
रियलमी ने पिछले सप्ताह बांग्लादेश में अपना नया लो बजट स्मार्टफोन realme C100i 4G टीज़ किया था। कंपनी ने फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी पहले ही दे दी थी। वहीं आज इस मोबाइल की कीमत पर से भी पर्दा उठा दिया गया है। रियलमी सी100आई 4GB RAM पर लाया गया है जिसमें बड़ी 7000mAh Battery और Military-Grade सर्टिफाइड बिल्ड क्वॉलिटी दी गई है।
रियलमी सी100आई 4जी फोन को बांग्लादेश में 4GB RAM पर लॉन्च किया गया है जिसे 64GB और 128GB स्टोरेज पर सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। फोन के बेस वेरिएंट की कीमत Tk15,999 है जो इंडियन करंसी अनुसार 12,290 रुपये के करीब है। वहीं 128जीबी मेमोरी वाले फोन को Tk17,999 में लॉन्च किया गया है। यह प्राइस 13,820 रुपये के करीब है। यह रियलमी फोन Dawn Purple और Dusk Gray कलर में लाया गया है।
realme C100i 4G स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 आधारित realme UI पर लाया गया है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें 12नैनोमीटर प्रोसर पर बना Unisoc T7250 चिपसेट दिया गया है जो 2.0गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। यह सस्ता रियलमी फोन LPDDR4X RAM तकनीक पर काम करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए मोबाइल में Arm Mali-G57 जीपीयू लगाया गया है।
रियलमी सी100आई 4जी फोन में 720 × 1570 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.8-इंच की एचडी+ डिस्प्ले दी गई। यह वॉटरड्रॉप नॉच स्टाइल वाली एलसीडी स्क्रीन है जिसपर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 900निट्स ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए इसपर पांडा ग्लास की प्रोटेक्शन लेयर चढ़ाई गई है। वहीं मोबाइल को डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन देने के लिए IP64 रेटिंग से लैस किया गया है।
पावर बैकअप के लिए यह रियलमी फोन तगड़ी 7000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है। कंपनी ने इसे 6 साल की बैटरी हेल्थ के साथ पेश किया है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 15W चार्जिंग तकनीक मौजूद है। realme C100i 4G रिवर्स वायरलेस चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी सपोर्ट करता है जिससे दूसरे मोबाइल, स्मार्टवॉच या इयरबड्स जैसे डिवाइस को भी चार्ज किया जा सकता है।
realme C100i 4G स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो सेकेंडरी एआई लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं फ्रंट पर 8 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर मौजूद है।
यह नया रियलमी स्मार्टफोन MIL-STD-810H सर्टिफाइड मिलिट्री ग्रेड बॉडी पर बना है जो 2 मीटर की उंचाई से गिरने के बाद भी सुरक्षित रह सकता है। इस फोन में NEXT Ai के साथ कई एआई फीचर्स दिए गए हैं। साइड फ्रेम पर Gemini डेडिकेटेड बटन दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.2, 3.5एमएम हेडफोन जैक और ओटीजी जैसे फीचर्स दिए गए हैं।












