8GB RAM, 6.8 इंच स्क्रीन वाला गेमिंग फोन Oppo K13 Turbo भारत में लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां

Join Us icon

Oppo ने अपने K-सीरीज के स्मार्टफोन पोर्टफोलियो को आगे बढ़ा दिया है। इसमें Oppo K13 Turbo और Oppo K13 Turbo Pro भारतीय बाजार में आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिए गए हैं। यह स्मार्टफोन डिजाइन, डिस्प्ले क्वालिटी, बैटरी लाइफ और गेमिंग-परफॉर्मेंस के लिए शानदार हैं। इनमें खास इन-बिल्ट कूलिंग फैन भी है जो इंडियन ग्राहकों को पहली बार दिया जा रहा है। कंपनी ने मोबाइल्स को खासतौर पर उन यूजर्स के लिए बनाया है जो हाई-रिजॉल्यूशन डिस्प्ले, स्मूद रिफ्रेश रेट और दमदार बैटरी बैकअप चाहते हैं। आइए, आगे इस पोस्ट में Oppo K13 Turbo 5G की कीमत, स्पेसिफिकेशंस और उपलब्धता के बारे में विस्तार से जानते हैं।

कीमत की बात करें तो Oppo K13 Turbo को भारत में दो स्टोरेज वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। इसके बेस मॉडल 8GB RAM +128GB स्टोरेज की कीमत 27,999 रुपये है। जबकि 8GB RAM +256GB स्टोरेज वाला वैरियंट 29,999 रुपये में उपलब्ध होगा। कंपनी फोन के साथ 3,000 रुपये रुपये का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट और 9 महीने की नो कॉस्ट EMI का ऑफर दे रही है। फोन का प्री-ऑर्डर आज से किया जा सकता है और यह ऑनलाइन साइट फ्लिपकार्ट, कंपनी वेबसाइट और ऑफलाइन मो़ड पर सेल के लिए आने वाले 15 अगस्त से उपलब्ध होगा। Oppo K13 Turbo तीन आकर्षक कलर ऑप्शन Knight White, First Purple और Midnight Marvier में मिलेगा। इसका साइज 162.78 × 77.22 मिमी है और मोटाई 8.31 मिमी व वजन 207 ग्राम रखा गया है।

Oppo K13 Turbo स्मार्टफोन में LTPS Flexible AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। जिसका साइज 6.8 इंच है और यह 2800×1280 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ 454 PPI की शार्पनेस प्रदान करता है। इसमें 10-बिट कलर डेप्थ और 1600 निट्स ग्लोबल पीक ब्राइटनेस दी गई है। यह स्क्रीन इनडोर और आउटडोर दोनों में बेहतरीन लग सकती है। इस पर 120Hz डायनामिक रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैम्पलिंग रेट मिलेगा।

परफॉर्मेंस के लिए Oppo K13 Turbo में MediaTek Dimensity 8450 प्रोसेसर मौजूद है, जो 5nm प्रोसेस टेक्नोलॉजी पर आधारित रखा गया है इसमें मल्टीटास्किंग के लिए 8GB RAM के साथ 128GB और 256GB इंटरनल स्टोरेज ऑप्शन दिए गए हैं। जिससे यूजर अपनी जरूरत और बजट के अनुसार चुन सकते हैं। फोन में इन-बिल्ट कूलिंग फैन टेक्नोलॉजी है, जो लंबे समय तक गेमिंग या हेवी टास्किंग के दौरान उपयोगी साबित हो सकती है। यह तकनीक तापमान को नियंत्रित कर सकती है और परफॉर्मेंस अच्छा देने में मदद करती है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Oppo K13 Turbo में रियर पैनल पर डुअल कैमरा दिया गया है, जिसमें 50MP का प्राइमरी लेंस OV50D40 सेंसर 1/2.88 इंच साइज के साथ मौजूद है यह f/1.8 अपर्चर OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन) सपोर्ट वाला है। इसके साथ 2MP का सेकेंडरी कैमरा लगाया गया है। जो डेप्थ डिटेक्शन या बेसिक मैक्रो शॉट्स भी ले सकता है। वहीं, फ्रंट में 16MP का सेल्फी कैमरा मिलता है। जो IMX480 सेंसर है और f/2.45 अपर्चर के साथ लो-लाइट सेल्फी ले सकता है।

Oppo K13 Turbo की बड़ी खासियत इसकी बैटरी है। इसमें 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो लंबी बैकअप प्रदान कर सकती है। इसे चार्ज करने के लिए 80W सुपर फ्लैश चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। यह बायपास पावर सप्लाई तकनीक से भी लैस है। जिसमें चार्जिंग के दौरान डिवाइस को सीधे पावर सोर्स से चलाने की क्षमता मिलती है। कनेक्टिविटी और अन्य फीचर्स में स्टेरियो डुअल स्पीकर, X-एक्सिस लिनियर मोटर, इंफ्रारेड रिमोट कंट्रोल और मल्टी-फंक्शन NFC शामिल हैं। इसके साथ ही ग्राहकों को आईपीएक्स 6/8/9 वॉटर प्रूफ तकनीक, ऑलराउंड आर्मर एंड ड्रॉप प्रूफ तकनीक और फ्लैगशिप लेवल ग्लास प्रोडक्शन दिया गया है। सॉफ्टवेयर सपोर्ट के मामले में कलर ओएस 15 और एंड्राइड 15 के साथ 2 साल के OS अपडेट और 3 साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया गया है। यही नहीं कई AI फीचर्स भी जोड़े गए हैं।

Oppo K13 Turbo मिड-रेंज सेगमेंट में आया है, जहां यह लेटेस्ट Redmi Note 14 Pro+, iQOO Z10 और Realme GT 6T जैसे मोबाइल्स को टक्कर दे सकता है। K13 Turbo को उन यूजर्स के लिए लाया गया है जो गेमिंग परफॉर्मेंस, बैटरी बैकअप और हाई-क्वालिटी डिस्प्ले को पसंद करते हैं। इसके अलावा पहली बार इंडिया में मिल रहा इन-बिल्ट कूलिंग फैन भी इसे बाकी मिड-रेंज मोबाइल्स से अलग बनाता है।

अगर आप बड़ी बैटरी, गेमिंग के लिए थर्मल मैनेजमेंट और स्मूद डिस्प्ले चाहते हैं तो Oppo K13 Turbo आपके लिए अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है। यदि आपको कैमरा ज्यादा अच्छा चाहिए तो और भी मॉडल्स देख सकते हैं। क्योंकि इसमें टेलीफोटो लेंस नहीं है और अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा नहीं है। जबकि इसी सीरीज का Oppo K13 Turbo Pro मॉडल Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर और थोड़ी ज्यादा RAM क्षमता के साथ आया है। इस पर भी विचार किया जा सकता है।

Oppo K13 Turbo को मिड- बजट स्मार्टफोन के रूप में एंट्री मिली है जो परफॉर्मेंस, बैटरी और डिस्प्ले के मामले अच्छा लग सकता है। हम इसे लेकर रिव्यू भी करेंगे जिससे आपको और अच्छी जानकारी मिल पाएगी। ऐसे ही और भी लेख के लिए 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।


Oppo K13 Turbo 5G Price
Rs. 26,880
Go To Store
See All Prices

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here