
इंडियन मोबाइल मार्केट के लिए यह सप्ताह बेहद खास साबित होने वाला है। इस हफ्ते एक ओर जहां नए OnePlus Nord फोन आ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर लेटेस्ट और एडवांस फोल्डेबल फोन Samsung Galaxy Z Flip7 और Z Fold7 भारतीय बाजार में एंट्री लेने जा रहे हैं। इस सप्ताह लॉन्च होने वाले स्मार्टफोंस की कीमत 1 लाख से ऊपर तो जाएगी ही लेकिन, साथ ही भारतीय मोबाइल यूजर्स को 5,000 रुपये वाला 5G Phone भी मिलने वाला है। नया इंडियन स्मार्टफोन ब्रांड NxtQuantum Ai+ दस्तक देने जा रहा है। इस हफ्ते इंडिया में लॉन्च होने वाले मोबाइल फोन की जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।
इस सप्ताह लॉन्च होने वाले मोबाइल फोन
Honor X9C 5G
लॉन्च डेट – 7 जुलाई
ऑनर एक्स9सी 5जी फोन 7 जुलाई को इंडिया में लॉन्च होगा। इस मोबाइल में पावरफुल 6,600mAh बैटरी दी जाएगी जो कंपनी के दावेनुसार 25.8 घंटे का ऑनलाइन वीडियो प्लेबैक दे सकेगी। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए 66W सुपरचार्ज फास्ट चार्जिंग मिलेगी। इस फोन में 6.78-इंच की 1.5K Curved AMOLED स्क्रीन मिलेगी। वहीं फोटोग्राफी के लिए 108MP AI कैमरा दिया जाएगा। इस फोन में ट्रिपल-रेजिस्टेंस ड्यूरेबिलिटी मिलेगी जो इसके गिरने पर नुकसान को रोकेगी।
OnePlus Nord 5
लॉन्च डेट – 8 जुलाई
वनप्लस नोर्ड 5 स्मार्टफोन इंडिया में Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर के साथ 8 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। गेमिंग के लिए इस मोबाइल में 7300mm² VC कूलिंग सिस्टम लगाया गया है। पावर बैकअप के लिए OnePlus Nord 5 5G फोन में 6,650एमएएच बैटरी दी जा सकती है जिसके साथ 80वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक मिलने की उम्मीद है। सामने आई जानकारी के मुताबिक यह वनप्लस स्मार्टफोन 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.77-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले पर पेश हो सकता है जिसके लिए फ्लैट एलटीपीओ एमोलेड पैनल का इस्तेमाल किया जा सकता है।
OnePlus Nord CE 5
लॉन्च डेट – 8 जुलाई
वनप्लस नोर्ड सीई 5 8 जुलाई को भारतीय बाजार में एंट्री ले रहा है। प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल में 3.35GHz क्लॉक स्पीड की क्षमता वाला MediaTek का Dimensity 8350 Apex चिपसेट दिया जाएगा। यह बड़ी बैटरी वाला वनप्लस फोन होगा जिसे 7,100mAh बैटरी पर लॉन्च किया जाएगा। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन में 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। कंपनी के अनुसार सिर्फ 59 मिनट में ही यह 1 से 100 प्रतिशत तक चार्ज हो सकता है। वहीं फोटोग्राफी के लिए इस नए वनप्लस स्मार्टफोन में 50MP Sony LYT-600 सेंसर मिलेगा।
Ai+ Nova 5G और Pulse 5G
लॉन्च डेट – 8 जुलाई
रियलमी ब्रांड के साथ लंबे समय तक जुड़े रहने वाले माधव सेठ ने अपनी खुद की टेक कंपनी NxtQuantum Shift Technologies शुरू की है। यही कंपनी इंडिया में अपने पहले स्मार्टफोन Ai+ Nova 5G और Pulse 5G लेकर आ रही है। ये दोनों ही लो बजट 5जी फोन होंगे जो इंडिया में 5,000 रुपये तक की रेंज में सेल के लिए उपलब्ध कराए जा सकते हैं। ये मोबाइल इंडिया के देसी मोबाइल प्लेटफॉर्म NxtQuantum OS पर काम करेंगे। दोनों की अधिक स्पेसिफिकेशन्स तो सामने नहीं आई है लेकिन इनमें तगड़ी बैटरी और बड़ी स्क्रीन के साथ 50MP कैमरा दिया जाएगा।
Moto G96 5G
लॉन्च डेट – 9 जुलाई
मोटोरोला का नया फोन 9 जुलाई को लॉन्च होगा। मोटो जी96 5जी Qualcomm Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर पर लाया जाएगा जिसके साथ 8GB RAM + 256GB Storage मिलेगी। पावर बैकअप के लिए इस स्मार्टफोन को 5,500एमएएच बैटरी से लैस किया गया है जिसके तेजी से चार्ज करने के लिए 33वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक भी दी गई है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP बैक और 32MP फ्रंट दिया गया है। यह मोटोरोला 5जी फोन 6.67-इंच की pOLED 3D Curved डिस्प्ले सपोर्ट करता है जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है।
Samsung Galaxy Z Flip 7
लॉन्च डेट – 9 जुलाई
Samsung Galaxy Unpacked ईवेंट 9 जुलाई को आयोजित हो रहा है और इसके मंच से नए सैमसंग फोल्ड फोन पेश किए जाएंगे। सामने आई रिपोर्ट्स के हिसाब से बात करें तो कंपनी द्वारा लाया जाने वाला सैमसंग गैलेक्सी ज़ेड फ्लिप 7 स्मार्टफोन ब्रांड के ही Exynos 2500 चिपसेट पर पेश किया जा सकता है जिसके साथ 12GB RAM मिलने की उम्मीद है। फोटोग्राफी के लिए इस मुड़ने वाले मोबाइल में 12 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा और 10 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। वहीं पावर बैकअप के लिए Galaxy Z Flip7 को 4,174एमएएच बैटरी से लैस कर भारतीय बाजार में उतारा जा सकता है।
Samsung Galaxy Z Fold 7
लॉन्च डेट – 9 जुलाई
सैमसंग गैलेक्सी ज़ेड फोल्ड 7 इंडिया में 9 जुलाई को लॉन्च होगा। चर्चा है कि यह स्मार्टफोन क्वालकॉम के Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर पर लाया जा सकता है जिसके साथ 12GB RAM मिल सकती है। लीक्स की मानें तो सैमसंग फोन नए फोन को Android 16 आधारित One UI 8 पर पेश करेगी। वहीं फोटोग्राफी के लिए इस सैमसंग फोल्ड फोन में 200MP कैमरा मिल सकता है। वहीं पावर बैकअप के लिए Samsung Galaxy Z Fold7 को 4,272एमएएच बैटरी से लैस कर भारतीय बाजार में उतारा जा सकता है जिसके साथ वायर्ड और वायरलेस चार्जिंग तकनीक भी मिलेगी।
Infinix HOT 60 5G+
लॉन्च डेट – 11 जुलाई
इनफिनिक्स का AI वाला फोन हॉट 60 5जी+ 11 जुलाई को भारत में लॉन्च हो रहा है। इस मोबाइल फोन में MediaTek Dimensity 7020 प्रोसेसर दिया गया है जो कंपनी के दावेनुसार 5 लाख से ज्यादा का AnTuTu स्कोर अचीव कर चुका है। साथ ही इसमें 12GB RAM भी मिलेगी। Infinix HOT 60 5G+ गेमिंग के लिए भी खास होगा। इसमें HyperEngine 5.0 Lite गेमिंग टेक्नोलॉजी दी गई है जिसके साथ XBoost AI Game Mode भी मिलती है। बताते चलें कि इस सस्ते 5जी फोन में 90FPS गेमिंग सपोर्ट मिलेगा।


























