OPPO A57e इंडिया में हुआ लॉन्च, देखें कितना है इसका प्राइस और कैसी है स्पेसिफिकेशन्स

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2022/09/OPPO-A57e.jpg

OPPO A57e Launch : ओपो ने आज भारतीय बाजार में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए नया स्मार्टफोन OPPO A57e लॉन्च कर दिया है। ओपो ए57ई एक लो बजट स्मार्टफोन है जो 13,999 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध हुआ है। इस नए ओपो मोबाइल में 4GB RAM, Mediatek Helio G35 Processor, 13MP Camera और 5,000mAh Battery जैसी स्पेसिफिकेशन्स मिलती हैं।

OPPO A57e Price

ओपो ए57ई मोबाइल फोन को ऑफिशियल करने के साथ ही कंपनी ने शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए भी उपलब्ध करा दिया है। OPPO A57e Price 13,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन सिंगल वेरिएंट में पेश किया गया है जिसमें 4 जीबी रैम मैमोरी के साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। ओपो ए57ई को Green और Black कलर में खरीदा जा सकता है।

OPPO

OPPO A57e Specifications

ओपो ए57ई 1612 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.56 इंच की एचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है। फोन की स्क्रीन 60हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है तथा 600निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। इस फोन का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो रेश्यो 89.8 प्रतिशत का है तथा इसका डायमेंशन 75.03×163.74×7.99एमएम और वज़न 187ग्राम है।

OPPO A57e एंडरॉयड 12 पर लॉन्च हुआ है जो कलरओएस 12.1 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में 2.4गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक हीलियो जी35 चिपसेट दिया गया है। वहीं ग्राफिक्स के लिए यह ओपो मोबाइल माली-जी57 एमसी2 जीपीयू सपोर्ट करता है।

फोटोग्राफी के लिए OPPO Mobile डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश से लैस 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर मौजूद है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह स्मार्टफोन एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

OPPO A57e डुअल सिम फोन है जो 4जी एलटीई सपोर्ट करता है। 3.5एमएम जैक व अन्य बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ सिक्योरिटी के लिए जहां साईड पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेडेड पावर बटन दिया गया है वहीं डिवाईस को पावर बैकअप देने के लिए ओपो ए57ई 5,000एमएएच बैटरी से लैस किया गया है।