
ओपो ने आज भारतीय बाजार में अपनी ‘फाइंड एक्स9’ सीरीज का विस्तार करते हुए दो नए स्मार्टफोन OPPO Find X9s और OPPO Find X9 Ultra लॉन्च कर दिए हैं। फाइंड एक्स9 अल्ट्रा जहां सीरीज का सबसे ताकतवर और सबसे ज्यादा रेट वाला फोन है। वहीं फाइंड एक्स9एस को कंपनी ने कॉम्पैक्ट डिजाइन पर पेश किया है। एक्स9 अल्ट्रा की डिटेल्स आप यहां क्लिक कर पढ़ सकते हैं और फाइंड एक्स9एस प्राइस, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी आगे दी गई है।
OPPO Find X9s प्राइस और ऑफर
ओपो फाइंड एक्स9एस इंडिया में दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। यह 12GB RAM वाला 5G फोन है जो 256GB और 512GB स्टोरेज पर लाया गया है। Find X9s का प्राइस 79,999 रुपये से शुरू होता है जिसमें 12जीबी रैम के साथ 256जीबी स्टोरेज मिलेगी। वहीं 512जीबी मेमोरी वाले टॉप वेरिएंट को 89,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। इसे Lavender Sky, Midnight Grey और Sunset Orange कलर में खरीदा जा सकेगा।
OPPO Find X9s पर मिल रहे ऑफर्स की बात करें तो शुरुआती सेल में कंपनी इसपर 10% का बैंक डिस्काउंट भी देगी। 10 प्रतिशत के हिसाब से 12GB RAM + 256GB Storage पर 7,999 रुपये की छूट मिलेगी। वहीं फाइंड एक्स9एस के 12GB RAM + 512GB Storage मॉडल को 8,999 रुपये के डिस्काउंट के खाथ खरीदा जा सकेगा। मजे की बात है कि इस भारी छूट का फायदा देश के सभी बड़े बैंक के डेबिट और क्रेडिट कार्ड पर उठाया जा सकता है।
नया ओपो 5जी फोन खरीदते वक्त अगर आप कोई पुराना फोन एक्सचेंज में देते हैं तो कंपनी की ओर से एक्स्ट्रा 5,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस भी दिया जाएगा। बताते चलें कि फाइंड एक्स9एस 5जी फोन को 24 महीने की नो कॉस्ट ईएमआई पर भी खरीदा जा सकता है। इंडिया में OPPO Find X9s की सेल 28 मई से शुरू होगी और यह नया ओपो मोबाइल आज से ही प्री-ऑर्डर किया जा सकता है।
OPPO Find X9s फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
ओपो फाइंड एक्स9एस को इंडिया में 2760 × 1256 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.59-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च किया गया है। यह पंच-होल स्टाइल वाली स्क्रीन है जो AMOLED पैनल पर बनी है। इस फोन डिस्प्ले पर 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट, 3840Hz PWM डिमिंग, 460PPI और 3600nits पीक ब्राइटनेस प्राप्त होगी। इस ओपो 5जी फोन को इन-डिस्प्ले अल्ट्रासाउंड फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस किया गया है और स्क्रीन की सुरक्षा के लिए कोर्निंग गोरिल्ला Glass 7i की लेयर चढ़ाई गई है।
प्रोसेसिंग के लिए इस नए ओपो मोबाइल में MediaTek Dimensity 9500s ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। यह 3नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल सीपीयू है जो 2.4गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 3.73गीगाहर्ट्ज़ तक की हाई क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह 29,52,827 AnTuTu Score अचीव कर चुका है। गौरतलब है कि यह हमारे द्वारा टेस्ट किए गए iPhone 17e और लेटेस्ट Motorola Razr Fold के एनटूटू स्कोर से भी अधिक आया है।
OPPO Find X9s 5G एंड्रॉयड 16 पर लॉन्च हुआ है जो ColorOS 16.0 के साथ मिलकर काम करता है। इस फोन में OPPO Trinity Engine लगाया गया है जो हैवी प्रोसेसिंग के दौरान हाई परफॉर्मेंस बनाए रखने में मदद करता है। वहीं मल्टीटास्किंग को स्मूथ रखने के लिए इसमें LPDDR5X RAM तकनीक दी गई है। ग्राफिक्स के लिए यह स्मार्टफोन Immortalis G925 जीपीयू सपोर्ट करता है।
फोटोग्राफी के लिए ओपो फाइंड एक्स9एस Hasselblad वाला ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसमें एफ/1.8 अपर्चर वाला 50-मेगापिक्सल Sony LYT700 मेन सेंसर दिया गया है जो 120 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू वाले 50-मेगापिक्सल Ultra-Wide एंगल लेंस और 50-मेगापिक्सल 3x Telephoto Sony LYT600 लेंस के साथ मिलकर काम है। यह मोबाइल 120x Super Zoom सपोर्ट करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह ओपो मोबाइल 32-मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
पावर बैकअप के लिए OPPO Find X9s 5G मोबाइल को तगड़ी 7025mAh Battery से लैस कर भारतीय बाजार में उतारा गया है। कंपनी की मानें तो 5 साल तक इसकी बैटरी हेल्थ 80% से उपर रह सकती है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में फाइंड एक्स9एस का PCMark battery बेंचमार्क स्कोर 15 घंटे, 12 मिनट का आ चुका है। वहीं फोन को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। बताते चलें कि यह रिवर्स चार्जिंग वाला फोन है।
ओपो फाइंड एक्स9एस के कुछ खास और यूजफुल मोबाइल फीचर्स की बात करें तो इसे IP66 + IP68 + IP69 रेटिंग के साथ लाया गया है जो मोबाइल को वॉटर प्रोटेक्शन देती है। वहीं स्मार्टफोन की स्ट्रांग बिल्ड के लिए इसे Aluminium फ्रेम पर बनाया गया है। Find X9s के साइड फ्रेम पर Customizable Snap Key लगी है जो कई काम शार्टकट तरीके से कर सकती है। वहीं कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 7, Bluetooth 6.1 और NFC सहित AI LinkBoost जैसे फीचर्स भी मौजूद हैं।













