
ओपो रेनो 15 सीरीज का इंतजार इंडिया में बड़ी बेसब्री से किया जा रहा है। OPPO Reno 15 और 15 Pro पहले ही इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च हो चुके हैं। वहीं आज कंपनी ने एक और नया मॉडल OPPO Reno 15 Pro Max भी पेश कर दिया है। यह सीरीज का बड़ा और प्रीमियम फोन है जो सबसे पहले ताइवान में सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। यह ओपो मोबाइल 50MP selfie, 200MP camera, 6500mAh बैटरी और Dimensity 8450 प्रोसेसर की ताकत से लैस होकर आया है।
ओपो रेनो 15 प्रो मैक्स की परफॉर्मेंस पावर की बात सबसे पहले करें तो यह मोबाइल मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8450 चिपसेट पर लॉन्च हुआ है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.1गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 3.3गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। गौरतलब है कि चीन में लॉन्च हो चुके ओपो रेनो 15 और रेनो 15 प्रो भी इसी चिपसेट पर काम करते हैं।
OPPO Reno 15 Pro Max का कैमरा इसकी सबसे बड़ी खूबियों में से एक है। यह स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 200 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है जो OIS तकनीक के साथ काम करता है। इसके साथ ही इस मोबाइल में एफ/2.8 अपर्चर और 3.5x ज़ूम की क्षमता वाला 50 मेगापिक्सल Periscope Telephoto लेंस लगाया गया है।
रेनो 15 प्रो मैक्स के बैक कैमरा मॉड्यूल में एफ/2.0 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल Ultra-wide एंगल लेंस लगाया गया है जो 116° फिल्ड ऑफ व्यू सपोर्ट करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए भी Reno 15 Pro Max 5G फोन को 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा से लैस कर बाजार में उतारा गया है जो FOV 100° और एफ/2.0 अपर्चर पर काम करता है।
ओपो रेनो 15 प्रो मैक्स स्मार्टफोन 2772 × 1272 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.78-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च हुआ है। यह OLED पैनल पर बनी फ्लैट स्क्रीन है जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 1800nits ब्राइटनेस और 450ppi आउटपुट प्रदान करता है। यह मोबाइल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस है और स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए इसपर कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास Victus 2 की लेयर चढ़ाई गई है।
पावर बैकअप के लिए OPPO Reno 15 Pro Max 5G को 6,500mAh बैटरी से लैस कर ग्लोबल मार्केट में उतारा गया है। बताते चलें कि रेनो 15 प्रो में भी 6500एमएएच बैटरी दी गई थी जब्कि रेनो 15 को 6200एमएएच बैटरी पर लाया गया था। रेनो 15 प्रो मैक्स की बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 80W Flash Charge वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है।
ग्लोबल मार्केट में ओपो रेनो 15 प्रो मैक्स को एंड्रॉयड 16 बेस्ड ColorOS 16.0 पर लाया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Bluetooth 5.4, Wi-Fi 6 और NFC जैसे फीचर्स दिए गए हैं। वहीं बेहतर वाईफाई के लिए X1 chip भी लगाई गई है। यह नया ओपो मोबाइल LPDDR5X RAM और UFS 3.1 Storage के साथ ही USB OTG भी सपोर्ट करता है। यह IP69 सर्टिफाइड वॉटरप्रूफ फोन है।
OPPO Reno 15 Pro Max ताइवान में 12जीबी रैम पर लॉन्च किया गया है जिसके साथ 512जीबी स्टोरेज लगाई है। उस देश में मोबाइल का प्राइस TWD 24,990 है जो इंडियन करंसी अनुसार 71 हजार रुपये के करीब है। रेनो 15 प्रो मैक्स इंडिया में लॉन्च होगा या नहीं अभी इस बारे में कुछ पुख्ता नहीं कहा जा सकता है। यह ओपो का नया 5जी फोन ताइवान में Twilight Gold और Desert Brown कलर में सेल के लिए उपलब्ध होगा।












