POCO F4 स्मार्टफोन शक्तिशाली Snapdragon 870 प्रोसेसर के साथ होगा लॉन्च, डिजाइन से भी उठा पर्दा

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2022/06/POCO-F4.jpg

POCO F4 स्मार्टफोन भारत और ग्लोबल मार्केट में जल्द ही लॉन्च होने वाला है। पोको का यह स्मार्टफोन POCO F3 स्मार्टफोन का सक्सेसर है। पोको के अपकमिंग स्मार्टफोन की लाइव इमेज लीक हो गई है। लीक इमेज से पोको के अपकमिंग स्मार्टफोन की पूरी झलक और कैमरा मॉड्यूल देखने को मिलता है। Poco F4 स्मार्टफोन का लीक इमेज ग्रीन कलर ऑप्शन का है। अब पोको ने अपने अपकमिंग POCO F4 स्मार्टफोन को लेकर जानकारी शेयर की है कि यह फोन Qualcomm Snapdragon 870 चिपसेट के साथ पेश किया जाएगा। इसके साथ ही POCO का कहना है कि यह Snapdragon 800 सीरीज़ का सबसे ऑप्टिमाइज़ प्रोसेसर है जो 5G नेटवर्क सपोर्ट के साथ आता है।

POCO F4 स्मार्टफोन के बारे में बताया जा रहा है कि यह फोन Redmi K40S स्मार्टफोन का रिब्रांड वर्जन है। इसका डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स से इस बात का अंदाजा मिलता है। बता दें कि शाओमी ने Redmi K40S स्मार्टफ़ोन को क्वालकॉम के Snapdragon 870 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया था।

POCO F4 स्पेसिफिकेशन्स (संभावित)

POCO F4 स्मार्टफोन में 6.67-इंच का Full HD+ AMOLED डिस्प्ले पैनल दिया जाएगा, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। इसके साथ ही फोन की डिस्प्ले में पंच होल कटआउट दिया जा सकता है। पोको के इस फोन में Qualcomm Snapdragon 870 प्रोसेसर दिया जाएगा, जो 8GB RAM तक की रैम और 256GB स्टोरेज के साथ पेश किया जाएगा। पोको के इस फोन में रैम बढ़ाने के लिए माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट दिया जाएगा। पोको का अपकमिंग स्मार्टफोन Android 12-पर आधारित MIUI 13 पर रन करेगा। इस फोन में 4500mAh की बैटरी और 67W फ़ास्ट चार्जिंग दी जाएगी। यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy Z Fold 4 और Z Flip 4 फोल्डेबल स्मार्टफोन इस दिन होंगे लॉन्च

POCO F4 स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। फोन का प्राइमरी कैमरा 64MP का हो सकता है। बता दें कि रेडमी के40एस स्मार्टफोन में 48MP का कैमरा लेंस दिया जाेगा। इस फोन के प्राइमरी कैमरा के साथ 8MP का सेकेंडरी और 2MP का मैक्रो कैमरा दिया जाएगा। फोन में 20MP का सेल्फी कैमरा दिया जाएगा। कनेक्टिविटी के लिए फ़ोन में 5G SA/NSA, 4G VoLTE, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.1, GPS, और USB Type-C पोर्ट दिया जाएगा।