7,025mAh बैटरी और 50MP ट्रिपल कैमरा के साथ OPPO Find X10 E की चीन में एंट्री, जानें कीमत

OPPO ने अपनी नई Find X10 सीरीज को आज चीन में लॉन्च कर दिया है। इसमें OPPO Find X10, OPPO Find X10 Pro Max और OPPO Find X10 E मॉडल्स लॉन्च हुए हैं। हम इस पोस्ट में Find X10 E के बारे में बात करेंगे। जबकि आप X10 मॉडल और प्रो मैक्स की जानकारी यहां क्लिक कर पढ़ सकते हैं। नए OPPO Find X10 E 5G में 1.5K AMOLED डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 9500s चिपसेट, 7,025mAh की बड़ी बैटरी और 50MP के तीन रियर कैमरे जैसे कई दमदार फीचर्स दिए गए हैं। आइए, स्मार्टफोन के सभी स्पेसिफिकेशंस और कीमत की डिटेल्स जानते हैं।
OPPO Find X10 E के स्पेसिफिकेशंस
OPPO Find X10 E में 6.59 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इस पर 2760×1256 का पिक्सल रिजॉल्यूशन, 60Hz, 90Hz और 120Hz तक रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलता है। डिस्प्ले की ग्लोबल पीक ब्राइटनेस 1,800 निट्स है और इसमें 10-बिट कलर डेप्थ के साथ 460 PPI का सपोर्ट है। फोन में Oppo Crystal Glass और मेटल फ्रेम का उपयोग किया गया है। वहीं, पानी और धूल से सुरक्षा के लिए IP66, IP68 और IP69 रेटिंग दी गई है।
परफॉरमेंस के लिए OPPO Find X10 E में MediaTek Dimensity 9500s चिपसेट दिया गया है। इसके साथ LPDDR5X रैम और UFS 4.1 स्टोरेज तकनीक दी गई हैं। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में फोन Android 17 पर आधारित ColorOS 17 पर काम करता है।
फोटोग्राफी के लिए OPPO Find X10 E फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50MP का मेन कैमरा OIS और ऑटोफोकस के साथ दिया गया है। इसके साथ 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा ऑटोफोकस और 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा लगा है।
OPPO Find X10 E के पेरिस्कोप कैमरे में OIS, ऑटोफोकस और 3x ऑप्टिकल जूम का सपोर्ट है। कंपनी ने इसमें 120x डिजिटल जूम भी दिया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा है।
पावर बैकअप के लिए OPPO Find X10 E में 7,025mAh की बैटरी दी गई है। इसे तेजी से चार्ज करने के लिए 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। यही नहीं बेहतर ऑडियो के लिए फोन में डुअल स्पीकर भी दिए गए हैं।
कनेक्टिविटी के लिए OPPO Find X10 E में 5G, Wi-Fi 7, NFC और IR ब्लास्टर दिया गया है। इसके अलावा फोन में USB Type-C पोर्ट और अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलता है।
OPPO Find X10 E की कीमत
OPPO Find X10 E को चीन में दो स्टोरेज वैरियंट में लॉन्च किया गया है। इसके 12GB + 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 4,999 युआन यानी लगभग 71,600 रुपये रुपये रखी गई है। जबकि 16GB + 512GB वैरियंट 5,499 युआन यानी तकरीबन 78,500 रुपये का है। फोन Silver और Blue कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।
आखिर में बताते चलें कि OPPO Find X10 E इस लाइनअप के सबसे कम कीमत वाले विकल्प के रूप में आया है। वहीं, OPPO Find X10 और OPPO Find X10 Pro Max इससे प्रीमियम फीचर्स और प्राइस के साथ आते हैं। यदि आप इन दोनों से कम कीमत में एक शानदार ऑप्शन देख रहे हैं तो Find X10 E को लिया जा सकता है। यह आपको हर मामले में बढ़िया अनुभव दे सकता है। हालांकि इस मॉडल को इंडिया में लाया जाएगा या नहीं इसकी डिटेल्स अभी नहीं मिली है। हम आपको इस श्रृंखला के भारत में आने के अपडेट भी देते रहेंगे। 91मोबाइल्स साइट पर बने रहें।