
OPPO ने अपने अगले फोल्डेबल फोन OPPO Find N6 को जल्द लेकर आ रहा है। इसे लेकर ब्रांड ने कमिंग सून वाला टीजर भी जारी किया है। कंपनी ने जानकारी में “Smooth Sailing” टैगलाइन का उपयोग किया है यानी इस बार फोल्डेबल स्क्रीन की सबसे बड़ी समस्या क्रीज को और बेहतर करने पर ध्यान दिया गया है। टीजर इमेज में हल्की और कम दिखाई देने वाली क्रीज भी दर्शाई गई है। जो बड़ा अपग्रेड साबित हो सकती है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
फोल्डेबल फोंस में क्रीज हमेशा से चर्चा का विषय होती है। यह न सिर्फ देखने में अलग नजर आती है, बल्कि स्क्रीन पर स्वाइप करते समय फील भी बदल देती है। OPPO ने इससे पहले OPPO Find N5 में क्रीज को लगभग 0.15mm तक कम कर दिया था। वहीं, अब उम्मीद की जा रही है कि आगामी Oppo Find N6 में इसे और भी बेहतर बनाया जा रहा है। जिससे अनफोल्डेड स्क्रीन पर डेली उपयोग में स्मूद अनुभव मिल सकता है।
आधिकारिक तौर पर फिलहाल इतनी ही जानकारी सामने आई है, लेकिन लीक रिपोर्ट्स और रेगुलेटरी फाइलिंग्स से संकेत मिलते हैं कि Oppo Find N6 के दो वर्जन आ सकते हैं, जिनमें एक मॉडल Beidou सैटेलाइट सपोर्ट के साथ एंट्री ले सकता है। बेसिक और सैटेलाइट वर्जन AI स्टाइलस सपोर्ट के साथ आ सकते हैं। बैटरी के मामले में इसमें 6,000mAh की बड़ी बैटरी और 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग मिलने की बात सामने आई है।
डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 8.12-इंच का इनर फोल्डिंग डिस्प्ले और 6.62-इंच की कवर स्क्रीन मिल सकती है। यानी यह बुक-स्टाइल फोल्डेबल डिजाइन के साथ आ सकता है। प्रोसेसर के तौर पर इसमें Qualcomm का Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिए जाने की उम्मीद है, जिसके साथ 16GB तक रैम और 1TB तक स्टोरेज विकल्प मिल सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें 200MP का प्राइमरी सेंसर, अल्ट्रावाइड लेंस, पेरिस्कोप टेलीफोटो और मल्टीस्पेक्ट्रल सेंसर शामिल हो सकते हैं।
चीनी सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों में मैग्नेटिक एक्सेसरीज की भी झलक देखने को मिली है, जिनमें स्टैंड, प्रोटेक्टिव केस, कार्ड होल्डर और पावर बैंक शामिल हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार OPPO Find N6 को 17 मार्च को चीन में लॉन्च किया जा सकता है, जिसके बाद चुनिंदा ग्लोबल मार्केट्स में इसकी एंट्री हो सकती है। भारत में OPPO ने 2023 में OPPO Find N3 Flip के बाद कोई फोल्डेबल लॉन्च नहीं किया है, इसलिए इसके इंडिया में आने की उम्मीद कम ही है।
यदि आप चीन में हैं और बुक स्टाइल फोल्ड फोन लेने की इच्छा रखते हैं तो आगामी OPPO Find N6 के लिए वेट कर सकते हैं यह प्रीमियम रेंज में शानदार अनुभव दे सकता है। इसका मुकाबला Samsung और Honor के फोल्ड फोंस से हो सकता है। हम आपको आगे भी इससे जुड़ा अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स पढ़ते रहें।














