
ओपो ने आज टेक मंच पर ‘रेनो सीरीज़’ का विस्तार करते हुए अपनी नेक्स्ट स्मार्टफोन जेनरेशन पेश कर दी है। कंपनी ने नई फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज़ OPPO Reno 9 series को लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज़ के तहत OPPO Reno 9 5G, OPPO Reno 9 Pro और OPPO Reno 9 Pro Plus स्मार्टफोन लॉन्च हुए हैं। ये सभी 5जी ओपो मोबाइल्स हैं जिन्होंने फिलहाल चीनी मार्केट में एंट्री ली है तथा बाद में इंडिया सहित अन्य मार्केट्स में एंट्री लेंगे।
OPPO Reno 9 5G Specification
ओपो रेनो 9 5जी फोन 2412 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.7 इंच की फुलएचडी+ स्क्रीन सपोर्ट करता है। यह स्मार्टफोन पंच-होल डिस्प्ले पर लॉन्च हुआ है जो ओएलईडी पैनल पर बनी है तथा 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 240हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट सपोर्ट करती है। इस फोन की थिकनेस सिर्फ 7.19एमएम है तथा वज़न 174 ग्राम है।
फोटोग्राफी के लिए अपनी लेगेसी को बरकरार रखते हुए ओपो रेनो की नई जेनरेशन भी बेहतरीन कैमरे के साथ आई है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए OPPO Reno 9 5G 32MP Selfie Camera सपोर्ट करता है जो एफ/2.4 अपर्चर पर काम करता है। इसी तरह फोन के बैक कैमरा सेटअप में एफ/1.7 अपर्चर वाला 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी लेंस दिया गया है।
ओपो रेनो 9 5जी फोन एंड्रॉयड 13 पर लॉन्च हुआ है जो कलरओएस 13.0 के साथ मिलकर काम करता है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में 2.4गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ क्लॉलकॉम स्नैपड्रैगन 778जी चिपसेट दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए यह ओपो मोबाइल एड्रेनो 642 जीपीयू सपोर्ट करता है। यह मोबाइल फोन LPDDR5 RAM और UFS3.1 Storage तकनीक पर काम करता है।
OPPO Reno 9 5G फोन डुअल सिम सपोर्ट करता है जिसमें 4जी एलटीई भी चलाया जा सकता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ सिक्योरिटी के लिए जहां साईड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए यह स्मार्टफोन 67वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 4,500एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है।
OPPO Reno 9 5G Price
OPPO Reno 9 5G फोन तीन वेरिंएट्स में लॉन्च हुआ है। इस फोन के बेस वेरिएंट में 8 जीबी रैम मैमोरी के साथ 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। फोन का दूसरा वेरिएंट 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज तथा सबसे बड़ा वेरिएंट 12 जीबी रैम मैमोरी के साथ 512 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। इन दोनों वेरिएंट्स की कीमत क्रमश: 2499 युआन, 2699 युआन और 2999 युआन है। यह प्राइस भारतीय करंसी अनुसार 28,500 रुपये, 30,800 रुपये और 34,200 रुपये के करीब है।
















