ASUS 6Z की तरह फ्लिप कैमरा डिजाइन के साथ Oppo पेश कर सकता है नया फोन, पेटेंट हुआ फाइल

Join Us icon

OPPO हमेशा से अपने स्मार्टफोन के डिजाइन के साथ एक्सपेरिमेंट करता आया है। वहीं, अब प्राइसबाब टेक वेबसाइट पर ओप्पो के नए पेटेंट को स्पॉट किया गया है। इस पेटेंट को वर्ल्ड इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी ऑफिस (WIPO) पर देखा गया है, जिसमें ASUS 6Z की तरह फ्लिप कैमरा दिखाई दे रहा है।

पेटेंट में सामने आया है कि फोन में डुअल कैमरा मॉड्यूल एलईडी प्लैश के साथ दिया जाएगा। पेटेंट के अनुसार इस कैमरा मॉड्यूल में एक इलेक्ट्रॉनिक, मोटराइज्ड मैकेनिज्म होगा जो कि फ्लिप कर सेल्फी का काम भी करेगा।
oppo-flip-camera-phone
इसी तरहा का कैमरा मैकेनिज्म ASUS 6Z में देखने को मिला था जो कि रोटेटिंग फ्लिपक कैमरा मॉड्यूल का काम करता था। इसकी मदद से फोन में फुल स्क्रीन डिसप्ले प्राप्त होती है। इसके अलावा ASUS ने आगे सॉफ्टवेयर ऑप्टिमाइज़ेशन को जोड़ा था, जिससे फोन के गिरते ही फ्लिप कैमरा बंद अपने आप बंद हो जाता था।

हालांकि, अभी फिलहाल इस फोन का पेटेंट ही सामने आया है, जिससे इस बात का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता कि कंपनी इस फोन को लॉन्च करेगी या नहीं। वहीं, बाजार में अब फ्लिप कैमरा, पॉप-अप कैमरा और रोटेटिंग कैमरा वाले फोन मौजूद हैं।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here