
Oppo ने पिछले महीने ही Oppo Reno 14 और Oppo Reno 14 Pro जैसे दो प्रीमियम स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। इन्हें आए हुए अभी कुछ समय ही हुआ है इसी बीच रेनो 15 सीरीज से जुड़ी जानकारी सामने आ गई है। उम्मीद है कि इसमें इस साल की तरह दो मॉडल Oppo Reno 15 और Oppo Reno 15 Pro आएंगे। हालांकि अभी कुछ भी आधिकारिक नहीं हुआ है इससे पहले रेनो 15 प्रो के डिजाइन और कैमरा स्पेसिफिकेशन की डिटेल्स टिपस्टर ने शेयर की हैं। आइए, आगे आपको पूरा अपडेट देते हैं।
टिप्स्टर के मुताबिक, Oppo Reno 15 Pro में 200MP का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है, जो संभवतः Samsung HP5 सेंसर पर आधारित होने की उम्मीद है। इसके साथ इसमें एक अल्ट्रा-वाइड लेंस लगाया जा सकता है। इन दोनों के अलावा फोन में एक 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस शामिल किया जा सकता है, जिसमें छोटा सेंसर उपयोग किया जा सकता है। उम्मीद है कि इस नए अपग्रेड के बाद यूजर्स को पहले से बेहतरीन फोटोग्राफी और हाई-जूम मिल जाएगा।
परफॉर्मेंस की बात करें तो आगामी Oppo Reno 15 Pro में MediaTek Dimensity 8-सीरीज का चिपसेट मिलने की बात सामने आई है। बता दें कि रिपोर्ट्स के अनुसार Dimensity 8500 चिपसेट रेनो 15 सीरीज के बाद आ सकता है, इसलिए उम्मीद है कि इस फोन में Dimensity 8450 प्रोसेसर का उपयोग हो सकता है। यह वही प्रोसेसर है जो लेटेस्ट Reno 14 Pro में मिलता है। बताया गया है कि आगामी Oppo Reno 15 सीरीज अपने पूर्व Reno 14 सीरीज के वन-पीस कोल्ड-कार्व्ड ग्लास डिजाइन को ही रख सकती है। हालांकि यह अभी साफ नहीं है कि कैमरा मॉड्यूल का लुक रेनो 14 सीरीज जैसा होगा या नहीं।
पहले सामने आई लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक Oppo Reno 15 Pro में 6.8 इंच का OLED डिस्प्ले मिल सकता है। जबकि Reno 15 को एक कॉम्पैक्ट विकल्प के तौर पर 6.3 इंच OLED स्क्रीन के साथ पेश किया जा सकता है। इन डिस्प्ले पैनल में बेहतर विजुअल एक्सपीरियंस के लिए फ्लैगशिप-लेवल कलर एक्यूरेसी और ब्राइटनेस दी जा सकती है।Oppo Reno 15 सीरीज में कंपनी अपने Find X8 सीरीज की फ्लैगशिप इमेजिंग टेक्नोलॉजी को भी शामिल कर सकती है। इसमें एडवांस्ड इमेज सेंसर और बेहतर कलर करेक्शन फीचर्स दिए जा सकते हैं। आगामी फोंस मेटल मिडिल फ्रेम, वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट और ColorOS 16 आधारित Android 16 के साथ आने की संभावना है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रेनो 14 और रेनो 14 प्रो को होम मार्केट चीन में मई 2025 में लॉन्च किया गया था जिसके बाद जुलाई में इन दोनों फोंस को भारतीय बाजार में लाया गया था। इसलिए उम्मीद की जा सकती है कि ब्रांड द्वारा यही पैटर्न अपने आगामी मॉडल्स के लिए भी अपनाया जा सकता है। कंपनी इन मोबाइल्स पर नवंबर से काम शुरू कर सकती है और इन्हें मई के महीने तक या मई से पहले चीन में और उसके बाद भारत सहित ग्लोबल बाजार में उतार सकती है।
प्रीमियम फ्लैगशिप्स में 200MP कैमरा फीचर अब आम हो रहा है, लेकिन Oppo इसे अपनी Reno सीरीज के जरिए मिड-प्रीमियम सेगमेंट में लाने की प्लांनिग में लग रहा है। हालांकि अभी कुछ भी आधिकारिक नहीं है लेकिन यह Oppo की एक खास रणनीति हो सकती है। ताकि ग्राहक को अपग्रेडेड कैमरा टेक्नोलॉजी मिल सके।
जैसा की हमने पहले बताया है ओप्पो रेनो 14 सीरीज जुलाई में ही भारत में लॉन्च हुई है। Reno 14 में 6.59 इंच का फ्लैट OLED डिस्प्ले दिया गया है, जबकि Reno 14 Pro में थोड़ा बड़ा 6.83 इंच का OLED डिस्प्ले मौजूद है। दोनों स्क्रीन पर 1.5K रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट मिल जाता है। यही नहीं क्रिस्टल शील्ड ग्लास प्रोटेक्शन, स्प्लैश टच और ग्लव मोड का भी सपोर्ट भी है। Reno 14 में MediaTek Dimensity 8350 चिपसेट दिया गया है। वहीं, Reno 14 Pro को नए Dimensity 8450 प्रोसेसर वाला है। दोनों स्मार्टफोन में 12GB तक LPDDR5X RAM और 512GB तक UFS 3.1 स्टोरेज है। इसके अलावा यह सीरीज Android 15 आधारित ColorOS 15 पर काम करती है।
फोटोग्राफी के लिए प्रो स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल मेन OIS सेंसर दिया गया है जो 50 मेगापिक्सल Ultra-wide एंगल लेंस और 50 मेगापिक्सल Telephoto सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। अगर बात करें Reno 14 की तो इसमें 50MP Sony IMX882 मेन सेंसर OIS के साथ, 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50MP टेलीफोटो लेंस है। वहीं, दोनों डिवाइस में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 50MP JN5 फ्रंट कैमरा मौजूद है। Reno 14 सीरीज में कई AI-पावर्ड कई फीचर्स दिए गए हैं, जिनमें प्रमुख तौर पर AI Perfect Shot, AI Style Transfer, AI Editor 2.0 और AI Recompose शामिल हैं। Oppo Reno 14 में 6,000mAh बैटरी है, जो 80W फास्ट वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। वहीं, Reno 14 Pro में 6,200mAh की बड़ी बैटरी है, और 50W वायरलेस चार्जिंग तकनीक भी है।
जहां Reno 14 Pro में 50MP मेन कैमरा और Dimensity 8450 चिपसेट है। वहीं, Reno 15 Pro में 200MP सेंसर और पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस जैसे बड़े अपग्रेड दिए जा सकते हैं। डिजाइन पैटर्न समान रहने की संभावना है, लेकिन डिस्प्ले साइज और कैमरा क्षमताओं में सुधार इसे एक और ज्यादा प्रीमियम अनुभव दे सकता है।
यदि आप अगले 6-7 महीनों तक इंतजार कर सकते हैं और खासतौर पर 200MP कैमरा और पेरिस्कोप लेंस आपको लुभा रहा है तो Reno 15 Pro के लिए इंतजार करना सही हो सकता है।
अंत में बताते चलें कि अगर यह लीक सही साबित होता है, तो Oppo Reno 15 Pro मिड रेंज सेगमेंट में सबसे पावरफुल पेरिस्कोप कैमरा और 200MP सेंसर वाला डिवाइस हो सकता है। अगर Oppo के लॉन्च पैटर्न को देखें तो हर छह महीने में नई Reno सीरीज आती है। इसलिए यूजर्स को लगातार अपग्रेड विकल्प मिल जाते हैं। वहीं, अब आगे देखना होगा की इस सीरीज को लेकर आगे क्या अपडेट आता है। हम नई जानकारी आते ही आपको जानकारी देंगे।
















