पोको 5G मोबाइल फोन इंडिया प्राइस, फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

Join Us icon

पोको (POCO) ब्रांड के फोन अपने परफॉर्मेंस के लिए जाने जाते हैं और कंपनी के पास किफायती रेंज में अच्छे 5जी मोबाइल फोन मौजूद हैं। अगर आप पोको के 5जी मोबाइल फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो यहां हमने पोको 5जी मोबाइल फोन (POCO 5G Mobile Phones) की लिस्ट तैयार की है, जिनमें POCO F6, POCO X6 Pro, POCO M7 Pro, POCO C75 5G, POCO X6 5G, POCO X5 Pro, POCO F4 5G,POCO X6 Neo जैसे फोन शामिल हैं। आइए आपको यहां पोको 5G मोबाइल फोन्स की कीमत, स्पेसिफिकेशंस, फीचर, खूबियां और कमियां के बारे में बताते हैं।

पोको 5जी मोबाइल फोन की कीमत 

फोन का नामकीमत
POCO F624,999 रुपये (8GB+256GB)
POCO X6 Pro21,965 रुपये (8GB+256GB)
POCO M7 Pro14,999 रुपये (6GB+128GB)
POCO C75 5G8,499 रुपये (4GB+64GB)
POCO X6 5G18,498 रुपये (8GB+256GB)
POCO X5 Pro21,999 रुपये (6GB+128GB)
POCO F4 5G16,990 रुपये (6GB+128GB)
POCO X6 Neo12,999 रुपये (8GB+128GB)
POCO M6 Plus10,999 रुपये (6GB+128GB)

                                       (कीमत ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के आधार पर है। कीमत में बदलाव हो सकती है)

POCO F6

POCO F6 को POCO F5 का अच्छा अपग्रेड कहा जा सकता है। यह बढ़िया परफॉर्मेंस वाला फोन है, जिसकी डिस्प्ले क्वालिटी अच्छी है। हालांकि इसमें LTPO पैनल होता तो बेहतर होता। इसके बावजूद कैमरे गेमिंग-फोकस्ड डिवाइस के लिए अच्छे हैं और बैटरी लाइफ व चार्जिंग स्पीड सम्मानजनक हैं। POCO F6 को कई स्मार्टफोन्स से टक्कर मिलती है, लेकिन इसका सबसे नजदीकी कॉम्पेटिटर Realme GT 6T है। POCO F6 में स्टैंडर्ड डिस्प्ले है, जो 2,400 निट्स पीक ब्राइटनेस तक जाता है। POCO F6 Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर के साथ आता है और इसका कैमरा विभिन्न लाइटिंग कंडीशन्स में बेहतर इमेज कैप्चर करने में सक्षम है।

क्यों खरीदें

  • स्मूथ परफॉर्मेंस है और हर कार्य को बेहतरीन ढंग से संभालता है।
  • इसमें हाई क्वालिटी वाली पिक्चर और स्मूथ विजुअल्स मिलते हैं।
  • कैमरे अच्छे हैं और प्रतिस्पर्धी फोन के मुकाबले बेहतर इमेज क्वालिटी है।

क्यों न खरीदें

  • इस कीमत के अन्य फोन्स की तुलना में डिजाइन थोड़ा और बेहतर हो सकता था।
  • ऐप ड्रॉअर में कई अनावश्यक ऐप्स पहले से मौजूद हैं।

POCO F6 5G स्पेसिफिकेशंस

डिस्प्ले6.67-इंच FHD+ एमोलेड डिस्प्ले
रिफ्रेश रेट120Hz
प्रोसेसरSnapdragon 8s Gen 3
रैम8GB
स्टोरेज256GB
रियर कैमरा50MP+8MP
फ्रंट कैमरा20MP
बैटरी5000mAh
ओएसएंड्रॉयड 14

POCO X6 Pro

POCO X6 Pro मिड-रेंज सेगमेंट में एक अच्छा विकल्प है। यह स्मार्टफोन अपनी शानदार परफॉर्मेंस के साथ कई प्रतिद्वंद्वी फोन्स को पीछे छोड़ता है। हालांकि इसका डिस्प्ले कर्व्ड डिजाइन के साथ नहीं आता है, लेकिन यह अभी सेगमेंट के सबसे बेहतरीन पैनल्स में से एक है। इसे बेहतर बनाने के लिए फाइन-ट्यून किए गए स्टीरियो स्पीकर्स और प्रभावशाली बैटरी बैकअप के साथ फास्ट चार्जिंग की सुविधा भी मिलती है।

क्यों खरीदें

  • फोन का बड़ा कैमरा मॉड्यूल देखने में शानदार है।
  • बेहतरीन रिफ्रेश रेट, हाई रिजॉल्यूशन और शानदार विजुअल अनुभव।
  • इस सेगमेंट में अब तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन।
  • एक बार चार्ज करने पर कम से कम पूरे दिन चलने की क्षमता।

क्यों न खरीदें

  • सॉफ्टवेयर में कई प्री-इंस्टॉल्ड ऐप्स है।
  • कैमरे का परफॉर्मेंस थोड़ा और बेहतर हो सकता था।

POCO X6 Pro स्पेसिफिकेशंस

डिस्प्ले6.67-इंच FHD+ एमोलेड डिस्प्ले
रिफ्रेश रेट120Hz
प्रोसेसरMediaTek Dimensity 8300 Ultra
रैम8GB
स्टोरेज256GB
रियर कैमरा64MP+8MP+2MP
फ्रंट कैमरा16MP
बैटरी5000mAh
ओएसएंड्रॉयड 14

POCO M7 Pro

POCO M7 Pro में 6.67-इंच का FHD+ gOLED डिस्प्ले है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 2400 x 1080 पिक्सल रिजॉल्यूशन, HDR10+ सपोर्ट और 2100 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। यह कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ आता है। फोन में मीडियाटेक Dimensity 7025 Ultra प्रोसेसर के साथ 8GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज है। यह फोन Android 14 आधारित HyperOS पर चलता है और कंपनी 2 साल के OS अपडेट और 4 साल के सुरक्षा पैच का वादा करती है। कैमरा सेटअप में 50MP Sony LYT-600 प्राइमरी कैमरा OIS और EIS के साथ है और 20MP का फ्रंट कैमरा है। फोन में 5110mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है। इसमें आपको ड्यूल स्टीरियो स्पीकर्स, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, Dolby Atmos और IP64 वॉटर रेजिस्टेंस मिलते हैं।

POCO M7 Pro स्पेसिफिकेशंस

डिस्प्ले6.67-इंच FHD+ gOLED डिस्प्ले
रिफ्रेश रेट120Hz
प्रोसेसरMediaTek Dimensity 7025 Ultra
रैम6GB
स्टोरेज128GB
रियर कैमरा50MP+2MP
फ्रंट कैमरा20MP
बैटरी5110mAh
ओएसएंड्रॉयड 14

POCO C75 5G

POCO C75 5G में 6.88-इंच का HD+ डिस्प्ले है, जिसमें 120Hz एडेप्टिव रिफ्रेश रेट और 600 निट्स ब्राइटनेस दी गई है। यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4s Gen 2 प्रोसेसर पर रन करता है और Android 14 आधारित HyperOS पर चलता है। कैमरा सेटअप में 50MP Sony प्राइमरी कैमरा और 5MP का फ्रंट कैमरा है। फोन में 5160mAh बैटरी है, जो 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। अतिरिक्त फीचर्स में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, IP52 स्प्लैश रेसिस्टेंस और 120% सुपर वॉल्यूम के साथ सिंगल स्पीकर शामिल हैं।

POCO C75 5G स्पेसिफिकेशंस

डिस्प्ले6.88-इंच HD+, IPS LCD
रिफ्रेश रेट120Hz
प्रोसेसर Snapdragon 4s Gen 2
रैम4GB
स्टोरेज64GB
रियर कैमरा50MP
फ्रंट कैमरा5MP
बैटरी5160mAh
ओएसएंड्रॉयड 14

POCO X6 5G

POCO X6 5G भारत में 20,000 रुपये से कम की रेंज में सबसे अच्छे स्मार्टफोन्स में से एक है। यह फोन शानदार परफॉर्मेंस, बेहतरीन डिस्प्ले और तेज चार्जिंग स्पीड देता है। यह परफॉर्मेंस-फोकस्ड फोन है जो गेमिंग, वीडियो देखने या मल्टीटास्किंग के लिए एकदम सही है। 67W फास्ट-चार्जिंग सपोर्ट के साथ फोन जल्दी चार्ज हो जाता है और 5100mAh की बड़ी बैटरी से एक दिन से ज्यादा आराम से चलती है। यह कैमरा से अच्छी तस्वीरें क्लिक कर सकता है, लेकिन इसमें स्टेबिलिटी की कुछ कमी है। फोन का डिजाइन पसंद आ सकता है।

इस कीमत पर परफॉर्मेंस के मामले में इससे बेहतर फोन नहीं दिखता है, इसलिए अगर आप एक परफॉर्मेंस-फोकस्ड फोन ढूंढ रहे हैं, तो पोको X6 एक बढ़िया विकल्प है। हालांकि अगर आप बेहतर कैमरा वाला फोन चाहते हैं, तो Moto Edge 40 Neo, Realme 11 Pro और Samsung Galaxy F54 जैसे अन्य विकल्पों पर भी विचार कर सकते हैं।

क्यों खरीदें?

  • फोन हर डिपार्टमेंट में मजबूत परफॉर्मेंस देता है।
  • 120Hz रिफ्रेश रेट के कारण डिस्प्ले शानदार दिखता है और रिस्पॉन्सिव लगता है।
  • 67W फास्ट-चार्जिंग से फोन जल्दी चार्ज होता है।

क्यों न खरीदें?

  • कैमरा परफॉर्मेंस और बेहतर हो सकता था।
  • बाहर निकले हुए कैमरा सेंसर के कारण बिना केस के उपयोग करने में परेशानी हो सकती है।

POCO X6 5G स्पेसिफिकेशंस

डिस्प्ले6.67-इंच FHD+ एमोलेड डिस्प्ले
रिफ्रेश रेट120Hz
प्रोसेसरQualcomm Snapdragon 7s Gen 2
रैम8GB
स्टोरेज256GB
रियर कैमरा64MP+8MP+2MP
फ्रंट कैमरा16MP
बैटरी5100mAh
ओएसएंड्रॉयड 13 (3+4 सॉफ्टवेयर अपडेट)

POCO X5 Pro 5G

POCO X5 Pro 5G भले ही नए बेंचमार्क सेट नहीं करता, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि यह एक सक्षम स्मार्टफोन नहीं है। पुराने चिपसेट के बावजूद भी इस फोन की परफॉर्मेंस में कोई कमी महसूस नहीं होती। इसमें एक शानदार AMOLED स्क्रीन और स्टीरियो स्पीकर्स के साथ अच्छी व्यूइंग एक्सपीरियंस मिलती है, जबकि कैमरे अपने प्रतिस्पर्धियों के समान लेवल के हैं। हालांकि एक 5G डिवाइस के लिए इसकी बैटरी लाइफ थोड़ी कम लगती है, लेकिन 67W फास्ट चार्जिंग इसे पूरा कर देती है।

क्यों खरीदें?

  • यह फोन पतला और हल्के डिजाइन में है।
  • खूबसूरत AMOLED स्क्रीन के साथ आता है।
  • स्टीरियो स्पीकर्स की सुविधा मिलती है।
  • बैटरी लाइफ ठीक है।

क्यों न खरीदें?

  • कैमरे का उभरा हुआ डिजाइन हो सकता है कुछ यूजर को पसंद न आए।
  • चिपसेट और बेहतर हो सकता था।

POCO X5 Pro 5G स्पेसिफिकेशंस

डिस्प्ले6.67-इंच FHD+ एमोलेड डिस्प्ले
रिफ्रेश रेट120Hz
प्रोसेसरSnapdragon 778G
रैम6GB
स्टोरेज128GB
रियर कैमरा108MP+8MP+2MP
फ्रंट कैमरा16MP
बैटरी5000mAh
ओएसएंड्रॉयड 12

POCO F4 5G

Poco F4 5G बेहतरीन डिजाइन वाला स्मार्टफोन है, जो प्रीमियम लगता है। यह गेमिंग में बहुत अच्छी परफॉर्मेंस, औसत से बेहतर बैटरी लाइफ, फास्ट चार्जिंग, और शानदार डिस्प्ले के साथ आता है। यह Dolby Vision HDR प्लेबैक को सपोर्ट करता है। इसमें IP53 रेटिंग भी है, जो इसे धूल और पानी से कुछ हद तक सुरक्षित बनाती है। Snapdragon 870 प्रोसेसर के साथ यह फोन फ्लैगशिप-लेवल की परफॉर्मेंस देता है। कैमरे अलग-अलग लाइटिंग कंडीशन में अच्छे रिजल्ट देते हैं।

क्यों खरीदें?

  • फोन में 120Hz AMOLED डिस्प्ले है।
  • यह Dolby Vision को सपोर्ट करता है।
  • अच्छा कूलिंग सिस्टम है।
  • प्रीमियम डिजाइन वाला फोन है।
  • भरोसेमंद परफॉर्मेंस देता है।

क्यों न खरीदें?

  • चार्जिंग स्पीड और बेहतर हो सकती थी।
  • कुछ अनचाहे ऐप्स (ब्लोटवेयर) हैं।

Poco F4 5G स्पेसिफिकेशंस

डिस्प्ले6.67-इंच FHD+ एमोलेड डिस्प्ले
रिफ्रेश रेट120Hz
प्रोसेसरSnapdragon 870
रैम6GB
स्टोरेज128GB
रियर कैमरा64MP+8MP+2MP
फ्रंट कैमरा20MP
बैटरी4500mAh
ओएसएंड्रॉयड 12

POCO X6 Neo 5G

POCO X6 Neo अच्छे स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स के साथ आता है। यह फोन पैसे के हिसाब से अच्छा वैल्यू प्रदान करता है और अब तक के सबसे पतले डिजाइन में उपलब्ध POCO फोन है। हालांकि इस प्राइस सेगमेंट में काफी प्रतिस्पर्धा है और कुछ अन्य फोन इस प्राइस रेंज में अधिक पावरफुल प्रोसेसर प्रदान करते हैं। लेकिन अगर कैमरा परफॉर्मेंस, डिस्प्ले क्वालिटी और डिजाइन को ध्यान में रखा जाए, तो X6 Neo एक मजबूत विकल्प बनता है। POCO X6 Neo को अपने प्राइस रेंज में Moto G54 5G, Lava Blaze Curve 5G, और Redmi Note 13 5G जैसे फोन से कड़ी टक्कर मिलती है।

क्यों खरीदें?

  • 120Hz AMOLED डिस्प्ले इमर्सिव और वाइब्रेंट है।
  • स्लिम डिजाइन के कारण इसे पकड़ना आसान है।
  • IR ब्लास्टर एक उपयोगी फीचर है।
  • 108MP का प्राइमरी कैमरा अच्छी तस्वीरें लेने में सक्षम है।

क्यों न खरीदें?

  • प्रोसेसर थोड़ा और अधिक पावरफुल हो सकता था।
  • वीडियो स्टेबिलिटी में बेहतर की गुंजाइश।

POCO X6 Neo 5G स्पेसिफिकेशंस

डिस्प्ले6.67-इंच FHD+ एमोलेड डिस्प्ले
रिफ्रेश रेट120Hz
प्रोसेसरMediaTek Dimensity 6080
रैम12GB
स्टोरेज256GB
रियर कैमरा108MP+2MP
फ्रंट कैमरा16MP
बैटरी5000mAh
ओएसएंड्रॉयड 13

POCO M6 Plus

POCO M6 Plus उन लोगों के लिए एक अच्छा विकल्प है जो एक भरोसेमंद 5G स्मार्टफोन की तलाश में हैं। यह अपनी कीमत के अनुसार अच्छी परफॉर्मेंस देता है और इसके कैमरे पर्याप्त रोशनी में अच्छी तस्वीरें कैप्चर कर सकते हैं। हालांकि लो-लाइट फोटोग्राफी में इसकी परफॉर्मेंस उतनी अच्छी नहीं है, परंतु यह इस रेंज के लगभग सभी स्मार्टफोन्स पर लागू होता है। कुछ यूजर POCO M6 Plus और Redmi 13 5G के बीच भ्रमित हो सकते हैं, क्योंकि दोनों में कई समानताएं हैं। POCO M6 Plus के 8जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज वैरियंट की कीमत अभी फ्लिपकार्ट पर 12,999 रुपये है।

क्यों खरीदें

  • POCO M6 Plus का 6.79-इंच FHD+ डिस्प्ले शानदार स्क्रॉलिंग एक्सपीरियंस प्रदान करता है।
  • यह 7 आवश्यक 5G बैंड्स के साथ आता है, जो विश्वसनीय नेटवर्क कनेक्टिविटी सुनिश्चित करते हैं।
  • दिन के उजाले में रियर कैमरे का प्रदर्शन अच्छा रहता है।
  • इसमें मौजूद एडवांस Qualcomm चिपसेट डेली टास्क के लिए उपयुक्त है।

क्यों न खरीदें

  • POCO M6 5G में स्टीरियो स्पीकर्स का अभाव है, जो इस सेगमेंट में जरूरी है।
  • फोन में पहले से कई ऐप्स इंस्टॉल हैं।

POCO M6 Plus स्पेसिफिकेशंस

डिस्प्ले6.79-इंच FHD+ एलसीडी डिस्प्ले
रिफ्रेश रेट120Hz
प्रोसेसरSnapdragon 4 Gen 2 Accelerated Edition
रैम8GB
स्टोरेज128GB
रियर कैमरा108MP+2MP
फ्रंट कैमरा13MP
बैटरी5030mAh
ओएसएंड्रॉयड 14

 

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here