इस कंपनी ने चुपके से लॉन्च किया 6 हजार से कम कीमत वाला धाकड़ Smartphone, कमाल हैं फीचर्स

Join Us icon

लोकप्रिय इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माता Philips ने चीनी बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Philips PH1 लॉन्च कर दिया है। एंट्री-लेवल PH1 स्मार्टफोन को एक बड़े डिसप्ले और एक क्वाड-कोर प्रोसेसर के साथ मार्केट में लाया गया है। इसके अलावा हैंडसेट डुअल रियर कैमरा सेटअप और बड़ी बैटरी के साथ आता है। Philips PH1 काफी किफायती कीमत के साथ आता है और आकर्षक रंगों में उपलब्ध है। आइए फिलिप्स PH1 की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस पर करीब से नज़र डालते हैं।

Philips PH1 का प्राइस

फिलिप्स PH1 तीन मेमोरी-स्टोरेज कॉन्फ़िगरेशन में आता है। इस डिवाइस को 4GB + 32GB, 4GB + 64GB और 4GB + 128GB वेरिएंट में लाया गया है। डिवाइस के बेस वेरिएंट की कीमत RMB 499 (लगभग 5,910 रुपए) है। वहीं, 64GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत RMB 569 (लगभग 6,740 रुपए) और 128GB स्टोरेज वाले टॉप एंड वेरिएंट की कीमत RMB 769 (लगभग 9,110 रुपए) है। इसे भी पढ़ें: Vivo ने नए साल से पहले दिया खास तोहफा, 64MP कैमरा वाला ये शानदार स्मार्टफोन हुआ सस्ता

philips-ph1

Philips PH1 की स्पेसिफिकेशन्स

फिलिप्स हैंडसेट में 6.5 इंच का एचडी+ एलसीडी डिसप्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 720 x 1600 पिक्सल है और इसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। इसमें वाटरड्रॉप नॉच भी है। हुड के तहत डिवाइस में क्वाड-कोर UniSoC टाइगर T310 मोबाइल प्रोसेसर है जो कि 12nm निर्माण प्रक्रिया पर बनाया गया है। यह PowerVR GT7200 GPU के साथ आता है जो ग्राफिक्स से संबंधित कार्यों का ध्यान रखता है। हैंडसेट 4GB रैम और 128GB तक स्टोरेज के साथ आता है। यह Google के मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम – Android को बूट करता है।

कैमरों की बात करें तो डिवाइस में डुअल रियर कैमरा सेटअप और एक एलईडी फ्लैश है। डिवाइस पर प्राथमिक सेंसर 13MP का शूटर है जो 3MP सेंसर के साथ जुड़ जाता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए, PH1 में 5MP का फ्रंट शूटर दिया गया है। इसके अलावा Philips PH1 4700mAh की बैटरी और USB टाइप-C चार्जिंग पोर्ट से लैस है। यह फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट नहीं करता है और इसमें फिंगरप्रिंट स्कैनर भी नहीं है। इसे भी पढ़ें: Redmi Note 11 4G के भारत में लॉन्च का रास्ता हुआ साफ़, जानें क्या होंगी इस बजट स्मार्टफ़ोन की खूबियां

हालांकि, यह 3.5 मिमी ऑडियो जैक प्रदान करता है। कनेक्टिविटी विकल्पों में डुअल सिम, 4जी, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2 और जीपीएस शामिल हैं। इसका कुल माप 165.5 x 76.5 x 9.5 मिमी और वजन लगभग 194 ग्राम है। यह चाइना रेड, ग्रेफाइट ग्रे और स्काई ब्लू रंग में उपलब्ध है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here