OPPO A6 Pro 5G भारत में लॉन्च: 7,000mAh बैटरी, 80W फास्ट चार्जिंग और IP69 रेटिंग के साथ आया नया दमदार फोन

OPPO ने भारतीय बाजार में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन Oppo A6 Pro 5G लॉन्च कर दिया है। यह बड़ी बैटरी, फास्ट चार्जिंग और हाई-लेवल ड्यूरेबिलिटी के साथ आया है। कंपनी ने इसे खास तौर पर उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर पेश किया है, जिन्हें लंबे समय तक चलने वाला और मजबूत स्मार्टफोन चाहिए है। बता दें कि इससे पहले इसे चीन में पहले ही एंट्री मिल गई थी। हालांकि डिजाइन और खूबियां अलग थी। आइए, आगे कीमत और इंडिया मॉडल के फीचर्स जानते हैं।
Oppo A6 Pro 5G भारत में Aurora Gold और Cappuccino Brown कलर में लॉन्च किया गया है। इसका 8GB RAM + 128GB स्टोरेज ऑप्शन 21,999 रुपये में उपलब्ध है। जबकि 8GB RAM + 256GB स्टोरेज की कीमत 23,999 रुपये रखी गई है। यह फोन Flipkart, Amazon और OPPO India की आधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है।
लॉन्च ऑफर्स के तहत कंपनी इस फोन पर 10% तक का कैशबैक, 3 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI और 10 महीने तक की जीरो डाउन पेमेंट का ऑफर भी दे रही है, जिससे यह डिवाइस मिड-रेंज सेगमेंट में और भी आकर्षक विकल्प बन सकता है।
Oppo A6 Pro 5G में 6.75-इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट सपोर्ट वाला है। डिस्प्ले में 1125 निट्स HBM ब्राइटनेस, 83% DCI-P3 कलर गैमट और 256ppi पिक्सल डेंसिटी मिलती है। जिससे आउटडोर में यह शानदार अनुभव दे सकता है।
परफॉरमेंस के लिए स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है, जिसे LPDDR4X RAM और UFS 2.2 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। यह फोन Android आधारित ColorOS 15 पर काम करता है। इसमें Trinity Engine, Luminous Rendering Engine और AI GameBoost 2.0 जैसे फीचर्स शामिल हैं, जो स्मूद और स्टेबल एक्सपीरियंस का दावा करते हैं।
कैमरा सेटअप की बात करें तो Oppo A6 Pro 5G में 50MP का प्राइमरी रियर कैमरा और 2MP का मोनोक्रोम सेंसर दिया गया है। वहीं, फ्रंट में 16MP का सेल्फी कैमरा मौजूद है। फोन में अंडरवॉटर फोटोग्राफी मोड, AI कैमरा फीचर्स और डुअल स्टीरियो स्पीकर्स के साथ अल्ट्रा वॉल्यूम मोड भी है।
बैटरी सेक्शन इस फोन की बड़ी खासियत माना जा सकता है। क्योंकि इसमें 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग और रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि Oppo A6 Pro 5G फोन 5 साल तक ड्यूरेबल बैटरी परफॉरमेंस और 60 महीने की फ्लुएंसी प्रोटेक्शन प्रदान कर सकता है।
ड्यूरेबिलिटी के मामले में Oppo A6 Pro 5G को IP69, IP68 और IP66 रेटिंग मिली है। इसके अलावा फोन में 3900mm² SuperCool VC कूलिंग सिस्टम, साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक, AI LinkBoost 3.0, Outdoor Mode 2.0, GloveTouch, Theft Protection और स्प्रे वाटर रिमूवल जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।
Oppo A6 Pro 5G उन ग्राहकों के लिए बेहतर हो सकता है, जो लंबी बैटरी लाइफ, फास्ट चार्जिंग और मजबूत वाटर-डस्ट प्रोटेक्शन वाली डिजाइन चाहते हैं। इसका मुकाबला iQOO Z10, Infinix GT 30 और Redmi Note 14 जैसे मोबाइल्स से हो सकता है। हालांकि IP69 रेटिंग और 7,000mAh बैटरी इसे इस सेगमेंट में आगे रख सकते हैं।
अगर आप 22,000 रुपये से 24,000 रुपये के बजट में ऐसा स्मार्टफोन चाहते हैं जिसमें बड़ी बैटरी, फास्ट चार्जिंग और मजबूत बिल्ड क्वालिटी मिले तो Oppo A6 Pro 5G अच्छा ऑप्शन बन सकता है। आप इसे खरीद सकते हैं। उम्मीद है आपको यह जानकारी अच्छी लगी होगी। ऐसी ही और खबरों के लिए 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।