
OPPO नए साल 2026 में चीन में अपने दो बड़े फ्लैगशिप डिवाइस लॉन्च कर सकता है। लेटेस्ट लीक के मुताबिक, कंपनी पहली तिमाही OPPO Find N6 फोल्डेबल स्मार्टफोन और कैमरा-फोकस्ड OPPO Find X9 Ultra को ला सकती है। यह जानकारी माइक्रो ब्लॉग्गिंग साइट वीबो पर टिप्स्टर Smart Pikachu ने शेयर की है। जिसमें दोनों डिवाइस के संभावित लॉन्च टाइमलाइन और अन्य डिटेल्स मिली हैं।
लीक में बताया गया है कि OPPO Find N6 इस समय डेवलपमेंट पर है। इसे चाइनीज न्यू ईयर से पहले लॉन्च किया जा सकता है। यानी इसकी एंट्री साल 2026 में लूनर न्यू ईयर 17 फरवरी से पहले हो सकती है। ऐसे में संभावना है कि Find N6 को जनवरी 2026 में ही आधिकारिक तौर पर पेश किया जा सकता है। यदि ऐसा होता है, तो ग्राहकों को साल की शुरुआत में शानदार फोल्ड फोन का ऑप्शन मिल जाएगा।
खूबियों की बात करें तो आगामी OPPO Find N6 Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट के साथ आने वाला 2026 का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन बन सकता है। खास बात यह है कि पूर्व में आए Oppo Find N5 को भारत में लॉन्च नहीं किया गया था। हालांकि कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार आगामी फोन भारत में भी आ सकता है। जिससे इसके ग्लोबल लॉन्च की उम्मीद भी बढ़ गई है।
इसी लीक में OPPO Find X9 Ultra के लिए अलग लॉन्च टाइमलाइन बताई गई है। टिप्स्टर के अनुसार अल्ट्रा फ्लैगशिप को मार्च 2026 में लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन का सबसे बड़ा हाइलाइट एडवांस कैमरा सेटअप हो सकता है। जिसे लेकर पहले ही कुछ लीक आ चुके हैं। इसमें दो 200 मेगापिक्सल के सेंसर शामिल हो सकते हैं। इसके साथ ही कैमरा सेटअप में मल्टीस्पेक्ट्रल सेंसर भी दिया जा सकता है।
ओप्पो आगामी Find X9 Ultra के साथ कुछ और मॉडल भी पेश कर सकता है। पूर्व में आई रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी Find X9s और Find X9s+ को भी लॉन्च कर सकती है। इनमें Oppo Find X9s को कॉम्पैक्ट डिवाइस के रूप में लाया जा सकता है। जिसमें आने वाला Dimensity 9500 Plus चिपसेट मिल सकता है। जबकि Oppo Find X9s+ को मौजूदा Find X9 का रिफ्रेश्ड वर्जन माना जा रहा है।

फिलहाल यह जानकारी नहीं मिली है कि Find X9s सीरीज के ये मॉडल चीन से बाहर लॉन्च होंगे या नहीं। हालांकि, देखना होगा ब्रांड की ओर से आगे क्या ऐलान होता है।
OPPO Find N6 उन प्रीमियम यूजर्स के लिए हो सकता है जो फोल्डेबल स्मार्टफोन में लेटेस्ट फीचर्स और नया डिजाइन चाहते हैं। वहीं, OPPO Find X9 Ultra मोबाइल फोटोग्राफी के शौकीनों को पसंद आ सकता है। इनमें Find N6 को संभावित तौर पर Samsung Galaxy Z Fold 6 और Honor Magic V5 से टक्कर मिल सकती है। वहीं, Find X9 Ultra का मुकाबला आगामी Xiaomi 17 Ultra और Vivo X300 Ultra से हो सकता है।
यदि आप 2026 में प्रीमियम फोल्डेबल खरीदने की सोच रहे हैं तो OPPO Find N6 का इंतजार कर सकते हैं। वहीं, लेटेस्ट फीचर्स के साथ कैमरा फोन देख रहे हैं तो OPPO Find X9 Ultra बढ़िया विकल्प साबित हो सकता है। हम आगे भी आपको इनका अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।













