POCO F6 मार्केट में आने को हो रहा तैयार, एनबीटीसी साइट पर लिस्ट हुआ स्मार्टफोन

Join Us icon
Highlights

  • POCO F6 24069PC12G मॉडल नंबर के साथ देखा गया है।
  • इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8एस जेन 3 प्रोसेसर मिल सकता है।
  • यह ट्रिपल रियर कैमरा के साथ मार्केट में आने की उम्मीद है। 

पोको की एफ6 सीरीज जल्द मार्केट में आने की उम्मीद है इसके तहत POCO F6 और प्रो मॉडल लॉन्च किए जा सकते हैं। दोनों मॉडल लगातार ग्लोबल लॉन्च से पहले सर्टिफिकेशन प्लेटफार्म पर मौजूदगी दर्ज करवा रहे हैं। पिछले महीने थाईलैंड की NBTC साइट पर प्रो वैरियंट सामने आया था वहीं, अब सामान्य पोको एफ6 भी देखा गया है। आइए, आगे ताजा लिस्टिंग की डिटेल जानते हैं।

POCO F6 एनबीटीसी लिस्टिंग

  • NBTC सर्टिफिकेशन पर पोको के नए डिवाइस ने मॉडल नंबर 24069PC12G के साथ जगह बनाई है। यहां मॉडल नंबर के अंत में “G” होना ग्लोबल वैरियंट का संकेत है।
  • खास बात यह है कि इस प्लेटफार्म पर फोन का नाम POCO F6 भी कंफर्म हो गया है। जबकि इससे पहले की पूर्व लिस्टिंग में केवल मॉडल नंबर सामने आया था।
  • एनबीटीसी प्लेटफार्म पर नए पोको एफ6 डिवाइस के किसी भी स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं हुआ है। हालांकि यहां लिस्ट होना इसके जल्द पेश होने की तरफ इशारा करता है।

POCO F6 NBTC Listing

POCO F6 के स्पेसिफिकेशंस (संभावित)

  • डिस्प्ले: फोन के डिस्प्ले साइज का पता तो नहीं चला है लेकिन यह कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस-प्रोटेक्टेड डिस्प्ले के साथ आ सकता है।
  • प्रोसेसर: हाल ही में POCO F6 बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर पर सामने आया था। इसमें यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8एस जेन 3 प्रोसेसर और एड्रेनो ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट वाला बताया गया है।
  • स्टोरेज: लिस्टिंग में यह भी पुष्टि हुई है कि डिवाइस में 12GB तक रैम की सुविधा दी जा सकती है। इसमें LPDDR5X रैम और UFS 4.0 स्टोरेज तकनीक होने की उम्मीद है।
  • ओएस: बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर POCO F6 स्मार्टफोन को एंड्राइड 14 के साथ देखा गया है।
  • कैमरा: कैमरा फीचर्स की बात करें तो लीक के अनुसार POCO F6 में Sony IMX920 सेंसर होने की भी बात कही गई है। यही नहीं अफवाहों की मानें तो इसमें मैक्रो लेंस के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है।
  • बैटरी: POCO F6 डिवाइस में 5,000mAh की बैटरी हो सकती है और यह 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट कर सकता है।


POCO F5 Price
Rs. 29,999
Go To Store
See All Prices

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here