
ओपो के एक आगामी स्मार्टफोन को कुछ दिन पहले ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर लिस्ट किया गया था। इसके बाद 91मोबाइल्स ने एक्सक्लूसिव तौर पर इस बात की जानकारी दी थी कि भारत में आने वाला यह फोन ओपो के1 होगा जो कि फरवरी के पहले हफ्ते में लॉन्च होगा। वहीं, अब टिप्सटर इशान अग्रवाल ने एक ट्विट कर ओपो के नए फोन की लाइव इमेज जारी की है।
इशान अग्रवाल ने अपने ट्विट में ओपो के अपकमिंग फोन की चार तस्वीरों को जारी किया है, जिससे फोन के डिजाइन और ऑपरेटिंग सिस्टम की जानकारी मिली है। ट्विट के अनुसार कंपनी द्वारा पेश किया जाने वाला यह डिवाइस ओपो आर19 और ओपो एफ11 में से एक हो सकता है।
EXCLUSIVE! Here's you first look at an upcoming OPPO Phone I don't know anything about except that it has Pop-Up Selfie Camera. These images were sent to me anonymously and the device could be OPPO R19 or OPPO F11. What do you think about this? I'm excited!#OPPO#OPPOF11 pic.twitter.com/j26lConGYr
— Ishan Agarwal (@ishanagarwal24) January 30, 2019
तस्वीरों को देखकर कहा जा सकता है कि इस बार कंपनी अपने स्मार्टफोन में नॉच लैस स्क्रीन देगी। इसके लिए कंपनी वीवो की तरह अपने फोन में पॉप-सेल्फी कैमरा लगाएगी। इससे डिवाइस काफी बेहतर स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो प्रदान करेगा।
इस फोन में बैक पर वर्टिकल ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा। वहीं, साथ ही इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर नीचे की ओर दिया गया है। दिखने में बैक ग्लास का लग रहा है। बता दें कि ओपो एफ-सीरीज़ में कंपनी काफी समय से हॉरिजोंटली डुअल कैमरा सेटअप देती आ रही है। वहीं, ओपो आर-सीरीज़ में पिछले साल कंपनी ने अपने ओपो आर17 को हॉरिजोंटल डुअल कैमरा दिया गया था।
एक्सक्लूसिव : ओपो के1 आ रहा है भारत, फरवरी के पहले हफ्ते में 6जीबी रैम पर होगा लॉन्च
इसके अलावा ओपो अपने इस फोन में पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया जाएगा। हाल ही में ओपो आर19 को लेकर लीक सामने आई थी। इसमें ओपो आर19 के कवर को दिखाया गया था। इस कवर के बैक पर वर्टिकल शेप मे कैमरा सेटअप दिया गया है।
4,100एमएएच और 4जीबी रैम के साथ सर्टिफाइड हुआ ओपो का वॉटरड्रॉप नॉच वाला फोन, जल्द होगा लॉन्च
ओपो आर19 की पहले सामने आई फोटो की बात करें तो इसमें फोन में बड़ी बेजल लेस डिसप्ले दिखाई गई थी, जिसमें बॉडी पार्ट न के बराबर दिया गया है। फोन के तीन किनारें जहां पूरी तरह से बेजल लेस है वहीं नीचे की ओर हल्का सा बॉडी पार्ट दिया गया है। ओपो आर19 की डिसप्ले पर सिंगल सेंसर मौजूद है जिसमें सेल्फी कैमरा दिया गया है। वहीं डिसप्ले पर ही नीचे की ओर इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी लीक हुई फोटो में दिखाया गया है। फोन के दांए पैनल पर पावर बटन और बाएं पैनल पर वाल्यूम रॉकर दिया गया है।

















