच-होल स्टाइल वाली स्क्रीन है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश पर काम करती है तथा 1000निट्स ब्राइटनेस आउटपुट प्रदान करती है।
परफॉर्मेंस : ओपो ए3एक्स 5जी एंड्रॉयड 14 पर बना है जो कलरओएस 14.1 पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल में 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना MediaTek Dimensity 6300 आक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.4गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड पर रन करता है।
मेमोरी : OPPO A3x 5G इंडियन मार्केट में 4जीबी रैम पर बिकेगा। इस फोन में 4जीबी रैम एक्सपेंशन तकनीक भी दी गई है जो फिजिकल रैम के साथ मिलकर इसे 8GB RAM की ताकत प्रदान करती है। वहीं फोन में 128जीबी तक की इंटरनल स्टोरेज मिलती है।
बैटरी : पावर बैकअप के लिए OPPO A3x 5G स्मार्टफोन में तगड़ी 5,100एमएएच बैटरी दी गई है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए 45W SuperVOOC तकनीक दी गई है। कंपनी का दावा है कि यह टेक्नोलॉजी फोन को 10 मिनट में 19% तथा 75 मिनट में फुल 100% चार्ज कर सकती है।
कैमरा : फोटोग्राफी के लिए यह ओपो मोबाइल डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर 32 मेगापिक्सल का मेन कैमरा सेंसर दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन एफ/2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
फीचर्स : प्राप्त जानकारी अनुसार ओपो ए3एक्स 5जी मिलिट्री ग्रेड शॉक रजिटेंट स्मार्टफोन है। इसे IP54 सर्टिफाइड बनाया गया है जो पानी व धूल से सुरक्षित रखता है। इस फोन की स्क्रीन को गीले हाथों से भी चलाया जा सकता है।