6,000mAh बैटरी और 48MP ट्रिपल कैमरे के साथ POCO M3 स्मार्टफोन 24 नवंबर को होगा लॉन्च, इतनी होगी कीमत

POCO ने कल ही आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि कंपनी आने वाली 24 नवंबर को अपना नया स्मार्टफोन टेक मंच पर पेश करने जा रही है। पोको का यह नया स्मार्टफोन ‘एम सीरीज़’ के तहत उतारा जाएगा जिसका नाम POCO M3 होगा। पोको एम3 इस दिन ग्लोबली लॉन्च होगा जिसके बाद अलग-अलग तारीखों के विभिन्न बाजारों में सेल के लिए उपलब्ध होगा। कंपनी की ओर से POCO M3 की स्पेसिफिकेशन्स को अभी पर्दे में रखा गया है लेकिन एक लीक में इस फोन की कई अहम स्पेसिफिकेशन्स की एक्सक्लूसिव जानकारी लॉन्च से पहले ही शेयर कर दी गई है।
POCO M3 की स्पेसिफिकेशन्स को टिप्स्टर मुकुलशर्मा द्वारा शेयर किया गया है। लीक के अनुसार पोको एम3 को 6.53 इंच की फुलएचडी+ डॉटड्रॉप डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा। पोको एम3 एंडरॉयड आधारित फोन होगा तथा प्रोसेसिंग के लिए इसमें आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 662 चिपसेट दिए जाने की बात लीक में कही गई है। पोको एम3 को मिड बजट में उतारा जा सकता है जिसकी कीमत 15,000 रुपये के करीब देखने को मिल सकती है।
लीक की मानें तो पोको एम3 स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा जिसमें प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का होगा। फोन के अन्य दो रियर कैमरा सेंसर तथा सेल्फी कैमरे की डिटेल लीक में सामने नहीं आई है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए POCO M3 में 6,000एमएएच की बड़ी बैटरी दिए जाने की बात कही गई है जो 18वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। लीक के मुताबिक पोको एम3 में स्टीरियो स्पीकर्स देखने को मिलेंगे। यह भी पढ़ें : PUBG Mobile की इंडिया में हो रही वापसी! जानें कब होगा लॉन्च
लगे हाथ आपको बता दें कि Xiaomi M2010J19CG मॉडल नंबर के साथ एक फोन गीकबेंच पर लिस्ट हुआ है, जिसे पोको फोन कहा जा रहा है। लिस्टिंग में फोन को एंडरॉयड 10 ओएस से लैस बताया गया है जिसमें 1.80गीगाहर्ट्ज़ बेस फ्रिक्वेंसी वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 662 चिपसेट मौजूद है। गीकबेंच पर यह पोको फोन 4 जीबी रैम मैमोरी के साथ लिस्ट हुआ है। फोन को सिंगल-कोर में 299 स्कोर और मल्टी-कोर में 1252 स्कोर प्राप्त हुआ है। बहरहाल कयास लगाए जा रहे हैं कि यह स्मार्टफोन POCO M3 नाम के साथ मार्केट में एंट्री ले सकता है।
लॉन्च डिटेल
POCO M3 को कंपनी द्वारा ग्लोबल मंच पर लॉन्च किया जाएगा। फोन लॉन्च की जानकारी देते हुए कंपनी ने बताया है कि आने वाली 24 नवंबर को एक ऑनलाईन ईवेंट का आयोजन करेगी और इसी ईवेंट के मंच से ब्रांड का आगामी स्मार्टफोन पोको एम3 टेक मार्केट में पेश किया जाएगा। पोको का यह ईवेंट यूरोप से प्रसारित होगा जिसे पूरी दुनिया में लाईव देखा जा सकेगा। फोन के लॉन्च ईवेंट का टाईम भारतीय समयानुसार मध्यरात्रि का होगा। POCO M3 का यह लॉन्च ईवेंट कंपनी के सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर देखा जा सकेगा।