
ओप्पो ने ग्लोबल बाजार में अपना OPPO A78 4G स्मार्टफोन 11 जुलाई को पेश किया था। वहीं, अब इस डिवाइस को भारतीय बाजार में लाने की तैयारी हो चुकी है। बताया जा रहा है कि डिवाइस की एंट्री 27 जुलाई को हो सकती है। खास बात यह है कि इसे बढ़िया फीचर्स और डिजाइन के साथ 20,000 रुपये से कम में पेश किया जा सकता है। आइए, आगे आपको लीक रिपोर्ट के बारे में पूरी डिटेल देते हैं।
OPPO A78 4G लॉन्च डेट और प्राइस (लीक)
ओप्पो के नए स्मार्टफोन को लेकर टेक वेबसाइट टेक आउटलुक ने एक्सक्लूसिव जानकारी पेश की है।
- लीक रिपोर्ट बताती है कि OPPO A78 4G को कल यानी 27 जुलाई को पेश किया जा सकता है।
- कीमत की बात करें तो रिपोर्ट में मार्केट ऑपरेटिंग प्राइस (MOP) 17,499 रुपये बताई गई है।
- हालांकि (मैक्सिमम रिटेल प्राइस) (MRP) थोड़ी ज्यादा हो सकती है। अंदाजा लगाया जा सकता है कि डिवाइस 20,000 रुपये से कम में भारत में लॉन्च हो सकता है।
- फोन के डिजाइन और स्पेक्स की बात करें तो भारतीय वैरियंट भी ग्लोबल मॉडल की तरह होने की उम्मीद है।
OPPO A78 4G स्पेसिफिकेशंस (ग्लोबल)
- डिस्प्ले: ओप्पो ए78 4जी में 6.43-इंच AMOLED डिस्प्ले मौजूद है जिसमे फुल HD+ 1080 x 2400 का पिक्सल रिजॉल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट मिल जाता है।
- प्रोसेसर: फोन में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए Qualcomm Snapdragon 680 प्रोसेसर लगाया गया है।
- स्टोरेज: स्टोरेज के मामले में डिवाइस 8GB तक रैम + 256GB तक इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। स्टोरेज को बढ़ाने के लिए माइक्रो एसडी कार्ड स्लॉट लगा है। जिसकी मदद से 1TB तक स्टोरेज बढ़ाया जा सकता है। यही नहीं फोन में रैम को बढ़ाने के लिए 8GB वर्चुअल रैम सपोर्ट भी मिलता है। यानी कि आप कुल मिलाकर 16GB तक रैम का उपयोग कर सकते हैं।
- बैटरी: बैटरी की बात करें तो स्मार्टफोन लंबी चलने वाली 5000 एमएएच बैटरी और 67W सुपरवूक चार्जिंग प्रदान करता है।
- कैमरा: डिवाइस डुअल रियर कैमरा सेटअप से लैस है इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा लेंस और 2 मेगापिक्सल का बुकेह कैमरा लेंस दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा लेंस मिलता है।
- ओएस: ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो डिवाइस एंड्राइड 13 आधारित ColorOS 13.1 पर रन करता है।
- अन्य: अन्य फीचर्स के मामले में मोबाइल में डुअल सिम 4G, फिंगरप्रिंट सेंसर, डुअल स्पीकर, वाईफाई, ब्लूटूथ जैसे फीचर्स दिए गए हैं।










