OPPO Reno 17 Series इंडिया लॉन्च पर आया अपडेट, चीन में डिजाइन टीजर जारी, जानें फीचर्स

OPPO अपनी Reno 17 सीरीज को चीन में 9 नवंबर को लॉन्च करने वाला है। कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है और फोन का डिजाइन भी टीज किया है। वहीं, भारत में इस सीरीज की लॉन्चिंग को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। हालांकि, टिप्स्टर Gadgetsdata के अनुसार, OPPO Reno 17 सीरीज दिसंबर में भारतीय बाजार में आ सकती है। इस लाइनअप में Reno 17, Reno 17c और Reno 17 Pro मॉडल शामिल होने की उम्मीद है। आइए, आगे इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
OPPO Reno 17 सीरीज का डिजाइन
OPPO ने Reno 17 सीरीज का टीजर जारी किया है। जिसमें फोन का रियर पैनल नजर आता है। इसकी खास बात बैक पैनल पर दिखने वाला चमकता हुआ कैट डिजाइन है। फोन में Reno 16 सीरीज की तरह स्क्वायर कैमरा मॉड्यूल और तीन कैमरा रिंग्स मिल सकती हैं। इसके साथ LED फ्लैश भी दिख रहा है।
लीक्स के अनुसार, Reno 17 सीरीज Snow White, Ice Moon White, Cocoa Brown, Starlight Pink और Encounter Cat कलर ऑप्शन में आ सकती है। कंपनी के टीजर में लाइट ब्लू, वाइट और ब्राउन रंग की झलक मिली है। माना जा रहा है कि Encounter Cat कलर ऑप्शन में चमकने वाला कैट डिजाइन होगा।
OPPO Reno 17 सीरीज के संभावित स्पेसिफिकेशंस
टिप्स्टर Gadgetsdata के मुताबिक, OPPO Reno 17 में Snapdragon 7 Gen 4, Reno 17c में MediaTek Dimensity 7300 और Reno 17 Pro में Dimensity 8550 चिपसेट मिल सकता है। तीनों फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 1.5K OLED स्क्रीन, 80W फास्ट चार्जिंग और IP69 रेटिंग मिलने की उम्मीद है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो सीरीज में 50MP मेन, 50MP अल्ट्रावाइड और 50MP टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है। फोन में अलग से Snap Key मिलने की भी उम्मीद है। Reno 17c में प्लास्टिक फ्रेम दिया जा सकता है। जबकि बाकी मॉडल्स का डिजाइन Reno 16 सीरीज जैसा रहने की उम्मीद है।
लीक के अनुसार Reno 17 और Reno 17 Pro में 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है। स्टैंडर्ड मॉडल में 6.5-इंच डिस्प्ले और 8,000mAh क्लास की बैटरी दी जा सकती है। वहीं, Pro मॉडल में 6.3-इंच डिस्प्ले और 7,200mAh क्लास की बैटरी मिलने की उम्मीद है।
अगर आप Reno 16 सीरीज का फोन खरीदने की सोच रहे हैं और आपके लिए बैटरी बैकअप और कैमरा अहम हैं, तो Reno 17 सीरीज के भारत में लॉन्च होने तक इंतजार किया जा सकता है। आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स साइट पर विजिट करते रहें।