Oppo A7 Pro 5G का नया डिजाइन लीक, 8,000mAh बैटरी के साथ हो सकता है लॉन्च

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/08/OPPO-A7-Pro-Max-5G-.jpg

Oppo अपनी A-सीरीज में नया 5G स्मार्टफोन लेकर आ सकता है। इसे Oppo A7 Pro 5G नाम से एंट्री मिल सकती है। यह फोन ब्राजील की नेशनल टेलीकम्युनिकेशन एजेंसी ANATEL की लिस्टिंग में नजर आया है। सर्टिफिकेशन लिस्टिंग से फोन का मॉडल नंबर, डिजाइन और बैटरी से जुड़ी जानकारी सामने आई है। खास बात यह है कि A7 Pro 5G का डिजाइन चीन में लॉन्च हुए Oppo A7 Pro Max से अलग है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

Oppo A7 Pro 5G डिजाइन लीक

Tecnoblog की रिपोर्ट के अनुसार आगामी Oppo A7 Pro 5G को ANATEL की वेबसाइट पर मॉडल नंबर CPH2931 के साथ देखा गया है। लिस्टिंग में फोन की तस्वीरें भी मौजूद हैं। सामने आई तस्वीर में स्मार्टफोन ब्राउन कलर फिनिश में दिख रहा है।

Oppo A7 Pro 5G फोन के रियर पैनल पर कैप्सूल शेप का कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। जिसमें दो कैमरा सेंसर और एक रिंग जैसी फ्लैश यूनिट नजर आती है। रिपोर्ट के मुताबिक इस फ्लैश यूनिट में मल्टीकलर RGB LED लाइट्स दी जा सकती हैं। इससे फोन का डिजाइन Oppo A7 Pro Max से अलग नजर आता है। इसके नीचे की तरफ स्पीकर मौजूद है। जबकि वॉल्यूम और पावर बटन फोन के दाईं ओर दिए गए हैं।

Oppo A7 Pro 5G स्पेसिफिकेशंस संभावित

ANATEL लिस्टिंग से Oppo A7 Pro 5G की बैटरी साइज भी सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार फोन में 8,000mAh की बैटरी दी जा सकती है। यह Oppo A7 Pro Max में मिलने वाली 10,000mAh बैटरी से कम है, लेकिन शानदार बैकअप दे सकती है।

ब्राजील में फोन के 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वैरियंट में आने की बात कही जा रही है। Oppo A7 Pro 5G फोन में करीब 6.57 इंच का डिस्प्ले दिया जा सकता है। हालांकि, स्क्रीन का रिजॉल्यूशन, रिफ्रेश रेट और पैनल टाइप जैसी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

Oppo ने इस महीने की शुरुआत में चीन में Oppo A7 Pro Max को चीन में लॉन्च किया था। इसमें 6.78 इंच का Full-HD+ AMOLED डिस्प्ले मिलता है। जिसका रिजॉल्यूशन 1,272 x 2,772 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है। फोन को IP69K ड्यूरेबिलिटी रेटिंग भी मिली है। जो इसे धूल और पानी से बेहतर सुरक्षा प्रदान करती है।

Oppo A7 Pro Max

फिलहाल Oppo ने A7 Pro 5G के लॉन्च और फुल स्पेसिफिकेशन की घोषणा नहीं की है। हमें आने वाले दिनों में और जानकारी मिल सकती है। आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।