OPPO Reno16 Pro 5G NBTC पर स्पॉट, 200MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ हो सकता है जल्द लॉन्च

Join Us icon

OPPO अपनी Reno सीरीज को आगे बढ़ाने की तैयारी में है। इसे लेकर चीन में एक टीजर में सामने आया था। वहीं, अब अपकमिंग OPPO Reno16 Pro 5G लॉन्च के और करीब दिख रहा है। क्योंकि XpertPick ने इस स्मार्टफोन को Thailand की NBTC सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर स्पॉट किया है, जिससे इसके जल्द लॉन्च होने के संकेत मिल रहे हैं। आइए, आगे अब तक आई डिटेल्स जानते हैं।

NBTC लिस्टिंग में इस डिवाइस का मॉडल नंबर “CPH2863” सामने आया है। साथ ही इसका मार्केटिंग नेम OPPO Reno16 Pro 5G भी कंफर्म हो गया है। हालांकि इस सर्टिफिकेशन में फोन के हार्डवेयर स्पेसिफिकेशंस का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन यह जरूर साफ है कि यह डिवाइस GSM, WCDMA, LTE और 5G (NR) नेटवर्क को सपोर्ट करेगा।

NBTC पर स्पॉट होने से पहले भी इस स्मार्टफोन को लेकर कई लीक्स सामने आ चुके हैं। टिप्स्टर Digital Chat Station के अनुसार आगामी OPPO Reno16 Pro 5G में 6.78 इंच का LTPO डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 1.5K रिजॉल्यूशन और स्लिम, यूनिफॉर्म बेजल्स के साथ आ सकता है। यह डिजाइन और विजुअल एक्सपीरियंस दोनों के लिहाज से प्रीमियम अपग्रेड हो सकता है।

परफॉरमेंस के मामले में OPPO Reno16 Pro 5G डिवाइस में MediaTek का अपकमिंग Dimensity 9500s चिपसेट मिलने की उम्मीद है, जो फ्लैगशिप-लेवल अनुभव प्रदान कर सकता सकता है। इसके साथ फोन में 16GB तक RAM और 512GB तक स्टोरेज मिलने की संभावना है। जबकि संभावित वेरिएंट्स में 12GB + 256GB, 12GB + 512GB और 16GB + 512GB शामिल हो सकते हैं।

कैमरा डिपार्टमेंट में भी OPPO Reno16 Pro 5G फोन बड़ा अपग्रेड लेकर आ सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें 200MP का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है, जिसके साथ पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस भी मिल सकता है। यह सेटअप फोटोग्राफी और जूम के मामले में इसे पावरफुल बना सकता है।

बैटरी की बात करें तो OPPO Reno16 Pro 5G में 7000mAh या उससे बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद है, जो लंबे बैकअप के साथ फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दे सकती है। इसके अलावा फोन में मेटल फ्रेम डिजाइन देखने को मिल सकता है, जो इसे प्रीमियम लुक और बेहतर बिल्ड क्वालिटी दे सकता है।

कलर ऑप्शंस की बात करें तो अपकमिंग OPPO Reno16 Pro 5G डिवाइस ब्लैक, ग्रीन, पर्पल और व्हाइट रंगों में लॉन्च हो सकता है। कीमत की बात करें तो चीन में इसकी कीमत CNY 4,000 (करीब 55,000 रुपये) से CNY 5,000 (करीब 70,000 रुपये) के बीच हो सकती है।

OPPO Reno16 Pro 5G प्रीमियम मिड सेगमेंट स्मार्टफोन के रूप में आ सकता है। जो Xiaomi, vivo और HONOR जैसे ब्रांड्स को टक्कर दे सकता है। हालांकि कंपनी की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इसलिए आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स विजिट करते रहें। हम आपको लगातार डिटेल्स देंगे।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here