Oppo K14 Turbo और K14 Turbo Pro की लॉन्च टाइमलाइन और स्पेसिफिकेशंस आए सामने

Join Us icon

Oppo होम मार्केट चीन में अगली-जनरेशन की Turbo-सीरीज को लेकर आ सकता है। पहले आई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि कंपनी K14 को स्किप कर सकती है, लेकिन अब टिप्स्टर Digital Chat Station की नई जानकारी के अनुसार यह लाइनअप Oppo K14 Turbo सीरीज के नाम से लॉन्च हो सकता है। यही नहीं इसमें आने वाले मोबाइल्स Oppo K14 Turbo और Oppo K14 Turbo Pro का लॉन्च टाइमलाइन और स्पेसिफिकेशंस भी बताए गए हैं। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

लॉन्च टाइमलाइन को लेकर लेटेस्ट लीक में लिखा है कि Oppo K14 Turbo सीरीज चीन में अप्रैल के आसपास लॉन्च हो सकती है। इसके बाद यह लाइनअप एक या दो महीने के अंदर भारत सहित अन्य मार्केट्स में भी आ सकता है।

लीक के अनुसार Oppo K14 Turbo Pro वैरियंट में 6.79-इंच का OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसे Dimensity 9500s चिपसेट से पावर मिलने की संभावना जताई गई है। इस प्रोसेसर के साथ Oppo K14 Turbo Pro का मुकाबला चीन में Redmi Turbo 5 Max से हो सकता है, जो इसी चिपसेट के साथ बाजार में आने वाला है।

लीक में यह भी बताया गया है कि Oppo K14 Turbo Pro के इंजीनियरिंग प्रोटोटाइप कई मेमोरी कॉन्फिग्रेशन में मौजूद हैं, जिनमें 12GB रैम के साथ 256GB और 512GB स्टोरेज के अलावा 16GB रैम और 512GB स्टोरेज ऑप्शन शामिल हो सकते हैं। फोन का वजन लगभग 201 ग्राम बताया जा रहा है और यह वाइट, ग्रे, पिंक के साथ-साथ फोर्ज्ड कार्बन फिनिश जैसे प्रीमियम कलर ऑप्शंस में एंट्री ले सकता है। इससे पहले आई लीक रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि इस फोन में 8000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है।

स्टैंडर्ड Oppo K14 Turbo की बात करें तो इसमें 6.59-इंच का OLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। इसके प्रोसेसर को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन पहले के दावों के अनुसार इसमें Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट लगाया जा सकता है। यदि ऐसा होता है, तो यह मॉडल भी हाई-परफॉरमेंस सेगमेंट में शानदार विकल्प बन सकता है।

कैमरा सेगमेंट की बात करें तो दोनों स्मार्टफोंस Oppo K14 Turbo और Oppo K14 Turbo Pro में बैक पैनल पर 50MP का मेन कैमरा दिए जाने की बात सामने आई है। Oppo K14 Turbo सीरीज की सबसे बड़ी खासियत इन-बिल्ट कूलिंग फैन बताई जा रही है। लीक के अनुसार इस बार केवल Pro ही नहीं, बल्कि दोनों मॉडल्स में एक्टिव कूलिंग फैन जोड़ा जा सकता है। इसके अलावा कूलिंग सिस्टम में वॉटरप्रूफिंग सपोर्ट भी शामिल हो सकता है, जो लंबे समय तक गेमिंग और हैवी उपयोग के दौरान थर्मल कंट्रोल को बेहतर बना सकता है।

कंपनी की ओर से फिलहाल Oppo K14 Turbo सीरीज को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की गई है। इसलिए हमें थोड़ा इंतजार करना होगा। इसलिए आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स विजिट करते रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here