6799 रुपये तक की छूट के साथ नए 5G फोन की सेल शुरू, डिस्काउंट के साथ बिकेंगे OPPO Reno 16 और Reno 16C

ओपो रेनो 16 सीरीज आज से इंडिया में सेल के लिए उपलब्ध हो रही है। इस सीरीज में कंपनी ने OPPO Reno 16 और OPPO Reno 16C लॉन्च किए थे जिन्हें आज से खरीदा जा सकेगा। पहली ही सेल में कंपनी दोनों 5जी फोन के तगड़ा डिस्काउंट ऑफर लेकर आई है। नए ओपो मोबाइल को 6,799 रुपये तक की भारी छूट के साथ खरीदा जा सकता है। कंपनी वेबसाइट, अमेजन और फ्लिपकार्ट सहित बड़ी ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स और ऑफलाइन मार्केट में ये फोन बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। किसी भी नजदीकी मोबाइल की दुकान से ओपो फोन डिस्काउंट के साथ परचेज किए जा सकते हैं।
ओपो रेनो 16सी प्राइस और ऑफर
| OPPO Reno 16C | लॉन्च प्राइस | डिस्काउंट | इफेक्टिव प्राइस |
| 8GB RAM + 128GB Storage | ₹46,999 | ₹4,699 | ₹42,300 |
| 8GB RAM + 256GB Storage | ₹49,999 | ₹4,999 | ₹45,000 |
| 12GB RAM + 256GB Storage | ₹55,999 | ₹5,599 | ₹50,400 |
ओपो रेनो 16सी 5जी फोन तीन मेमोरी वेरिएंट्स में लाया गया है। इसका शुरुआती प्राइस 46,999 रुपये है जिसमें 8जीबी के साथ 128जीबी स्टोरेज मिलती है। मोबाइल के सभी मेमोरी वेरिएंट्स पर कंपनी 10 प्रतिशत का डिस्काउंट दे रही है। यह छूट तकरीबन सभी बैंक कार्ड्स पर दी जाएगी और डेबिट कार्ड व क्रेडिट कार्ड दोनों से पेमेंट करने पर 5,599 रुपये तक का डिस्काउंट मिलेगा। वहीं सबसे बड़ी बात की UPI payment करने पर भी कंपनी 10% का डिस्काउंट दे रही है। रेनो 16सी को Stellar Purple, Twilight Violet और Starry White कलर में खरीदा जा सकता है।
ओपो रेनो 16 प्राइस और ऑफर
| OPPO Reno 16 | लॉन्च प्राइस | डिस्काउंट | इफेक्टिव प्राइस |
| 8GB RAM + 256GB Storage | ₹61,999 | ₹6,199 | ₹55,800 |
| 12GB RAM + 256GB Storage | ₹67,999 | ₹6,799 | ₹61,200 |
ओपो रेनो 16 5जी फोन पर 6,799 रुपये तक की छूट दी जा रही है। यह मोबाइल दो मेमोरी वेरिएंट्स में लाया गया है और दोनों पर 10 प्रतिशत डिस्काउंट मिल रहा है। ऑफर में 8जीबी रैम वेरिएंट 55,800 रुपये और 12जीबी रैम वाला 5जी फोन 61,200 रुपये में खरीदा जा सकेगा। रेनो 16 को Starry White, Twilight Violet और Stellar Purple कलर में पाया जा सकता है। बताते चलें कि रेनो 16 और रेनो 16सी दोनों पर 180 दिन की फ्री Screen Damage Protection भी मिलेगी।
OPPO Reno 16C फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
ओपो रेनो 16सी 5जी फोन एंड्रॉयड 16 आधारित ColorOS 16 पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें MediaTek Dimensity 7300 Energy चिपसेट दिया गया है। कंपनी ने इस फोन में 6 साल की स्मूथ परफॉर्मेंस देने का दावा कर रही है। यूजर्स को इस ओपो 5जी फोन में LPDDR4X RAM मिलेगी। OPPO Reno 16C 5G फोन 6.57-इंच की फुलएचडी+ AMOLED डिस्प्ले सपोर्ट करता है।
OPPO Reno 16C 5G फोन के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल मेन OIS सेंसर के साथ 50 मेगापिक्सल 3.5x telephoto लेंस और 8 मेगापिक्सल ultra-wide एंगल लेंस दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह ओपो 5जी फोन 100° FOV वाला 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए इसमें 7000mAh बैटरी और 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग तकनीक मौजूद है। रेनो 16सी की फुल स्पेक्स यहां क्लिक कर पढ़ी जा सकती है।
OPPO Reno 16 फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
यह ओपो का कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन 6.32-इंच स्क्रीन पर लाया है। फोन में फुलएचडी+ AMOLED डिस्प्ले लगी है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट दिया गया है जिसके साथ AI HyperBoost 2.0 और AI LinkBoost 4.0 जैसी टेक्नोलॉजी भी मिलती है। इस ओपो 5जी फोन को AI फीचर्स से लैस कर बाजार में उतारा गया है।
OPPO Reno 16 5G फोन में पावर बैकअप के लिए 6700mAh बैटरी दी गई है जिसके साथ 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। वहीं फोटोग्राफी के लिए इसके ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 50MP मेन सेंसर के साथ 50MP 3.5x टेलीफोटो पोर्ट्रेट कैमरा और 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट पैनल पर 50MP Selfie कैमरा लगा है। ओपो रेनो 15 की विस्तृत जानकारी यहां क्लिक कर पढ़ सकते हैं।