
OPPO Reno 3 Pro स्मार्टफोन आने वाली 2 मार्च को इंडिया में लॉन्च होने जा रहा है। रेनो सीरीज़ के इस नए डिवाईस का इंतजार न सिर्फ ओपो फैन बल्कि स्मार्टफोन यूजर्स भी बेसब्री से कर रहे हैं। कंपनी अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर इस फोन का प्रोडक्ट पेज बना चुकी है जहां रेनो 3 प्रो की फोटो के साथ ही इसकी कई स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा किया जा चुका है। वहीं ओपो ने आज से ही Reno 3 Pro को इंडिया में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। यानि इस फोन को खरीदने के इच्छुक यूजर्स आज से ही अपने फोन को बुक करा सकते हैं।
ओपो रेनो 3 प्रो आज से ही प्री-ऑर्डर के लिए पेश कर दिया गया है। यह स्मार्टफोन 2 मार्च को लॉन्च किया जाना है और आज यानि 27 फरवरी से ही इस फोन को शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट और अमेज़न इंडिया के साथ ही ऑफलाईन रिटेल स्टोर्स पर भी प्री ऑर्डर किया जा सकता है। फोन की खरीद पर कंपनी की ओर से एचडीएफसी और आईसीआईसीआई कार्ड धारकों के साथ ही आरबीएल क्रेडिट कार्ड व यस बैंक क्रेडिट कार्ड यूजर्स को 10 प्रतिशत का कैशबैक दिया जाएगा।
लुक व डिजाईन
OPPO Reno 3 Pro की लुक और डिजाईन की बात करें तो यह स्मार्टफोन डुअल पंच-होल डिसप्ले पर लॉन्च होगा। यह फोन बेजल लेस डिजाईन पर बना होगा जिसके तीन किनारें तो पूरी तरह बॉडी पार्ट से मिले होंगे वहीं नीचे की ओर हल्का सा बॉडी पार्ट दिया जाएगा। फोन डिसप्ले के उपरी बाईं ओर दो होल बने हुए हैं और इन्हीं फोन के दो सेल्फी कैमरे फिट है। फोन के रियर पैनल उपरी दाईं ओर वर्टिकल शेप में क्वॉड रियर कैमरा दिया गया है। इस कैमरा सेटअप में ही कैमरा सेंसर डिटेल भी लिखी हुई है। रेनो 3 प्रो के बैक पैनल पर नीचे की ओर OPPO की ब्रांडिंग लगी हुई है। फोन के दाएं पैनल पर वाल्यूम रॉकर के साथ ही पावर बटन दिया गया है। वहीं OPPO Reno 3 Pro के नीचले पैनल पर बीच में यूएसबी पोर्ट मौजूद है जिसके दाईं ओर स्पीकर और बाईं ओर 3.5एमएम जैक दिया गया है।
स्पेसिफिकेशन्स
OPPO Reno 3 Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की शुरूआत फोन के फोटोग्राफी सेग्मेंट से ही करें तो फोन के फ्रंट पैनल पर जहां 2 सेल्फी कैमरे होंगे वहीं बैक पैनल पर 4 रियर कैमरा सेंसर दिए जाएंगे। शुरूआत करें अगर फ्रंट कैमरे की तो ओपो के इस फोन में 44 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया जाएगा। इसके साथ ही यह फोन 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर सपोर्ट करेगा जो एक डेफ्थ सेंसर होगा। Reno 3 Pro का सेल्फी कैमरा अल्ट्रा नाईट मोड से लैस होगा।
यह भी पढ़ें : 32MP सेल्फी कैमरे के साथ 10 मार्च को लॉन्च होगा Vivo V19
ओपो रेनो 3 प्रो के रियर कैमरा सेटअप की बात करें तो यहां 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा सेंसर दिया जाएगा। इसके साथ ही फोन में 13 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का मोनो लेंस सपोर्ट करेगा। OPPO Reno 3 Pro का रियर कैमरा सेटअप बैक पैनल पर उपरी दाईं ओर वर्टिकल शेप में दिया जाएगा। जिसमें एलईडी लाईट शामिल रहेगी।
Reno 3 Pro में 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाली 6.5 इंच की फुलएचडी+ एमोलेड डिसप्ले दी जा सकती है। ओपो रेनो 3 प्रो डुअल सिम फोन होगा जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करेगा। सिक्योरिटी के लिए इस फोन में इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। वहीं ओपो ने बताया है कि यह स्मार्टफोन 30W VOOC फ्लैश चार्ज 4.0 तकनीक सपोर्ट करेगा और फोन में 4,025एमएएच से बड़ी बैटरी देखने को मिलेगी। कीमत की बात करें तो हमें उम्मीद है कि OPPO Reno 3 Pro की शुरूआती कीमत इंडिया में 32,000 रुपये के करीब होगी। कंपनी ने साफ कर दिया है कि इंडिया में यह फोन Aurora Blue, Midnight Black और Sky White कलर में सेल के लिए उपलब्ध होगा।






















