
ओपो रेनो 16 सीरीज लॉन्च के लिए तैयार हो रही है। खबर है कि इसी महीने यानी मई में OPPO Reno 16 और OPPO Reno 16 Pro चाइना में लॉन्च हो सकती है जिसे बाद में ग्लोबल मार्केट में उतारा जाएगा। इन्हीं में से एक ओपो रेनो 16 प्रो 5जी फोन अब भारतीय सर्टिफिकेशन्स साइट BIS पर लिस्ट हो गया है। इस लिस्टिंग ने साफ कर दिया है कि Reno 16 Pro इंडिया में भी लॉन्च होगा।
OPPO Reno 16 Pro को इंडियन स्टैंडर्ड सर्टिफिकेशन साइट पर CPH2863 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट कर दिया गया है। यह लिस्टिंग दर्शाती है कि यह ओपो मोबाइल भारतीय बाजार में भी उतारा जाएगा। किसी भी फोन को इंडियन मार्केट में बेचने से पहले कंपनियों को BIS सर्टिफिकेशन्स लेना जरूरी होता है। बीआईएस पर स्मार्टफोन के फीचर्स या स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी तो नहीं मिलती है लेकिन यह जरूर साफ हो जाता है कि BIS पर लिस्ट हुआ फोन जल्द ही इंडियन मार्केट में भी उतारा जाएगा।

लीक्स की मानें तो रेनो 16 सीरीज साल की तीसरी तिमाही में भारतीय बाजार में उतारी जा सकती है। इस सीरीज के तहत OPPO Reno 16, Reno 16C, Reno 16 Pro और Reno 16 Pro Mini लॉन्च किए जाने की खबर हैं जो जुलाई – अगस्त – सितंबर वाले क्वार्टर में इंडिया में पेश हो सकते हैं। बहरहाल अभी कंपनी द्वारा ऑफिशियल अनाउंसमेंट किए जाने का इंतजार किया जा रहा है।
ओपो रेनो 16 प्रो के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो सामने आए लीक्स के मुताबिक यह मोबाइल MediaTek Dimensity 9500s पर लॉन्च किया जा सकता है। यह 3नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 3.73गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में Mali-G925 Immortalis MP12 जीपीयू देखने को मिल सकता है।

OPPO Reno 16 Pro 5G फोन को 200 मेगापिक्सल कैमरा के साथ मार्केट में उतारा जा सकता है। इस मोबाइल में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है जिसमें 50 मेगापिक्सल periscope telephoto लेंस और 50 मेगापिक्सल Ultra-wide एंगल लेंस शामिल हो सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस ओपो मोबाइल को 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा पर लॉन्च किया जा सकता हैं
ओपो रेनो 16 प्रो में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी जा सकती है। इसका स्क्रीन साइज 6.78-इंच हो सकता है। लीक के मुताबिक यह ओपो 5जी फोन मैटल फ्रेम पर लाया जा सकता है और डस्ट व वॉटर प्रोटेक्शन के लिए IP69 रेटिंग दी जा सकती है। बताया जा रहा है कि Reno 16 Pro में OnePlus की plus key की ही तरह मल्टीफंक्शन ‘की’ भी देखने को मिल सकती है।

OPPO Reno 15 Pro 5G फोन की बात करें तो यह जनवरी महीने में 67,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ था जिसमें 12GB RAM + 256GB स्टोरेज मिलती है। यह मोबाइल MediaTek Dimensity 8450 चिपसेट पर काम करता है जिसमें ColorOS 16 मौजूद है। पावर बैकअप के लिए 6500mAh बैटरी के साथ 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग और 50W AirVOOC वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।
ओपो रेनो 15 प्रो 5जी फोन 6.78-इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले सपोर्ट करता है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट और 3600निट्स पीक ब्राइटनेस मिलती है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 200MP मेन कैमरा, 50MP अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और 50MP 3.5x टेलीफोटो पोर्ट्रेट लेंस लगा है। वहीं फ्रंट पर 50MP Selfie सेंसर दिया गया है।











