POCO F8 Pro और F8 Ultra स्मार्टफोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस कंफर्म, जानें क्या मिलेगा खास

Join Us icon

POCO ने आधिकारिक तौर पहले ही पुष्टि कर दी है कि POCO F8 Series अगले हफ्ते आ रही है। इसमें POCO F8 Pro और POCO F8 Ultra शामिल होंगे। जिन्हें 26 नवंबर को ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च किया जाएगा। ब्रांड लगातार इन मोबाइल्स को लेकर टीजर सोशल मीडिया जारी कर रहा है। जिसमें स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन और कलर ऑप्शंस सामने आए हैं। आइए, आगे आपको बताते हैं कि फोंस में क्या खास मिल सकता है।

लॉन्च से पहले आए टीजर के मुताबिक POCO F8 Ultra में नया और सबसे तेज Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया जाएगा। जिसने AnTuTu पर 39,44,934 हाई स्कोर हासिल किया है। साथ ही यह फोन VisionBoost D8 चिपसेट के साथ आएगा जो AI-Boosted Ultra Clarity का सपोर्ट दे सकता है।

POCO F8 Pro की बात करें तो इसमें Snapdragon 8 Elite चिपसेट मिलेगा। जो फ्लैगशिप-ग्रेड परफॉरमेंस देने वाला प्रोसेसर है। कैमरा खूबियों की बात करें तो Poco F8 Ultra में 5X Telephoto कैमरा होगा। जबकि Poco F8 Pro में 2.5X Telephoto सेंसर दिया जाएगा। बैटरी की बात करें तो F8 Pro में 6210mAh और F8 Ultra में 6500mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी। दोनों में आपको लंबा बैकअप मिलना लगभग तय माना जा सकता है।

डिजाइन की बात करें तो POCO F8 Pro, ब्लैक, ग्रे और एक्वा ब्लू कलर में पेश होगा। इसका रियर पैनल Redmi K90 के समान दिखता है। वहीं, POCO F8 Ultra ब्लू और ब्लैक कलर में आएगा। जिसमें ब्लू मॉडल में प्रीमियम लेदर बैक भी मिलेगा। फोन के कैमरा मॉड्यूल के पास Sound by Bose ब्रांडिंग भी देखने को मिली है। जिससे साफ है कि कंपनी इस बार ऑडियो अनुभव शानदार देने वाली है।

रिपोर्ट्स की मानें तो नए POCO F8 Pro और F8 Ultra फोंस चीन में लॉन्च हुए Redmi K90 Pro और Redmi K90 Pro Max के रीब्रांडेड वर्जन बनकर आ रहे हैं। इसके साथ ही अब तक आई जानकारी में इनकी खूबियां भी मिलती-जुलती ही लग रही हैं।

ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च के बाद POCO F8 सीरीज की टक्कर संभावित तौर पर OnePlus 13, iQOO 13 और Realme GT 8 Pro जैसे मोबाइल्स से हो सकती है। यह सीरीज उन ग्राहकों के लिए हो सकती है जो हाई-एंड गेमिंग, टेलीफोटो फोटोग्राफी और बेहतरीन परफॉरमेंस चाहते हैं।

यदि आप आप ऐसे फोन चाहते हैं जो तगड़ा परफॉरमेंस, लंबी बैटरी लाइफ और अच्छा कैमरा अनुभव दें तो POCO F8 सीरीज का इंतजार कर सकते हैं। हम आपको लॉन्च के दिन POCO F8 Pro और POCO F8 Ultra की पूरी जानकारी देंगे। हमारे साथ बने रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here