OPPO Reno 15 series लॉन्च डेट हुई लीक, इस दिन आ सकते हैं 200MP कैमरा और स्टाइलिश लुक वाले नए फोन

Join Us icon

ओप्पो रेनो सीरीज अपने कमाल के कैमरे और स्टाइलिश लुक के चलते हमेशा मोबाइल यूजर्स के बीच चर्चा का विषय बनती है। न्यू ईयर 2026 में कंपनी अपनी नई ‘रेनो 15’ सीरीज पेश करेगी। ब्रांड की ओर से Reno 15 series को टीज़ कर दिया गया है और साथ ही अपकमिंग मोबाइल्स की फोटो भी दिखा दी गई है। अभी लॉन्च डेट अनाउंस होना बाकी है लेकिन, लीक में कंपनी की घोषणा से पहले ही रेनो 15 सीरीज की लॉन्च डेट सामने आ गई है। चर्चा है कि OPPO Reno 15 6 जनवरी को लॉन्च हो सकता है।

ओपो रेनो15 सीरीज लॉन्च डेट इंटरनेट पर वायरल हो रही है। सीरीज प्री-ऑर्डर का एक पोस्टर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया जा रहा है जिसमें लॉन्च डेट 6 जनवरी बताई जा रही है। अब यह पोस्टर ग्लोबल लॉन्च डेट का है या फिर इंडिया लॉन्च का यह पुष्टि नहीं हो पाई है। लेकिन वहीं दूसरी ओर अब ओपो इंडिया वेबसाइट पर जारी किए गए प्रोडक्ट्स पेज की बात करें तो यहां, ‘नोटिफाई टू विन‘ टाइटल के साथ प्रोमोशल एक्टिविटी चलाई जा रही है।

इस पेज पर काउंटडाउन चल रहा है। आज 23 दिसंबर को खबर लिखे जाते वक्त यहां प्रोमोशल एक्टिविटी को खत्म होने में ’17​ दिन शेष’ बताए जा रहे हैं। इस हिसाब से देखा जाए तो आज से 17 दिन बाद ‘8 जनवरी 2026’ आएगी। यानी अनुमान है कि OPPO Reno 15 series 8 जनवरी को इंडिया में लॉन्च हो सकती है। बहरहाल पुख्ता लॉन्च डेट के लिए कंपनी की ऑफिशियल घोषणा का इंतजार किया जा रहा है।

चाइना में ओपो रेनो15 सीरीज के तहत OPPO Reno 15, Reno 15 Pro और Reno 15c लॉन्च हो चुके हैं। लीक्स की मानें तो ग्लोबल मार्केट में कंपनी इस तीनों के अलावा Reno 15 Mini और Reno 15 Pro Max मॉडल भी लेकर आ सकती है। वहीं कंपनी की इं​डियन वेबसाइट पर सिर्फ दो मॉडल्स ही टीज़ किए जा रहे हैं। ऐसे में भारत में कौन से ओपो रेनो 15 फोन लॉन्च होंगे, इस जानकारी का भी इंतजार किया जा रहा है। हालांकि इन दोनों में से एक ओपो रेनो 15 5जी फोन की उम्मीद ज्यादा प्रबल है।

चीन में लॉन्च हो चुके ओपो रेनो 15 और रेनो 15 प्रो की बात करें तो ये दोनों मोबाइल्स Dimensity 8450 प्रोसेसर पर काम करते हैं। फोटोग्राफी के लिए इनमें 200MP प्राइमरी सेंसर, 50MP अल्ट्रावाइड और 50MP टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट पर 50MP सेल्फी सेंसर लगा है।

OPPO Reno 15 Pro में 6.78-इंच का फुल-HD+ फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले दी गई है। Reno 15 में 6.32-इंच स्क्रीन लगी है। पावर बैकअप के लिए रेनो 15 में 6,200mAh बैटरी और रेनो 15 प्रो में 6,500mAh बैटरी लगाई गई है। दोनों फोन 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करते हैं और प्रो मॉडल में 50W वायरलेस चार्जिंग भी दी गई है।

पिछले सप्ताह OPPO Reno 15 Pro Mini का लीक भी सामने आया था। इसमें स्मार्टफोन को MediaTek Dimensity 8450 चिपसेट से लैस बताया गया था। फोटोग्राफी के लिए इसमें 200 मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा ​​​दिए जाने की बात कही गई थी। लीक के अनुसार इसे 6.32-इंच की 1.5K flat OLED स्क्रीन पर लॉन्च किया जा सकता है। फोन 80W फास्ट चार्जिंग के साथ रिवर्स चार्जिंग तकनीक भी मिल सकती है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here