
भारतीय बाजार में ओप्पो नई और अनोखी तकनीक वाले डिवाइस पहली बार लाने के लिए तैयार है। दरअसल ब्रांड ने कंफर्म किया है कि OPPO K13 Turbo Series 11 अगस्त को लॉन्च होने वाली है। यह डिवाइस खासतौर पर उन यूजर्स के लिए बनाए गए हैं जो गेमिंग और पावरफुल परफॉर्मेंस को पसंद करते हैं। खास बात यह भी है कि कंपनी इन्हें भारत का पहला स्मार्टफोन बता रही है जिसमें इन-बिल्ट कूलिंग फैन दिया जाएगा। आइए, आगे आपको पेश होने की तारीख और खूबियों के बारे में विस्तार से बताते हैं।
OPPO K13 Turbo Series का लॉन्च 11 अगस्त 2025 को तय किया गया है। इस दिन कंपनी अपने लेटेस्ट गेमिंग और परफॉर्मेंस-फोकस्ड स्मार्टफोन को भारत में पेश करेगी। यह OPPO K13 Turbo और OPPO K13 Turbo Pro नाम से आएंगे। आप नीचे दिए गए टीजर पोस्टर में देख सकते हैं कि ब्रांड ने आगामी मोबाइल्स को भारत के पहले कूलिंग फैन वाले डिवाइस के रूप में टीज किया है।
ब्रांड ने कंफर्म किया है कि रेसिंग-इंस्पायर्ड डिजाइन और पावर-पैक्ड फीचर्स के साथ OPPO K13 Turbo Series के डिवाइस K13 Turbo और K13 Turbo Pro 40,000 से कम कीमत में आएंगे। हालांकि 11 अगस्त के लॉन्च के बाद देखना होगा की बेस मॉडल और टॉप मॉडल तक की कीमत कितनी रहती है।
ओप्पो ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि OPPO K13 Turbo Pro स्नैपड्रैगन 8एस जेन 4 चिपसेट के साथ आएगा। इसका AnTuTu स्कोर 2,200,000 से ज्यादा होगा। इसे सिल्वर नाइट, पर्पल फैंटम और मिडनाइट मेवरिक कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा।
Oppo पिछले कुछ समय से अपने K-सीरीज स्मार्टफोंस को गेमिंग और परफॉर्मेंस के लिए भारत में ला रहा है लेकिन भारत में चीन में लाई गई K13 Turbo सीरीज को पेश करना उन यूजर्स को टार्गेट करता है जो फ्लैगशिप फीचर्स चाहते हैं और कम बजट में फोन देख रहे हैं।
यदि आप गेमिंग या पावरफुल परफॉर्मेंस स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो OPPO K13 Turbo सीरीज के लिए इंतजार करना समझदारी भरा कदम हो सकता है। इस प्राइस सेगमेंट में इन-बिल्ट कूलिंग फैन, 7000mAh बैटरी और Snapdragon 8s Gen 4 जैसे फीचर्स फिलहाल किसी भी अन्य ब्रांड में नहीं मिल रहे हैं और इन-बिल्ट कूलिंग फैन तकनीक तो पहली बार भारत में आ रही है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Oppo K13 Turbo सीरीज चीन में पहले ही लॉन्च हो चुकी है। उम्मीद है कि स्टैंडर्ड और प्रो दोनों वैरियंट में चीन में आए फोंस की तरह ही खूबियां मिल सकती है। जिसकी जानकारी आगे दी गई है।
OPPO K13 Turbo में 6.8 इंच की LTPS OLED फ्लैट स्क्रीन है, इस पर रिजॉल्यूशन 1.5K 2800 x 1280 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट दिया गया है। जबकि स्क्रीन की सुरक्षा के लिए OPPO Crystal Shield Glass है। इसमें MediaTek Dimensity 8450 चिपसेट लगाया गया है। साथ ही UFS 3.1 स्टोरेज तकनीक है। फोन में RGB लाइटिंग के साथ 18,000 rpm इन-बिल्ट फैन, 7,000mm² VC लिक्विड कूलिंग प्लेट और ग्रेफाइट जेल कूलिंग सिस्टम लगा है। OPPO K13 Turbo में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। जिसमें 50MP OmniVision OV50D40 प्राइमरी और 2MP डेप्थ सेंसर दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP Sony IMX480 लेंस है।
OPPO K13 Turbo फोन में 7000mAh की बड़ी बैटरी के साथ आता है। इसे चार्ज करने के लिए 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है। यह बायपास चार्जिंग भी प्रदान करता है। डिवाइस प्लास्टिक मिड फ्रेम, ग्लास बैक, IPX9, IPX8, IPX6 वॉटर रेसिस्टेंस, X-axis लीनियर मोटर, डुअल स्पीकर्स, Bluetooth 5.4, NFC, IR ब्लास्टर जैसे कई फीचर्स से लैस है।OPPO K13 Turbo ColorOS 15 और Android 15 पर रन करता है।
Oppo K13 Turbo Pro में 6.8 इंच का LTPS OLED डिस्प्ले है इस पर 1.5K रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट सपोर्ट है। वहीं, स्क्रीन की सुरक्षा के लिए OPPO Crystal Shield Glass लगा है। फोन में दमदार परफॉरमेंस के लिए Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट मिलता है। इसके साथ UFS 4.0 स्टोरेज मिल जाता है। RGB लाइटिंग वाले इन-बिल्ट 18,000 rpm फैन, VC कूलिंग प्लेट और ग्रेफाइट जेल कूलिंग की वजह से डिवाइस लंबे समय तक गेमिंग और हेवी टास्क में हीट नहीं होने का दावा किया गया है।
प्रो मॉडल में रियर साइड पर 50MP + 2MP डुअल कैमरा सेटअप है इसमें OIS सपोर्ट भी शामिल है। ग्राहकों को 4K टाइम-लैप्स रिकॉर्डिंग का विकल्प भी मिलता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 16MP का Sony IMX480 लेंस मौजूद है। K13 Turbo Pro में 7000mAh बैटरी है जो 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसके साथ ही Quick Charge, UFCS, PPS और PD प्रोटोकॉल का सपोर्ट दिया गया है। डिवाइस में प्लास्टिक फ्रेम + ग्लास बैक, IPX9/IPX8/IPX6 रेटिंग, Bluetooth 5.4, Wi-Fi 7, NFC, IR ब्लास्टर, डुअल स्पीकर्स जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं। Oppo K13 Turbo Pro स्मार्टफोन Android 15 आधारित ColorOS 15 पर काम करता है।
OPPO K13 Turbo सीरीज भारत में गेमिंग स्मार्टफोंस के लिए एक नया बेंचमार्क सेट कर सकती है। इसकी कम कीमत, इन-बिल्ट कूलिंग फैन वाली नई तकनीक से ये फोंस इंडियन यूजर्स को अनोखा अनुभव दे सकते हैं।















