
OPPO आने वाले 25 मई को चीन में अपनी नई Oppo Reno 16 सीरीज लॉन्च कर रहा है। वहीं, लॉन्च से पहले कंपनी ने Reno 16 और Reno 16 Pro को Oppo Shop पर प्री-बुकिंग के लिए लिस्ट कर दिया है। लिस्टिंग्स के जरिए दोनों स्मार्टफोंस की आधिकारिक तस्वीरें, कलर ऑप्शंस और स्टोरेज वेरिएंट्स सामने आ गए हैं। आइए, आगे इनकी डिटेल्स जानते हैं।
यदि बात करें Oppo Reno 16 की तो इसे Heartbeat Star, Galaxy Purple और Midnight Black रंगों में पेश किया जाएगा। यह फोन 12GB + 256GB, 12GB + 512GB, 16GB + 256GB, 16GB + 512GB और 16GB + 1TB जैसे कई स्टोरेज विकल्पों में उपलब्ध होगा।
Oppo Reno 16 Pro को Heartbeat Star, Dream Blue और Midnight Black रंगों में लॉन्च किया जाएगा। यह मॉडल 12GB + 256GB, 12GB + 512GB और 16GB + 512GB विकल्पों में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों फोंस अलग-अलग स्क्रीन साइज के साथ आ सकते हैं। कहा जा रहा है कि Reno 16 में 6.32 इंच का कॉम्पैक्ट OLED डिस्प्ले मिल सकता है। इस पर 1.5K रिजॉल्यूशन सपोर्ट दिया जा सकता है। वहीं, Reno 16 Pro में 6.78 इंच का बड़ा OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। जिसमें LTPO तकनीक का सपोर्ट भी मिल सकता है। दोनों फोंस में प्रीमियम मेटल फ्रेम देखने को मिल सकता है।
परफॉरमेंस की बात करें तो Reno 16 Pro में MediaTek Dimensity 9500s प्रोसेसर दिए जाने की बात सामने आई है। इसके साथ 7000mAh बैटरी मिल सकती है। वहीं, Reno 16 में Dimensity 8550 चिपसेट और 6700mAh बैटरी मिलने की उम्मीद है। दोनों स्मार्टफोंस में 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है, जबकि Pro मॉडल में 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलने की बात कही जा रही है।
कैमरा सेक्शन में भी OPPO बड़े अपग्रेड दे सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक Reno 16 सीरीज में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है, जिसमें 200MP Samsung HP5 प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। इसके अलावा 50MP अल्ट्रावाइड कैमरा और 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस लगाया जा सकता है।
फिलहाल कंपनी ने Reno 16 सीरीज के फुल स्पेसिफिकेशंस रिवील नहीं किए हैं, लेकिन लगातार सामने आ रही जानकारियों से लगता है कि OPPO इस बार डिजाइन, कैमरा और बैटरी में बदलाव करने वाला है। यदि आप चीन में हैं तो यह लेटेस्ट विकल्प चुने जा सकते हैं। आप इसके लिए रुक सकते हैं। हम आपको लॉन्च के दिन 25 मई को फुल अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।













