8000mAh बैटरी और Dimensity 9500s प्रोसेसर पर लॉन्च हो सकता है OPPO K15 Turbo Pro, स्पेसिफिकेशन्स हुई लीक

Join Us icon

अगस्त महीने में OPPO K13 Turbo Pro लॉन्च करने के बाद अब कंपनी इसका सक्सेसर लाने की योजना बना रही है। बीते दिनों जानकारी सामने आई थी कि ओपो ‘के14’ को छोड़ देगी और इसकी जगह सीधे OPPO K15 Turbo Pro लेकर आएगी। वहीं आज इस अपकमिंग ओपो मोबाइल के15 टर्बो प्रो की स्पेसिफिकेशन्स की इंटरनेट पर सामने आ गई है। फोन के प्रोसेसर, कैमरा और स्क्रीन सहित बैटरी की डिटेल शेयर की गई है जिन्हें आप आगे पढ़ सकते हैं।

OPPO K15 Turbo Pro की स्पेसिफिकेशन्स गैजेट्स डाटा द्वारा शेयर की गई है। टिपस्टर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए बताया है कि यह स्मार्टफोन Mediatek Dimensity 9500s प्रोसेसर पर लॉन्च हो सकता है। गौरतलब है कि यह मोबाइल चिपसेट अभी तक ऑफिशियल नहीं हुआ है। हो सकता है कि कंपनी साल 2026 की शुरुआत में इसे पेश कर दे।

OPPO K13 Turbo Pro

डाइमेंसिटी 9500एस मीडियाटेक के फ्लैगशिप प्रोसेसर Dimensity 9500 का छोटा वर्ज़न हो सकता है। डाइमेंसिटी 9500 प्रोसेसर की बात करें तो यह 3नैनोमीटर आर्किटेक्चर पर बना ऑक्टाकोर सीपीयू है जो 4.21GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। इंडिया में Vivo X300 और X300 Pro सहित OPPO Find X9 और X9 Pro जैसे फ्लैगशिप फोन इसी चिपसेट पर लॉन्च किए जा चुके हैं।

ओपो के15 टर्बो प्रो में के13 टर्बो प्रो की ही तरह इन-बिल्ट फैन मिल सकता है। यह मोबाइल घुसने वाले बेहद ही महिन कणों को भी डिवाइस से बाहर निकाल फेंकेगा और साथ ही हैवी परफॉर्मेंस के दौरान पैदा हो रही हीट को भी फोन से बाहर निकालता रहेगा। OPPO K13 Turbo Pro में एक्टिव कूलिंग फैन के साथ Rapid Cooling Engine भी दिया गया है। इसके 0.1mm थिन ब्लेड्स एयर वॉल्यूम को 20% बढ़ाते हैं और 18,000 RPM तक घूमते हैं। K15 Turbo Pro में भी ऐसा ही कुछ देखने को मिल सकता है।

OPPO K13 Turbo Pro

लीक के अनुसार ओपो के15 टर्बो प्रो को कंपनी द्वारा 6.78-इंच की 1.5K स्क्रीन पर लॉन्च किया जा सकता है। यह OLED पैनल पर बनी फ्लैट स्क्रीन हो सकती है जिसपर हाई रिफ्रेश दी जा सकती है। हाल ही में इंडिया में OnePlus 15R लॉन्च हुआ है और यह 165Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। उम्मीद कर सकते हैं कि अपकमिंग ओप्पो मोबाइल के15 टर्बो प्रो में भी 165हर्ट्ज़ या फिर 144हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट देखने को मिल सकती है।

फोटोग्राफी के लिए OPPO K15 Turbo Pro में 50-मेगापिक्सल मेन कैमरा सेंसर दिए जाने की बात लीक में सामने आई है। यह Sony OIS सेंसर हो सकता है। बीते दिनों सामने आए लीक के अनुसार ओपो के15 टर्बो प्रो को 8000mAh तक की बैटरी पर लॉन्च किया जा सकता है। ओपो के30 टर्बो प्रो 7000mAh बैटरी पर आया था और इसके सक्सेसर में इससे भी बड़ी बैटरी मिलेगी। बताते चलें कि 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में K13 Turbo Pro का PCMark Battery बेंचमार्क स्कोर 13 घंटे, 41 मिनट आया था। यह फोन 80W SuperVOOC चार्जिंग सपोर्ट करता है और अपकमिंग ओपो के15 टर्बो प्रो में 100W फास्ट चार्जिंग मिल सकती है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here