
Oppo इस महीने के आखिर तक चीन में अपनी नई Reno 16 सीरीज लॉन्च करने वाला है। कंपनी पहले ही Reno 16 और Reno 16 Pro के लॉन्च को टीज कर चुकी है। जबकि नई लीक रिपोर्ट्स में इन स्मार्टफोंस के कलर ऑप्शन, फीचर्स और साथ आने वाले नए टैबलेट की जानकारी सामने आई है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
टिप्स्टर Digital Chat Station के अनुसार स्टैंडर्ड Oppo Reno 16 को Fairy Purple, Lucky Clover, Black Horse और Heartbeat Star कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है। वहीं, Oppo Reno 16 Pro के Dream Blue, Black Horse और Heartbeat Star रंगो में आने की उम्मीद है। लीक में यह भी कहा गया है कि फोन में मिलने वाला स्मार्ट सेकेंडरी डिस्प्ले फीचर “Oppo Bubble” नाम से मार्केट किया जा सकता है।
लीक रिपोर्ट के अनुसार Oppo Reno 16 Pro को लगभग 4,000 Yuan यानी करीब 56,308 रुपये के सेगमेंट में लॉन्च किया जा सकता है। इसके अलावा सामने आई जानकारी में कहा गया है कि कंपनी इस बार Reno 16 सीरीज के साथ “Plus Key” फीचर भी दे सकती है, जिसे पहले टिप्स्टर Debayan Roy ने एक्स प्लेटफॉर्म पर शेयर किया है।
Debayan Roy के अनुसार लीक हुई तस्वीरें Oppo Reno 16 Pro और Oppo Reno 16 Pro Mini के डिजाइन को दर्शाता है। बताया जा रहा है कि इन स्मार्टफोंस का कैमरा मॉड्यूल काफी हद तक OnePlus 15R जैसा दिखाई देता है। इससे संकेत मिलते हैं कि Oppo इस बार डिजाइन लैंग्वेज में बड़ा बदलाव कर सकती है।
I can confirm that :
This leaked photo is the correct design of Oppo Reno 16 Pro (🇮🇳) & Oppo Reno 16 Pro Mini (🇮🇳) ✅
As I was hinting :
This looks very much similar to OnePlus 15R camera module.. isn’t it ❓And as I shared earlier, this time Reno 16 Series will get “Plus… pic.twitter.com/hc2tTLXncp
— Debayan Roy (Gadgetsdata) (@Gadgetsdata) May 9, 2026
लीक के अनुसार Oppo Reno 16 सीरीज के साथ एक नया टैबलेट भी लॉन्च किया जाएगा। फिलहाल इसका आधिकारिक नाम सामने नहीं आया है, लेकिन रिपोर्ट में इसके कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशंस बताए गए हैं। कहा जा रहा है कि इस टैब में 12.1-इंच का LCD डिस्प्ले मिल सकता है। जो 3K रिजॉल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट कर सकता है।
परफॉरमेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 9500s चिपसेट दिया जा सकता है। टैबलेट में 16GB तक RAM और 512GB तक स्टोरेज मिलने की उम्मीद है। वहीं, पावर बैकअप के लिए इसमें बड़ी 10,420mAh बैटरी दी जा सकती है। यह टैबलेट केवल 5.99mm पतला और 577 ग्राम वजन वाला बताया जा रहा है। इसे Galaxy Silver, Starlight Blue और Deep Space Grey कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जा सकता है।
फिलहाल Oppo ने इन सभी डिवाइस की लॉन्च डेट और स्पेसिफिकेशंस को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन लगातार सामने आ रही लीक रिपोर्ट्स से लगता है कि कंपनी जल्द ही Reno 16 सीरीज के पेश होने की तारीख शेयर कर सकती है।
आगामी Oppo Reno 16 सीरीज का मुकाबला संभावित तौर पर vivo, Xiaomi और Honor के प्रीमियम मिड-रेंज स्मार्टफोंस से देखने को मिल सकता है। हम आपको आगे भी और जानकारी मिलने पर नए पोस्ट में अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।











