7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ भारत में लॉन्च हुआ OPPO K14 5G, मिलेगा Dimensity 6300 चिपसेट

Join Us icon

Oppo ने अपना नया स्मार्टफोन Oppo K14 5G भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी इसे “Endurance Powerhouse” के तौर पर दर्शा रही है। जिससे ग्राहकों को लंबी बैटरी लाइफ, स्मूद परफॉरमेंस और डेली यूज के लिए बढ़िया एक्सपीरियंस मिलने का दावा किया गया है। यह फोन 20 मार्च 2026 से Flipkart और Oppo e-store पर सेल के लिए उपलब्ध होगा। आइए, आगे कीमत, फीचर्स और उपलब्धता की डिटेल्स जानते हैं।

कीमत की बात करें तो Oppo K14 5G का 6GB + 128GB वैरियंट 17,999 रुपये, 6GB + 256GB मॉडल 19,999 रुपये और 8GB + 256GB वैरियंट 21,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। लॉन्च ऑफर के तहत ग्राहकों को चुनिंदा बैंक कार्ड पर 1,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट और 3 महीने का नो-कॉस्ट EMI विकल्प भी मिल जाएगा।

oppo-k14-5g-launched-in-india-7000mah-battery-price

डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी की बात करें तो Oppo K14 5G प्रीमियम लुक के साथ आया है इसे SGS 5-Star और MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन मिला है। यह फोन IP66, IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आता है, जिससे यह धूल और पानी से तक सुरक्षित रह सकता है। कलर्स के मामले में Icy Blue, Prism Violet और Prism White ऑप्शन मिलेंगे।

डिस्प्ले की बात करें तो Oppo K14 5G में 6.75 इंच का बड़ा डिस्प्ले दिया गया है इस पर 120Hz रिफ्रेश रेट और 1125 निट्स ब्राइटनेस मिलेगी। जिससे धूप में भी स्क्रीन साफ दिखाई देगी। इसके अलावा Splash Touch और Glove Touch जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जिससे गीले हाथों या ग्लव्स के साथ भी स्क्रीन आसानी से उपयोग की जा सकती है।

परफॉरमेंस के लिए Oppo K14 5G में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है, जो डेली यूज और मल्टीटास्किंग के लिए स्मूद एक्सपीरियंस दे सकता है। इसके साथ ColorOS 15 और Oppo का Trinity Engine मिलता है, जो सिस्टम को लंबे समय तक स्मूद बनाए रखने में मदद करता है। फोन में UFS स्टोरेज दी गई है, जिससे ऐप्स जल्दी खुलते हैं और डेटा ट्रांसफर भी फास्ट हो सकता है।

कैमरा की बात करें तो Oppo K14 5G में 50MP का AI मेन कैमरा, 2MP मोनोक्रोम सेंसर और 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसमें AI Recompose, AI Eraser 2.0 और AI Clarity Enhancer जैसे फीचर्स मिलते हैं, जिससे फोटो क्वालिटी और एडिटिंग एक्सपीरियंस बेहतर मिलेगा।

Oppo K14 5G स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत 7000mAh की बड़ी बैटरी है, जो लंबे समय तक उपयोग के लिए दी गई है। कंपनी का दावा है कि यह फोन 700 घंटे से ज्यादा स्टैंडबाय टाइम, 22 घंटे से ज्यादा कॉलिंग और करीब 18 घंटे तक वीडियो प्लेबैक दे सकता है। इसके साथ 45W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग दी गई है, जो फोन को करीब 92 मिनट में फुल चार्ज कर देती है। साथ ही इसमें रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी है।

फोन में बेहतर कूलिंग के लिए SuperCool VC कूलिंग सिस्टम दिया गया है, जो लंबे समय तक गेमिंग या हैवी उपयोग के दौरान फोन को ठंडा रखने में मदद कर सकता है। यह सिस्टम खास तौर पर गेमर्स को ध्यान में रखकर दिया गया है।

Oppo K14 5G का मुकाबला Redmi Note 14 5G, Realme Narzo 80 Pro 5G और iQOO Z10R 5G जैसे स्मार्टफोंस से हो सकता है। अगर आपकी पहली पसंद बड़ी बैटरी, टिकाऊ डिजाइन और स्मूद परफॉरमेंस है, तो Oppo K14 5G बेहतरीन विकल्प हो सकता है। वहीं, अगर आप ज्यादा पावरफुल गेमिंग या कैमरा परफॉरमेंस चाहते हैं, तो अन्य विकल्प भी देख सकते हैं। ऐसी ही और जानकारी के लिए 91मोबाइल्स पढ़ते रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here